इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 31वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 8 विकेट से हरा दिया। शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। बंगलौर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स  इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस तरह पंजाब ने जीता मैच
इस सीजन का पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने 45 गेंद में 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और एक चौका लगाया। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। इसके बावजूद मैच आखिरी गेंद तक गया। गेल 52 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। राहुल 61 रन बनाकर नॉन स्ट्राइक पर थे। विराट कोहली ने आखिरी ओवर के लिए युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई।

चहल ने पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बनने दिया। तीसरी गेंद पर गेल ने लंबा शॉट खेला, लेकिन एक रन ही ले पाए। राहुल चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। अब 2 गेंद में एक रन बनाने थे। दोनों बल्लेबाज पर दबाव साफ दिखा। राहुल ने 5वीं गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेल रन आउट हो गए। टीम को अब आखिरी गेंद में एक रन की दरकार थी। नए बल्लेबाज निकोलस पूरन ने छक्का जड़कर मैच पंजाब को जिता दिया।

बल्लेबाज बनना चाहते थे तुषार देशपांडे, लंबी लाइन ने बना दिया तेज गेंदबाज

बता दें कि आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। इनमें से बंगलौर ने 12 और पंजाब ने 14 बार जीत हासिल की है। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 9 बार जीत हासिल की है। वहीं, बंगलौर ने 6-6 बार पहले और बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है।

कोहली ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, शमी भी बने स्पेशल क्लब के मेंबर

संयुक्य अरब अमीरात (यूएई) में दोनों टीमों की यह तीसरी भिड़ंत थी। तीनों बार ही किंग्स इलेवन पंजाब ने बाजी मारी। इससे पहले उसने दोनों मुकाबले दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले थे और आरसीबी को हराया था। अब उसने शारजाह में आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो बंगलौर ने 3 में जीत हासिल की है। पंजाब दो मैच जीतने में सफल रहा है। ये दोनों जीत उसकी इसी सीजन कीहैं। 2018 और 2019 में बंगलौर के खिलाफ वह एक भी मैच में जीत हासिल नहीं कर पाया था।

IPL 2020 Live Cricket Score, RCB vs KXIP Match Live Updates: यहां देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

[ie_ipl_scorecard match_id=47968]

Live Blog

22:58 (IST)15 Oct 2020
पंजाब को 6 गेंद में चाहिए 2 रन

19 ओवरों का खेल हो चुका है। पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 170 रन है। क्रिस गेल 52 और केएल राहुल 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 6 गेंद में सिर्फ 2 रन की जरूरत है। गेल और राहुल ने अपनी पारी के दौरान 5-5 छक्के लगाए हैं। दोनों ने सिर्फ एक-एक चौका लगाया।

22:49 (IST)15 Oct 2020
राहुल और गेल ने दिखाया दम, पंजाब जीत की ओर

17 ओवरों का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 17 ओवर में 161 रन है। क्रिस गेल ने इस सीजन अपने पहले मैच में ही फिफ्टी लगाई। वह 36 गेंद में 50 और केएल राहुल 41 गेंद में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए अब 18 गेंद में 11 रन की जरूरत है। उसके 9 विकेट गिरने शेष हैं।

22:24 (IST)15 Oct 2020
अर्धशतक के करीब पहुंचे केएल राहुल

13 ओवरों का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 119 रन है। केएल राहुल 35 गेंद में 48 और क्रिस गेल 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल अब तक 4 छक्के, जबकि क्रिस गेल 2 छक्के लगा चुके हैं।

22:04 (IST)15 Oct 2020
चहल ने बंगलौर को दिलाई पहली सफलता

युजवेंद्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को पहली सफलता दिलाई। चहल ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया। मयंक अग्रवाल ने इससे पहले ही गेंद पर छक्का लगाया था। मयंक अग्रवाल 25 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए। मयंक अग्रवाल की जगह क्रिस गेल क्रीज पर आए।

21:51 (IST)15 Oct 2020
राहुल और मयंक ने जड़े 2-2 छक्के

6 ओवरों यानी पावर प्ले का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 56 रन है। केएल राहुल 20 गेंद में 25 और मयंक अग्रवाल 16 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। केएल राहुल ने एक चौका और 2 छक्के लगाए हैं।

