इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हार के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों का आईपीएल 2020 में सफर समाप्त हो गया।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 18.5 ओवर में एक विकेट 154 रन बना मैच जीत लिया। इस जीत से उसने आईपीएल 2020 की अंक तालिका में 7वें नंबर पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब 5वें नंबर पर रही।
चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 49 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए। उऩ्होंने इसी सीजन डेब्यू किया और अर्धशतकों की हैट्रिक लगाई। उनके अलावा फाफ डुप्लेसिस 34 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायुडू 30 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 31 रन देकर एक विकेट लिया।
पंजाब को 153 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 30 गेंद में 62 रन बनाए। उनका यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने आईपीएल में 5 साल बाद अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 2015 में अर्धशतक लगाया था।
IPL 2020 CSK vs KXIP: यहां जानिए चेन्नई और पंजाब के मैच से जुड़े अपडेट्स
दीपक हुड्डा ने 48 मैच के बाद अर्धशतक लगाया है। उनके अलावा पंजाब की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 29, मयंक अग्रवाल ने 26, क्रिस गेल ने 12, मनदीप सिंह ने 14 रन की पारियां खेलीं। चेन्नई की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।
[ie_ipl_scorecard match_id=47990]
17 ओवरों का खेल हो चुका है। ऋतुराज गायकवाड़ 42 गेंद में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका यह पहला आईपीएल है और यह लगातार तीसरी फिफ्टी है। अंबाती रायुडू 26 गेंद में 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेन्नई को अब जीत के लिए 18 गेंद में 16 रन चाहिए। अभी उसके आठ विकेट गिरना शेष हैं।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने रविवार को बताया कि वह लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में कैंडी टस्कर्स फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलेंगे। कैंडी की इस टीम में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल, स्थानीय खिलाड़ी कुसाल परेरा, श्रीलंका के टी20 विशेषज्ञ कुसाल मेंडिस और नुवान प्रदीप तथा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट भी शामिल हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान हसन तिलकरत्ने भी कैंडी के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। इस साल के शुरू में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले इरफान ने भारत की तरफ से 29 टेस्ट, 120 वनडे ओर 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इरफान ने एलपीएल द्वारा जारी किये गये बयान में कहा, ‘मैं एलपीएल में कैंडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। हमारी टीम में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मैं लीग में खेलने के लिये तैयार हूं।’
चेन्नई का स्कोर 14 ओवर में एक विकेट पर 113 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ 34 गेंद में 41 और अंबाती रायुडू 17 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई को अब जीत के लिए 36 गेंद में 41 रन चाहिए और उसके नौ विकेट गिरना शेष है। चेन्नई यदि यह मैच जीत जाती है तो पंजाब प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में वह इस मैच को जीतने के लिए जीजान लड़ा देगी।
पंजाब को 10वें ओवर में पहली सफलता मिली। उन्हें क्रिस जॉर्डन ने अपनी पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच कराया। फाफ डुप्लेसिस 34 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। फाफ डुप्लेसिस की जगह अंबाती रायुडू क्रीज पर आए। 10 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है। 60 गेंद में 70 रन बनाने हैं।
चेन्नई ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में बिना विकेट खोए 57 रन बनाए। 7 ओवरों बाद उसका स्कोर बिना विकेट खोए 62 रन है। फॉफ डुप्लेसिस 22 गेंद में 34 और ऋतुराज गायकवाड़ 20 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई को जीत के लिए अभी 78 गेंद में 92 रन बनाने हैं और उसके 10 विकेट शेष हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने 3 ओवरों में 22 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ ने 13 गेंद में 11 और डुप्लेसिस ने 8 गेंद में 7 रन बनाए हैं। पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन और जेम्स नीशम गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सफलता हासिल नहीं कर पाया है।
पंजाब के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दीपक हुड्डा ने 5 साल बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 2015 में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 48 मैच बाद अर्धशतक लगाया है।
18 ओवरों का खेल हो चुका है। पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 129 रन है। दीपक हुड्डा 23 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 3 छक्के और 1 चौका लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर क्रिस जॉर्डन हैं। उन्होंने अब तक खाता नहीं खोला है।
17वें ओवर में पंजाब को पांचवां झटका लगा। रविंद्र जडेजा के इस ओवर में मनदीप सिंह ने बोल्ड हो गए। उन्होंने एक चौके की मदद से 15 गेंद में 14 रन बनाए। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज जेम्स नीशम क्रीज पर आए। 17 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 113 रन है। दीपक हुड्डा 18 गेंद में 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
16 ओवरों का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 107 रन है। दीपक हुड्डा 15 गेंद में 24 और मनदीप सिंह 14 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12वें ओवर में पंजाब को चौथा झटका लगा। चौथे विकेट के रूप में क्रिस गेल आउट हुए। गेल को इमरान ताहिर ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 19 गेंद में 12 रन बनाए। उनके आउट होने पर ही दीपक हुड्डा आए थे। 16 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 107 रन है।
पंजाब के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। केएल राहुल 27 गेंद 29 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। एनगिडी ने उन्हें 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। राहुल की जगह निकोलस पूरन क्रीज पर आए, लेकिन वह भी गेल का ज्यादा साथ नहीं निभा पाए। शार्दुल ठाकुर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें विकेट के पीछे लपका। निकोलस पूरन 6 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन की जगह मनदीप सिंह क्रीज पर आए। 11 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन है। गेल 17 गेंद में 11 और मनदीप सिंह एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब का पहला विकेट छठे ओवर में पहला झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया। मयंक अग्रवाल 15 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। उनकी जगह बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल आए।
चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), एन जगदीशन, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एंगिडी, इमरान ताहिर।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, जेम्स नीशम, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।