इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में आज यानी 16 अक्टूबर को 32वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आमने सामने हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया।

इस मैच में कोलकाता ने दो बदलाव किए हैं। उसने टॉम बैंटन और कमलेश नागरकोटी की जगह शिवम मावी और क्रिस ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी एक बदलाव किया है। उसने जेम्स पैटिनसन की जगह नाथन कूल्टर नाइल को अपनी आखिरी एकादश का हिस्सा बनाया है।

इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। इससे पहले 23 सितंबर को अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोनों में भिड़ंत हुई थी। तब मुंबई ने 49 रन से जीत हासिल की थी। यह मुकाबला भी उसी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में मुंबई की कोशिश पुराना प्रदर्शन दोहराने की होगी। वहीं, कोलकाता की नजर पिछली हार का हिसाब चुकता करने पर होगी। इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।

तलाकशुदा चेतना को दिल दे बैठे थे अनिल कुंबले, सौतेली बेटी की कस्टडी के लिए वर्षों लगाए कोर्ट के चक्कर

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडिंयस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग इलेवन: इयोन मॉर्गन, (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शुभमन गिल, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, क्रिस ग्रीन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

Live Blog

18:58 (IST)16 Oct 2020
यह भी जानें: पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर पद पर पूर्व महिला क्रिकेटरों की नियुक्ति हो, बोले राशिद लतीफ

पाकिस्तान टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कहा है की मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक के पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद पर पूर्व महिला क्रिकेटर की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कमेंट्री में महिलाओं को बढ़ावा देकर बेहतर काम कर रही है। ऐसे में वह पूर्व महिला क्रिकेटरों को मैनेजमेंट पद पर नियुक्त कर अपने काम को और अधिक आगे बढ़ा सकते हैं। लतीफ ने उरोज मुमताज को पुरुषों के चयन कमेटी का चीफ सेलेक्टर नियुक्त करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है, बल्कि कई समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।

18:06 (IST)16 Oct 2020
मुंबई का सक्सेस रेट ज्यादा

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 58.50% है। उसने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं। इसमें 114 में जीत हासिल की है। वहीं 80 में हार का सामना किया है। कोलकाता का सक्सेस रेट 52.70% है। उसने आईपीएल में अब तक कुल 185 मैच खेले हैं। उनमें से 96 में जीत हासिल की है, जबकि 89 में शिकस्त झेलनी पड़ी है।

17:08 (IST)16 Oct 2020
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने दी थी जानकारी

दिनेश कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े फैसले लेने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। उन्होंने कार्तिक के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि हमलोग उनके इस फैसले से हैरान हैं लेकिन हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। दिनेश कार्तिक ने हमेशा पहले टीम के बारे में सोचा है। ऐसे फैसले लेने के लिए बहुत हिम्मत की जरुरत होती है।

16:19 (IST)16 Oct 2020
7 में से 4 मैच जीत चुकी है टीम

दो बार की IPLचैंपियन इस टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्‍तानी पर उठ रहे सवालों के बीच दिनेश कार्तिक ने कप्‍तानी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि दिनेश कार्तिक की कप्तानी में KKR इस साल 7 में से 4 मैच जीत चुकी है लेकिन खुद कार्तिक अपने प्रदर्शन से खुश नहीं है।

16:00 (IST)16 Oct 2020
दिनेश कार्तिक ने छोड़ी कप्तानी

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। कार्तिक ने अपनी इच्छा से कप्तानी की जिम्मेदारी इंग्लैंड के खिलाड़ी इयोन मॉर्गन को सौंप दी है।

15:25 (IST)16 Oct 2020
MI में इन्हें मिल सकता है मौका

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

13:57 (IST)16 Oct 2020
KKR से खेल सकते हैं ये

दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा/कुलदीप यादव।

13:22 (IST)16 Oct 2020
दोनों टीमों में हैं कई करोड़पति

मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा हैं। फ्रैंचाइजी ने उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर है। हार्दिक पंड्या को सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। पैट कमिंस कोलकाता नाइटराइडर्स के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। पैट कमिंस के बाद सुनील नरेन का नंबर आता है। उन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

13:07 (IST)16 Oct 2020
कोलकाता में शुभमन गिल हैं नंबर वन

इस आईपीएल में शुभमन गिल कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 254 रन बनाए हैं। टीम के लिए गिल अब तक फॉर्म में दिखे हैं। उनके अलावा कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज लगातार रन बनाने में सफल नहीं हुआ है। शुभमन गिल के बाद कोलकाता की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा 175 रन इयोन मॉर्गन ने बनाए हैं।

13:07 (IST)16 Oct 2020
कोलकाता में शुभमन गिल हैं नंबर वन

इस आईपीएल में शुभमन गिल कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 254 रन बनाए हैं। टीम के लिए गिल अब तक फॉर्म में दिखे हैं। उनके अलावा कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज लगातार रन बनाने में सफल नहीं हुआ है। शुभमन गिल के बाद कोलकाता की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा 175 रन इयोन मॉर्गन ने बनाए हैं।

12:50 (IST)16 Oct 2020
सूर्यकुमार यादव हैं मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 में अब तक 233 रन बनाए हैं। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी। सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है। उन्होंने इस सीजन अब तक 216 रन बनाए हैं।

12:43 (IST)16 Oct 2020
मुंबई के खिलाफ हमेशा दबाव में रही है केकेआर

इस मैच में मुंबई के पास लगातार 5वीं जीत हासिल करने का मौका है। वहीं, केकेआर पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली बड़ी हार से उबर कर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। पिछले 10 मैचों की बात करें, तो कोलकाता नाइटराइडर्स मुंबई के खिलाफ दबाव में ही रही है। मुंबई ने नौ बार केकेआर को हराया है। इस सीजन के 5वें मैच में भी मुंबई ने केकेआर को 49 रन से हराया था।