इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 49वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। उसकी इस जीत से मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की सीट पक्की हो गई। साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स को की प्लेऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल कर दी। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी।
दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने सलामी बल्लेबाज नितीश राणा के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की इस जीत में रविंद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 11 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाए।
इससे पहले कोलकाता की ओर से नितीश राणा ने 61 गेंद की अपनी पारी में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (26) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 21) ने भी उपयोगी पारियां खेली। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंतिम छह ओवरों में 75 रन जोड़े।
IPL 2020 CSK vs KKR Live Score: यहां जानिए हिंदी में चेन्नई और कोलकाता के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
केकेआर ने भारत से बाहर चेन्नई के खिलाफ अब तक 4 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 में जीत हासिल हुई है, जबकि दो में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों के बीच हुए पिछले 6 मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई ने 4 मैच अपने नाम किए हैं। कोलकाता ने 2 मैच जीते हैं।
[ie_ipl_scorecard match_id=47986]
मैच बहुत रोमांचक हो चला है। 18वें ओवर में चेन्नई को चौथा झटका लगा। पैट कमिंस के इस ओवर की ओर दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गिरा। 53 गेंद में 72 रन बनाकर बोल्ड हुए। उनकी जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। 19वां ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 20 रन दिए। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 163 रन है।
कोलकाता को दूसरी सफलता 14वें ओवर में मिला। वहीं 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन की राह दिखा दी। पैट कमिंस ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू को सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। रायुडू 20 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। धोनी 15वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। वह 4 गेंद में एक रन ही बना पाए। धोनी के आउट होने पर सैम करन क्रीज पर आए। 16 ओवर सुनील नरेन ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 128 रन है।
कोलकाता को दूसरी सफलता 14वें ओवर में मिला। वहीं 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन की राह दिखा दी। पैट कमिंस ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू को सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। रायुडू 20 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। धोनी 15वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। वह 4 गेंद में एक रन ही बना पाए। धोनी के आउट होने पर सैम करन क्रीज पर आए। 16 ओवर सुनील नरेन ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 128 रन है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कमलेश नागरकोटी की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 100 रन है। अंबाती रायुडू 14 गेंद में 27 और ऋतुराज गायकवाड़ 39 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8 ओवरों का खेल हो चुका है। चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ 27 गेंद में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर की तीसरी गेंद पर शेन वाटसन आउट हुए। उन्हें लॉन्ग ऑन पर रिंकू सिंह ने लपका। वाटसन 19 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। वाटसन की जगह अंबाती रायुडू क्रीज पर आए।
चेन्नई की ओर से शेन वाटसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। ऋतुराज 11 गेंद में 10 और शेन वाटसन 13 गेंद में 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता की ओर से पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, सुनील नरेन ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।
18वें ओवर कोलकाता नाइटराइडर्स को चौथा झटका लगा। नितीश राणा 61 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी की गेंद पर सैम करन ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर लपका। नितीश की जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। कार्तिक ने आते ही हाथ दिखाने शुरू किए। उन्होंने एनगिडी के ओवर में 2 चौके जड़े। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 150 रन है। दिनेश कार्तिक 4 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। इयोन मॉर्गन 8 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नितीश राणा ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 14 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 97 रन है। इससे पहले 13 ओवर में कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन था। उसने तीसरा विकेट 13वें ओवर में ही गंवाया। रविंद्र जडेजा ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह को अंबाती रायुडू के हाथों कैच करा दिया। रिंकू एक चौके की मदद से 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू की जगह इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए।
10 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता के खाते में 70 रन टंगे हैं, जबकि उसके 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। उसने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल का विकेट गंवाया। करन शर्मा ने शुभमन गिल को बोल्ड किया। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने सुनील नरेन को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच करा दिया। गिल 4 चौके की मदद से 17 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुनील नरेन एक छक्के की मदद से 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए।
पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए हैं। नितीश राणा 22 गेंद में 24 और शुभमन गिल 14 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। छठा ओवर मिशेल सैंटनर ने फेंका। इस ओवर की चौथी गेंद पर नितीश राणा ने चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। यह आईपीएल 2020 का 600वां छक्का भी है।
चार ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। नितीश राणा 14 गेंद में 6 रन और शुभमन गिल 10 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन ने अब तक 4 और नितीश राणा ने एक चौका लगाया है। चेन्नई की ओर से अब तक दीपक चाहर और सैम करन 2-2 ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन वे विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं।
शुभमन गिल और नितीश राणा ने कोलकाता नाइटराइडर्स की ताबड़तोड़ शुरुआत कराई। दोनों ने पहले ओवर में 13 रन बटोरे। दीपक चाहर के इस ओवर में शुभमन ने 2 और नितीश राणा ने एक चौका लगाया। दूसरा ओवर सैम करन लेकर आए। उनके इस ओवर में शुभमन और नितीश 3 रन ही बना पाए। 2 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है। शुभमन 11 और राणा 5 रन पर खेल रहे हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सैम करन, नारायण जगदीशन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, करन शर्मा, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी।