आईपीएल 2024 में शनिवार (12 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस 18 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। कोलकाता के ईडन गार्डन में बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

कोलकाता ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंद पर 42, नितीश राणा ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट लिए। मुंबई के लिए इशान किशन ने 22 गेंद पर 40 रन बनाए। तिलक वर्मा मे 17 गेंद पर 32 रन बनाए। कोलकाता के लिए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट लिए।

IPL 2024: पंत की जगह अक्षर पटेल संभालेंगे दिल्ली की कमान

कोलकाता की टीम 12 में 9 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंची। मुंबई की टीम 12 में 9 मैच हारकर 9वें पायदान पर। बारिश के कारण टॉस तय समय पर नहीं हो पाया। कोलकाता-मुंबई के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार रात 9 बजे हुआ। पहली गेंद 9.15 पर फेंकी गई। 16-16 ओवर्स का मैच हुआ। 1-5 ओवर पावरप्ले रहा। केवल एक गेंदबाज 4 ओवर कर सका।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Kolkata Knight Riders 
157/7 (16.0)

vs

Mumbai Indians  
139/8 (16.0)

Match Ended ( Day – Match 60 )
Kolkata Knight Riders beat Mumbai Indians by 18 runs

Live Updates

IPL 2024, KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स अंकतालिका में टॉप स्थान पर है

00:33 (IST) 12 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में

हर्षित राणा ने पहली ही गेंद पर नमन धीर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 गेंद पर 17 रन बनाए। अंशुल कंबोज नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। इस गेंद पर सिंगल आया। तिलक वर्मा स्ट्राइक पर। मुंबई को जीत के लिए 4 गेंद पर 21 रन चाहिए थे। तिलक अगली गेंद पर आउट। उन्होंने 32 रन बनाए। मुंबई को 3 गेंद पर 21 रन चाहिए थे। नए बल्लेबाज के तौर पर पीयूष चावला क्रीज पर। इस गेंद पर कोई रन नहीं आया। अगली गेंद पर सिंगल आया। कोलकाता ने 18 रन से मुंबई को हारकर प्लेऑफ में जगह बनाई। मुंबई की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बना पाई।

00:27 (IST) 12 May 2024
मुंबई को आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए

नमन धीर ने आंद्रे रसेल के ओवर में 2 छक्के और 1 चौका जड़कर मुंबई की उम्मीदों को जिंदा रखा। मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 6 गेंद पर 22 रन चाहिए। नमन धीर 17 और तिलक वर्मा 16 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज पर।

00:22 (IST) 12 May 2024
नेहल वढ़ेरा रन आउट

नेहल वढ़ेरा रन आउट हुए। 3 गेंद पर 3 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 41 रन चाहिए। तिलक वर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज नमन धीर हैं।

00:12 (IST) 12 May 2024
टिम डेविड को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा

टिम डेविड को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। मुंबई का स्कोर 12.1 ओवर मे 5 विकेट पर 93 रन। जीत के लिए 23 गेंद पर 65 रन चागिए। तिल वर्मा 10 और नेहल वढ़ेरा नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

00:07 (IST) 12 May 2024
हार्दिक पंड्या को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

हार्दिक पंड्या को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 11.4 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन। जीत के लिए 26 गेंद पर 67 रन चाहिए। तिलक वर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर।

00:01 (IST) 12 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार यादव आउट

सूर्यकुमार यादव को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 11 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 10.5 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन। जीत के लिए 31 गेंद पर 71 रन चाहिए। नए बल्लेबाज हार्दिक पंड्या हैं।

23:48 (IST) 11 May 2024
रोहित शर्मा को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 गेंद पर 19 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 7.5 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन। जीत के लिए 49 गेंद पर 91 रन चाहिए। तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं।

23:44 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: इशान किशन आउट

इशान किशन को सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गें पर 40 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 6.5 ओवर में 1 विकेट पर 65 रन। जीत के लिए 55 गेंद पर 93 रन चाहिए। रोहित शर्मा 18 और सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज हैं।

23:29 (IST) 11 May 2024
मुंबई की अच्छ शुरुआत

मुंबई ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 46 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 112 रन चाहिए। रोहित शर्मा 14 और इशान किशन 25 रन बनाकर क्रीज पर।

23:10 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन और रोहित शर्मा क्रीज पर। वैभव अरोड़ा ने कोलकाता के लिए गेंदबाजी की शुरुआत। इशान किशन ने सिंगल से खाता खोला। 5वीं गेंद पर चौका जड़ा। मुंबई ने 1 ओवर के बगैर विकेट के 6 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 152 रन चाहिए। रोहित शर्मा 1 और इशान किशन 5 रन बनाकर क्रीज पर।

22:54 (IST) 11 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता ने मुंबई को दिया 158 का टारगेट

कोलकाता ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। रमनदीप सिंह 17 और मिचेल स्टार्क 2 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में रिंकू सिंह को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए।

22:33 (IST) 11 May 2024
IPL Live Score: आंद्रे रसेल को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा

