इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 13वां मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 में 2 मैच हारकर अंक तालिका में छठे नंबर पर है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया।
IPL 2025 LSG vs PBKS LIVE Streaming: Watch Here
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत फेल रहे। निकोलस पूरन, आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने अच्छी बल्लेबाजी की। 172 रन के टारगेट को पंजाब किंग्स ने 22 गेंद पहले जीत हासिल की। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा लखनऊ के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। श्रेयस अय्यर ने छक्के से मैच खत्म किया।
Indian Premier League, 2025
Lucknow Super Giants
171/7 (20.0)
Punjab Kings
177/2 (16.2)
Match Ended ( Day – Match 13 )
Punjab Kings beat Lucknow Super Giants by 8 wickets
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस ने 30 गेंद पर 44, आयुष बडोनी ने 33 गेंद पर 41 और अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। डेविड मिलर ने 19 रन बनाए। मिचेल मार्श गोल्डन डक हुए। ऋषभ पंत ने 2 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर 3 और आवेश खान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। लॉकी फर्ग्युसन, ग्लेन मैक्सवेल,मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद पर 69 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 30 गेंद पर 52 और नेहल वढेरा 25 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी ने दोनों विकेट लिए। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में लॉकी फर्ग्यूसन की एंट्री हुई। यह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए उनका पहला मैच है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
श्रेयस अय्यर ने छक्के से मैच खत्म किया। पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 30 गेंद पर 52 और नेहल वढेरा 25 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
शार्दुल ठाकुर के ओवर में नेहल वढेरा ने 16 रन ठोके। पंजाब किंग्स का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन। जीत के लिए 4 गेंद पर 1 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर गेंद पर 46 और नेहल वढेरा 25 गेंद पर 43 रन बनाकर क्रीज पर।
रवि बिश्नोई के ओवर में नेहल वढेरा ने 16 रन ठोके। वह 18 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस अय्यर का स्कोर 23 गेंद पर 35 रन। पंजाब किंग्स का स्कोर 14.1 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 29 रन चाहिए।
दिग्वेश राठी ने पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दिया। प्रभसमिरन सिंह 34 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट। आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा दिखाया। बडोनी ने कैच लपका। बाउंड्री पार करने से पहले गेंद पर हवे में उछाला। बिश्नोई ने डाइव लगाकर कैच लपका। पंजाब किंग्स ने 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन बनाए। जीत के लिए 57 गेंद पर 60 रन चाहिए। नेहल वढेरा नए बल्लेबाज हैं। श्रेयस अय्यर 18 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर।
प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 52 रन की साझेदारी। पंजाब किंग्स का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन। जीत के लिए 78 गेंद पर 94 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 110 रन चाहिए। प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद पर 45 और श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर क्रीज पर। 19 गेंद पर 36 रन की साझेदारी।
दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 1 और प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रभसिमरन सिंह 11 और प्रियांश आर्या 1 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स ने 1 ओवर में 12 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 160 रन चाहिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस ने 30 गेंद पर 44, आयुष बडोनी ने 33 गेंद पर 41 और अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। डेविड मिलर ने 19 रन बनाए। मिचेल मार्श गोल्डन डक हुए। ऋषभ पंत ने 2 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर 3 और आवेश खान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। लॉकी फर्ग्युसन, ग्लेन मैक्सवेल,मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
शार्दुल ठाकुर 3 और आवेश खान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 7 रन दिए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए।
अब्दुल समद को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 27 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन। शार्दुल ठाकुर 1 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान नए बल्लेबाज हैं।
अर्शदीप सिंह ने आयुष बडोनी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 41 रन बनाए। अब्दुल समद 27 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बनाए। आयुष बडोनी 37 और अब्दुल समद 7 गेंद पर 23 रन बनाकर क्रीज पर। अर्शदीप सिंह के ओवर में 20 रन बने।
डेविड मिलर को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 19 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन। आयुष बडोनी 23 और अब्दुल समद 6 रन बनाकर क्रीज पर।
