इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शनिवार (29 मार्च) को गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को पहली जीत का इंतजार है। मुंबई इंडियंस की उम्मीदें कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी पर टिकी हैं। वह पहले मैच में नहीं खेले थे। उनकी वापसी होने पर रॉबिन मिंज को बाहर बैठना पड़ सकता है।
Indian Premier League, 2025
Chennai Super Kings
146/8 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
196/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 8 )
Royal Challengers Bengaluru beat Chennai Super Kings by 50 runs
यह मैच बल्लेबाजी के अनुकूल अहमदाबाद की पिच पर खेला जाएगा। हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइनअप चिंता का विषय है। गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल का बल्ले से प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा, लेकिन उनके गेंदबाजी आक्रमण में कगिसो रबाडा और राशिद खान के अलावा गहराई और विविधता की कमी है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
ये है गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स:
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 9वां मैच किन-किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस तब होगा?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच कब से खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभन्न भाषाओं में लाइव प्रसारण होगा।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।