आंद्रे रसेल को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 24 रन बनाए। कोलकाता का स्कोर 13 ओवर में 6 विकेट पर 125 रन। रिंकू सिंह 8 रन बनाकर क्रीज पर।

22:28 (IST) 11 May 2024
नितीश राणा रन आउट

नितीश राणा रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। आंद्रे रसेल 23 रन बना क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन। नए बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं।

22:16 (IST) 11 May 2024
नितीश राणा और आंद्रे रसेल क्रीज पर

कोलकाता ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। नितीश राणा 20 और आंद्रे रसेल 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 12 गेंद पर 22 रन की साझेदारी।

22:06 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: वेंकटेश अय्यर आउट

वेंकटेश अय्यर को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद पर 42 रन बनाए नितीश राणा 18 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर 8.1 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन।

22:02 (IST) 11 May 2024
IPL Live Score: वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा क्रीज पर

कोलकाता ने 7.2 ओवर 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 19 गेंद पर 41 और नितीश राणा 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।

21:44 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रेयस अय्यर को कंबोज ने पवेलियन भेजा

अंशुल कंबोज ने श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 गेंद पर 7 रन बनाए। कोलकाता का स्कोर 4.1 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन। नितीश राणा बगैर खाता खोले और वेंकटेश अय्यर 9 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर।

21:25 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: साल्ट के बाद नरेन आउट

जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर सुनील नरेन को पवेलियन भेजा। नरेन गोल्डेन डक पर पवेलियन लौटे। यॉर्कर लेंथ की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को नरेन ने छोड़ा। गेंद ऑफ स्टंप पर लगी। कोलकाता का स्कोर 10 रन 2 विकेट पर नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। वेंकटेश अय्यर 4 रन बनाकर क्रीज पर।

21:19 (IST) 11 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और सुनील नरेन क्रीज पर। नुवान तुषारा ने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। सॉल्ट ने पहली ही गेंद पर छक्का मारा। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया। 5वीं गेंद पर साल्ट आउट हुए। नए बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर हैं। उन्होंने 4 चौके से खाता खोला। कोलकाता का स्कोर 10/1

21:10 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रोहित शर्मा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, मोहम्मद नबी, कुमार कार्तिकेय।

21:09 (IST) 11 May 2024
IPL 2024 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन : अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी।

21:06 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

कोलकाता के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ। कोलकाता की टीम में अंगकृष रघुवंशी की जगह नितीश राणा की वापसी हुई।

20:43 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: कोलकाता से बड़ा अपडेट

कोलकाता-मुंबई के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार रात 9 बजे होगा। पहली गेंद 9.15 पर फेंकी जाएगी। 16-16 ओवर्स का मैच खेला जाएगा। 1-5 ओवर पावरप्ले होगा। केवल एक गेंदबाज 4 ओवर कर सकेगा।

20:33 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI Live Cricket Score: खिलाड़ी मैदान पर

कोलकाता में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। खिलाड़ी भी मैदान पर मौजूद हैं। 9 बजे मैच शुरू हो सकता है।

20:15 (IST) 11 May 2024
IPL 2024 Live Score: कोलकाता से बड़ा अपडेट

कोलकाता में बारिश रुक गई है। भारतीय समयानुसार रात 8.45 बजे मैदान का मुआयना किया जाएगा। इसके बाद फैसला किया जाएगा कि टॉस कब होगा और मैच कब शुरू होगा। यानी ओवर्स में कटौती तय है।

19:49 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE Score: थोड़ी देर में मिलेगा टॉस को लेकर अपडेट

कोलकाता में बारिश रुक गई है। ग्राउंड्समैन मैदान पर हैं और धीरे-धीरे कवर हटा रहे हैं। हालांकि, काफी तेज हवा चल रही है। थोड़ी देर में टॉस और मैच को लेकर अपडेट आएगा।

19:29 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: नहीं दिख रहे टॉस के आसार

कोलकाता में फिलहाल बारिश जारी है। टॉस के आसार नहीं दिख रहे हैं। भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे मैच शुरू नहीं हुआ तो ओवर्स कटने लगेंगे। 5 ओवर के मैच के लिए रात 10.36 कटऑफ टाइम है। बारिश से मैच धुला तो कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

19:13 (IST) 11 May 2024
IPL Live Score: कोलकाता में बारिश जारी

कोलकाता में बारिश अभी भी जारी है। इस बीच दोनों तरफ के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मस्ती कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव, केकेआर के ड्रेसिंग रूम में हैं। वह कोच चंद्रकांत पंडित की उपस्थिति में वेंकी अय्यर और श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत कर रहा है।

18:55 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE Score: तय समय पर नहीं होगा टॉस

कोलकाता से खबर है कि बारिश तेज हो गई है। ईडन गार्डन ढका हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में देरी तय है। तय समय पर टॉस नहीं होगा।

18:47 (IST) 11 May 2024
KKR vs MI LIVE क्रिकेट स्कोर: कब से कटने लगेगा ओवर

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे मैच शुरू नहीं हुआ तो ओवर्स कटने लगेंगे। 5 ओवर के मैच के लिए रात 10.36 कटऑफ टाइम है।