युजवेंद्र चहल 12वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन को पूरी तरह से चकमा दिया। उन्होंने अपनी गुगली पर निकोलस पूरन को लॉन्ग ऑफ पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों लपकवाया। पंजाब किंग्स के प्रमुख स्पिनर के लिए यह एक बड़ी सफलता है। निकोलस पूरन 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने चौथी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से लखनऊ के खाते में सिर्फ 3 रन ही आए। 12 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट पर 91 रन है। आयुष बदोनी के 17 गेंद में 14 रन हैं।
मार्कस स्टोइनिस 11वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही निकोलस पूरन ने आयुष बदोनी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की। निकोलस पूरन के 28 गेंद में 44 रन हैं।
युजवेंद्र चहल 10वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर फिर चौका लगाया। फिर चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर डॉट रही। दस ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 76 रन है। निकोलस पूरन के 23 गेंद में 33 रन हैं। आयुष बदोनी के 13 गेंद में 11 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 61 रन है। नौ ओवर के बाद टाइमआउट हो गया।
टाइमआउट से पहले का ऐसा कुछ मैच का हाल रहा! अर्शदीप ने मार्श को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। मार्करम अच्छी स्थिति में दिख रहे थे, लेकिन एक बड़े शॉट के प्रयास में वह बोल्ड हो गए। अगले ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने ड्रैगडाउन के साथ ऋषभ पंत को आउट कर दिया। पंत खुद से निराश होंगे। इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन ने सतर्क रुख अपनाया है और उनके लिए यह आसान नहीं रहा है।
ग्लेन मैक्सवेल 7वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में निकोलस पूरन ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाए। 7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 49 रन था। आठवां ओवर मार्को यानसेन लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर आयुष बदोनी ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर से लखनऊ के खाते में 9 रन आए। आठ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 58 रन है। आयुष बदोनी के 8 गेंद में 10 और निकोलस पूरन के 16 गेंद में 16 रन हैं।
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया है। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण विकेट झटके और स्कोरिंग रेट पर भी अंकुश लगाया। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 39 रन है। आयुष बदोनी के 3 गेंद में 2 और निकोलस पूरन के 9 गेंद 5 रन हैं।
ग्लेन मैक्सवेल पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर युजवेंद्र चहल के हाथों ऋषभ पंत को कैच कराया। ऋषभ पंत 5 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत की आयुष बदोनी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 36 है। निकोलस पूरन के 5 गेंद में 3 और आयुष बदोनी के 1 गेंद में 1 रन हैं।
लॉकी फर्ग्यूसन चौथा ओवर लेकर आए। एडेन मार्कराम ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। लॉकी फर्ग्यूसन ने एडेन मार्कराम को बोल्ड कर दिया। एडेन मार्कराम 4 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ए़डेन मार्कराम की जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन है। निकोलस पूरन के 4 गेंद में 2 रन हैं।
अर्शदीप सिंह तीसरा ओवर लेकर आए। एडेन मार्कराम ने उनके इस ओवर में तीन चौके (पहली, चौथी और पांचवीं गेंद) लगाए। इस ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 13 रन आए। एडेन मार्कराम के 14 गेंद में 17 रन हैं। लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है।
लॉकी फर्ग्यूसन दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी वाइड रही। इस बीच निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम ने दौड़कर एक रन भी ले लिया। लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 4 रन आए। दो ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है। एडेन मार्कराम के 8 गेंद में 4 और निकोलस पूरन के 3 गेंद में 1 रन हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। हालांकि, अगली गेंद पर मिचेल मार्श गोल्डन डक हो गए। मार्को यानसेन ने उनका कैच लपका। मिचेल मार्श की जगह निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
लॉकी फर्ग्यूसन ने पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया। उन्हें कुछ समय पहले श्रेयस अय्यर ने ही कैप सौंपी थी। उनकी तेज गति उनके लिए एक अलग कारक साबित हो सकती है।
पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाख, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई। लखनऊ सुपर जायंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए हैं, हम निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहे हैं। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। उन्होंने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। यह एक नया मैदान है, नई पिच है इसलिए हम चेज करने जा रहे हैं। खिलाड़ियों को खुद को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता है। आपको स्थिति के अनुसार खेलना होगा, महत्वपूर्ण लक्ष्य जीतना है। हम चीजों को सरल रखने की कोशिश करते हैं। हम नहीं जानते कि पिच कैसी होगी, लेकिन हमें जल्दी से समायोजित करना होगा। लॉकी फर्ग्यूसन की टीम में वापसी हुई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत पर निगाहें होंगी। आईपीएल इतिहास के दोनों सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पंत को 27 करोड़ रुपये में लखनऊ ने खरीदा था। श्रेयस को 26.75 करोड़ में पंजाब ने खरीदा था।