इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम लगातार तीन में से तीन मैच हार गई है। इसके कारण खिलाड़ी काफी निराश हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनका हौसला बढ़ाया है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों से कहा कि हार के लिए किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया जा सकता।
पांच बार की चैंपियन मुंबई को अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से पांच विकेट, राजस्थान रॉयल्स (RR) को 23 रन और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रोहित शर्मा ने साथी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
रोहित ने अपनी टीम से कहा, “हम वास्तव में किसी को दोष नहीं दे सकते। हम एक साथ जीतते हैं, हम एक साथ हारते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी को थोड़ी सी बेताबी दिखाने की आवश्यकता है। जब हम खेलते हैं तो वह बेताबी बहुत महत्वपूर्ण होती है, खासकर इस टूर्नामेंट में।”
रोहित ने आगे कहा, ” विरोधी टीम हर समय अलग-अलग योजनाएं लेकर आती हैं। हमें बस उनसे आगे रहने की जरूरत है। हमें बस उनके ऊपर दबदबा बनाए रखने की जरूरत है। ऐसा करने का एक ही तरीका है कि मैदान पर बल्ले और गेंद थोड़ी सी भूख और मैदान बेताबी दिखाने की जरूरत है। “
लगातार तीसरी हार के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। पांच बार के आईपीएल चैंपियन का अगला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। टीम इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी। फाफ डुप्लेसीस की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में तीन में दो मैच जीतकर छठे स्थान पर है।