IPL 2020 MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के पहले क्वालिफायर में 5 नवंबर की रात मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। इसके साथ ही उसने फाइनल में जगह बनाई। मुंबई इंडियंस छठी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है।
दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना पाई।
मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। इससे पहले 2010, 2013, 2015, 2017 और 2019 में भी फाइनल में पहुंची थी। वह रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। आईपीएल 2019 के फाइनल में मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराया था।
मुंबई 2017, 2015 और 2013 में भी चैंपियन बन चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। वह दूसरे क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार (6 नवंबर) को होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगा।
मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डीकॉक ने 25 गेंद में 40, सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंद में 51, ईशान किशन ने 30 गेंद में नाबाद 55 और हार्दिक पंड्या ने 14 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए। ईशान और हार्दिक ने आखिरी 23 गेंद पर 60 रन की नाबाद साझेदारी की। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर ही मुंबई दिल्ली को 201 का लक्ष्य देने में सफल रही।
दिल्ली की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। एनरिक नोर्त्जे सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिया। मार्कस स्टोइनिस ने एक ओवर फेंका। उन्होंने उस ओवर में 5 रन दिए और एक विकेट झटका।
IPL 2020 Qualifier 1 Live Score MI vs DC Live Cricket Score: यहां जानिए मैच का लाइव स्ट्रीमिंग
बड़े लक्ष्य के सामने दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। बोल्ट ने पहले ओवर में ही पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को आउट किया तो बुमराह ने अगले ओवर में शिखर धवन की गिल्लियां बिखेरीं। दिल्ली का खाता भी नहीं खुला था और उसके तीन विकेट गिर गए थे।
बुमराह ने कप्तान श्रेयस अय्यर (12) को भी टिकने नहीं दिया, जबकि ऋषभ पंत (तीन) फिर से नाकाम रहे। ओस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। ऐसे में स्टोइनिस ने राहुल चहर को निशाने पर रखा। राहुल चहर ने दो ओवर में 35 रन लुटाए।
मार्कस स्टोइनिस ने उन पर तीन छक्के लगाए, जबकि अक्षर ने कीरोन पोलार्ड पर दो छक्के जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। ऐसे में बुमराह ने गेंद थामी और पहली गेंद पर ही स्टोइनिस की गिल्लियां बिखेरी और फिर डेनियल सैम्स को विकेट के पीछे कैच कराया।
स्टोइनिस ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए। अक्षर पटेल आखिरी ओवर में आउट हुए। उन्होंने 33 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने नाबाद 15 रन बनाए। बुमराह मैन ऑफ द मैच बने। उनके इस आईपीएल में 27 विकेट हो गए हैं।
[ie_ipl_scorecard match_id=49604]
दिल्ली कैपिटल्स की हालत खराब है। वह 16 ओवर में 7 विकेट गंवा चुकी है, जबकि उसके खाते में 112 रन ही जुड़े हैं। अक्षर पटेल 21 गेंद में 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे छोर पर कगिसो रबाडा हैं। 16वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया और दो विकेट झटके। उन्होंने पहली ही गेंद पर स्टोइनिस को बोल्ड किया। तीसरी गेंद पर डेनियल सैम्स को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस 46 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। सैम्स खाता नहीं खोल पाए।
13 ओवरों का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 91 रन है। मार्कस स्टोइनिस 41 गेंद में 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वह अब तक अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 12 रन बनाए हैं। 13वां ओवर राहुल चहर ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 16 रन दिए। राहुल अब तक 2 ओवर में 35 रन दे चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में 4 विकेट गंवा दिए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 8 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। अय्यर की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 20 रन है। मार्कस स्टोइनिस 8 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की बहुत खराब शुरुआत हुई। उसने शुरुआती 8 गेंदों में 3 विकेट गंवा दिए। पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। अगला ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर शिखर धवन को बोल्ड कर दिया। पृथ्वी, रहाणे और धवन तीनों ही अपना खाता नहीं खोल पाए। दिल्ली का दूसरे ओवर में खाता वाइड से खुला। धवन के आउट होने पर मार्कस स्टोइनिस आए। उन्होंने चौके से अपना खाता खोला। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 6 रन है। श्रेयस अय्यर ने अभी खाता नहीं खोला है।
मुंबई का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन है। हार्दिक पंड्या 10 गेंद में 25 और ईशान किशन 28 गेंद में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वें ओवर में मुंबई ने 18 रन बनाए। इस ओवर में हार्दिक पंड्या ने 2 गेंद में 2 छक्के लगाए।
मुंबई को पांचवां झटका क्रुणाल पंड्या के रूप में लगा। मार्कस स्टोइनिस ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पंड्या को डेनिलय सैम्स के हाथों कैच करा दिया। वह 10 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। स्टोइनिस ने 17वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 145 रन है। ईशान किशन 24 गेंद में 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
सूर्युकमार यादव आईपीएल 2020 में अपना चौथा अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, एनरिक नोर्त्जे ने अपनी पांचवीं गेंद पर उन्हें सूर्यकुमार यादव को डेनियल सैम्स के हाथों कैच करा दिया। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए। हालांकि, वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा के हाथों कैच करा दिया। पोलार्ड की जगह क्रुणाल पंड्या क्रीज पर आए।
मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 29 गेंद में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन ने 5 गेंद में 5 रन बनाए हैं। इन दोनों के बीच 14 गेंद में 15 रन की साझेदारी हो चुकी है। 10वां ओवर अक्षर पटेल ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए।
मुंबई को दूसरा झटका 8वें ओवर में लगा। रविचंद्रन अश्विन की चौथी गेंद पर क्विंटन डीकॉक लॉन्ग ऑफ पर शिखर धवन के हाथों लपके गए। डीकॉक 5 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ईशान किशन क्रीज पर आए। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 79 रन है। सूर्यकुमार यादव 21 गेंद में 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 63 रन है। क्विंटन डीकॉक 21 गेंद में 38 और सूर्यकुमार यादव 14 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे है। दोनों ही धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे रोहित शर्मा के जल्द पवेलियन लौटने की भरपाई करना चाहते हैं। छठा ओवर रविचंद्रन अश्विन ने फेंका। इस ओवर में सूर्यकुमार ने एक छक्का और एक चौका लगाया।
मुंबई को दूसरे ओवर में ही तगड़ा झटका लगा। दूसरा ओवर रविचंद्रन अश्विन ने फेंका। रोहित शर्मा उनकी तीसरी गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। उन्होंने अगली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। डीकॉक ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ दिया। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 22 रन है। डीकॉक 10 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेनियल सैम्स पहला ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में क्विंटन डीकॉक ने 3 चौके लगाए। इस ओवर में कुल 15 रन बने। सभी रन डीकॉक के बल्ले से निकले।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, डैनियल सैम्स, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।