21:30 (IST)15 Oct 2020
केएल राहुल ने जड़ा चौका

पंजाब की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। बंगलौर के लिए क्रिस मॉरिस पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में सिर्फ केएल राहुल ही एक रन बना पाए। मयंक अग्रवाल 3 गेंद में अपना खाता खोल नहीं पाए। दूसरा ओवर नवदीप सैनी लेकर आए। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ा। 2 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। पांचों रन केएल राहुल के बल्ले से निकले हैं।

20:51 (IST)15 Oct 2020
जॉर्डन को मिली सफलता, शिवम दुबे हुए कैच आउट

16वां ओवर क्रिस जॉर्डन ने फेंका। उनके इस ओवर में बंगलौर की टीम 5 रन ही बना पाई और आखिर गेंद पर शिवम दुबे का विकेट भी गंवा दिया। शिवम दुबे 2 छक्के की मदद से 19 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवरों के बाद बंगलौर का स्कोर 4 विकेट पर 127 रन है। विराट कोहली 33 गेंद में 41 बनाकर क्रीज पर हैं। शिवम दुबे की जगह एबी डिविलियर्स आए।

20:42 (IST)15 Oct 2020
शिवम दुबे ने एक ओवर में जड़े 2 छक्के

15 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगलौर का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन है। विराट कोहली 31 गेंद में 40 और शिवम दुबे 15 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे ने 15 ओवर में रवि बिश्नोई की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के जड़े। इस ओवर में कुल बंगलौर ने कुल 19 रन बनाए।

20:29 (IST)15 Oct 2020
शिवम दुबे से भी तेज पारी की उम्मीद

बंगलौर ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 25 गेंद में 33 और शिवम दुबे 9 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली अब तक 3 चौके लगा चुके हैं। रवि बिश्नोई ने 13वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।

20:18 (IST)15 Oct 2020
10 ओवरों में बंगलौर ने 2 विकेट गंवाए, 83 रन बनाए

10 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगलौर का स्कोर 2 विकेट पर 83 रन है। विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। कोहली 17 गेंद में 25 और सुंदर 13 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:08 (IST)15 Oct 2020
मुरुगन ने दिलाई बंगलौर को दूसरी सफलता

सातवां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर एरोन फिंच ने चौका जड़ा। हालांकि, अगली ही गेंद वह बोल्ड हो गए। वह 18 गेंद 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाया। फिंच की जगह वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं। 7 ओवर के बाद बंगलौर का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है।

19:58 (IST)15 Oct 2020
विराट कोहली ने अर्शदीप के ओवर में जड़े 2 चौके

किंग्स इलेवन पंजाब को 5वें ओवर में पहली सफलता मिली। यह ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल कवर पर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट हो गए। देवदत्त ने 12 गेंद में 18 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। देवदत्त की जगह विराट कोहली ने क्रीज संभाली। उन्होंने अर्शदीप के इस ओवर में 2 चौके जड़े।

19:45 (IST)15 Oct 2020
शमी के ओवर में पड़े 2 चौके

दूसरा ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। शमी के इस ओवर में एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने 10 रन जोड़े। फिंच ने दूसरे ओवर में 2 चौके लगाए। तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 9 रन बने।

19:39 (IST)15 Oct 2020
फिंच ने पहले ओवर में ही जड़ा छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। ग्लेन मैक्सवेल पंजाब के लिए पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर एरोन फिंच ने छक्का जड़ दिया। पहले ओवर में बंगलौर ने 8 रन बनाए।

19:23 (IST)15 Oct 2020
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की प्लेइंग इलेवन

RCB Playing 11: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

19:21 (IST)15 Oct 2020
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

KXIP Playing 11: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

18:54 (IST)15 Oct 2020
यहां देखें मैच

IPL 2020 DC vs RR Live Match Streaming: मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 and Star Sports 3 HD) के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है। आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (live streaming) डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) एप देख सकते हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रह सकते हैं।

18:51 (IST)15 Oct 2020
बंगलौर का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा

आईपीएल में आरसीबी का सक्सेस रेट 48.09% है। उसने टूर्नामेंट में अब तक 188 मैच खेले हैं। इसमें से उसे 89 मैचों में जीत हासिल हुई और 95 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं चार मैच बेनतीजा रहे। दूसरी ओर पंजाब का सक्सेस रेट 45.08% है। पंजाब ने अब तक कुल 183 मैच खेले हैं। इसमें से उसे 83 में जीत और 100 में हार मिली।