इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 10वें मैच में रविवार (30 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 ओवर रहते 7 विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद लगातार दूसरा मैच हारी है। 1 मैच जीती है। दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद छठे नंबर पर है।
विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाया और सनराइजर्स 18.4 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। स्टार्क ने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट लिए। युवा अनिकेत वर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अनिकेत वर्मा ने 41 गेंद पर 74 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंद पर 32 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 1, इशान किशन 2 और नितीश कुमार रेड्डी 0 पर आउट हुए। अभिनव मनोहर ने 4, पैट कमिंस ने 2, वियान मुल्डर 9, हर्षल पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए और मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने 5 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। मोहित शर्मा ने 1 विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 27 गेंद पर 50 रन बनाए। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 और केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल 18 गेंद पर 34 और ट्रिस्टन स्टब्स 14 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जीशान अंसारी ने 4 विकेट लिए। जीशान अंसारी को सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में मौका मिला। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। केएल राहुल ने डेब्यू किया। समीर रिजवी की जगह मौका मिला।
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
166/3 (16.0)
Sunrisers Hyderabad
163 (18.4)
Match Ended ( Day – Match 10 )
Delhi Capitals beat Sunrisers Hyderabad by 7 wickets
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (सी), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: सचिन बेबी, इशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, वियान मुल्डर।
केएल राहुल अपनी बेटी के जन्म के बाद टीम में शामिल हुए हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए पदार्पण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह मध्यक्रम में समीर रिजवी की जगह ले सकते हैं।
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, इशान मलिंगा।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, केएल राहुल, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रविवार (30 मार्च) को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। मैच के लाइव स्कोर अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।
