इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 25 अक्टूबर की शाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 8 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। बंगलौर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बना जीत दर्ज की।
चेन्नई की इस जीत से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बनी हुईं हैं। उसके अब 12 मैच में 8 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में अब 7वें नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, इसके लिए वह दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर है। वहीं, बंगलौर को प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की करने के लिए अगले मैच तक का इंतजार करना होगा।
विराट कोहली टीम के हाइएस्ट स्कोर रहे। उन्होंने 43 गेंद में 50 रन बनाए। एबी डिविलियर्स 36 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। बंगलौर ने आखिरी 3 ओवर में 4 विकेट (एबी डिविलियर्स, मोइन अली, विराट कोहली और क्रिस मॉरिस) गंवाए। चेन्नई की ओर से सैम करन सबसे सफल रहे। उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 31 रन देकर 2 विकेट झटके। मिशल सैंटनर ने भी 23 रन देकर देवदत्त पडिक्कल का विकेट लिया।
एरॉन फिंच 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने आउट किया। चेन्नई की टीम ने दो बदलाव किए। देवदत्त पडिक्कल 21 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल सैंटनर की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका कैच लिया।
RCB vs CSK Live Score, IPL 2020 LIve Cricket Score: लाइव स्ट्रीमिंग
इस मैच में चेन्नई ने शार्दुल ठाकुर और जोस हेजलवुड को बाहर किया था। दोनों की जगह मिशेल सैंटनर और तेज गेंदबाज मोनू कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। दूसरी ओर, आरसीबी ने एक बदलाव करते हुए इसुरू उडाना की जगह मोइन अली को मौका दिया था।
[ie_ipl_scorecard match_id=47981]
Highlights
सैम करन की अगुआई में गेंदबाजों से मिली अच्छी शुरुआत के बाद युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने जोश और जज्बा दोनों दिखाया जिससे खिताब की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को आठ विकेट से हरा दिया। पिच धीमी थी लेकिन चेन्नई के सामने केवल 146 रन का लक्ष्य था जिसे हासिल करने में उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने नाबाद 65 रन बनाये। उन्होंने अंबाती रायुडु के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि गायकवाड़ ने क्रिस मॉरिस पर विजयी छक्का लगाकर चेन्नई का स्कोर 18.4 ओवर में दो विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया।
चेन्नई का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन है। 14वां ओवर युजवेंद्र चहल ने फेंका। इस ओवर में बंगलौर को जहां एक सफलता मिली। वहीं, चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। चहल ने ओवर की तीसरी गेंद पर रायुडू को बोल्ड कर दिया। रायुडू 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14 ओवरों के बाद चेन्नई को जीत के लिए 6 ओवर में 30 रन चाहिए।
अंबाती रायुडू और ऋतुराज गायकवाड़ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 47 गेंद में 65 रन की साझेदारी हो चुकी है। रायुडू 25 गेंद में 38 और ऋतुराज गायकवाड़ 40 गेंद में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। रायुडू ने आईपीएल में अपने चौकों का तिहरा शतक भी पूरा किया। 13 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 111 रन है।
11 ओवरों का खेल हो चुका है। चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 91 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ 34 गेंद में 39 और अंबाती रायुडू 19 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 35 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। चेन्नई को जीत के लिए 9 ओवर में 55 रन बनाने हैं। ऋतुराजय गायकवाड़ अब तक 2 चौके और 2 छक्के, जबकि अंबाती रायुडू 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
चेन्नई का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट पर 59 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ 29 गेंद में 30 और अंबाती रायुडू 6 गेंद में 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 8वां ओवर युजवेंद्र चहल ने फेंका। उऩके इस ओवर में 6 रन बने। इससे पहले छठे ओवर की पहली गेंद पर क्रिस मॉरिस ने बंगलौर को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे फाफ डुप्लेसिस को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच करा दिया। डुप्लेसिस 13 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए।
पिच धीमी है और ऐसे में रन बटोरना आसान नहीं है। कोहली ने 43 गेंदें खेली और 50 रन बनाए लेकिन इसमें केवल एक चौका और एक छक्का शामिल है। डिविलियर्स 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 39 रन ही बना पाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। आरसीबी ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 20 रन बनाये और इस बीच चार विकेट गंवाए।
चेन्नई की पारी की शुरुआत फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ने की। चेन्नई ने तीन ओवर में 25 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 7 गेंद में 13 और ऋतुराज गायकवाड़ 11 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले ओवर में चेन्नई के सिर्फ 1 रन बने थे। इसके बाद के दो ओवर में चेन्नई ने 24 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और 2 छक्के लगे। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर चेन्नई सुपरकिंग्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 6 विकेट पर 145 रन ही बना पाया।
19 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगलौर ने 18 से 19 ओवरों के बीच 3 विकेट गंवाए। 18वां ओवर दीपक चाहर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एबी डिविलियर्स को बाउंड्री के पास फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस 36 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। 19वां ओवर सैम करन ने फेंका। सैम ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर मोइन अली मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने विराट कोहली का कैच पकड़ लिया। विराट कोहली ने इसी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
आरसीबी ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। कोहली और डिविलियर्स ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंद पर 79 रनों की साझेदारी कर ली है। कोहली 36 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 17वें ओवर में जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। डिविलियर्स 35 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजी आखिरी 3 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं।
आरसीबी की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 29 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, एबी डिविलियर्स ने 29 गेंद पर 29 रन बना लिए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर ली है। आखिरी पांच ओवर में दोनों बल्लेबाज खतरनाक साबित हो सकते हैं और तेजी से रन बना सकते हैं।
आरसीबी की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 2 विकेट पर 72 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स 12 गेंद पर 15 और विराट कोहली 16 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे। आखिरी 10 ओवर में आरसीबी की टीम कम से कम 100-120 रन बनाना चाहेगी।
चेन्नई को दूसरी सफलता सातवें ओवर में मिली। मिशेल सैंटनर की गेंद पर बाउंड्री से बाहर पहुंचाने के प्रयास में देवदत्त पडिक्कल आउट हो गए। फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर उनका शानदार कैच लिया। डुप्लेसिस ने बाउंड्री पर डाइव लगाकर गेंद को कैच किया और फिर गायकवाड़ की ओर फेंक दिया। देवदत्त ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।
चेन्नई को पहला झटका एरॉन फिंच के रूप में लगा। वे 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका कैच लिया। फिंच ने तीन चौके लगाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर विराट कोहली उतरे हैं। देवदत्त पडिक्कल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर तक लेकर जाना चाहेंगे।
आरसीबी ने मजबूत शुरुआत की है। उसने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। एरॉन फिंच तीन चौकों की मदद से 8 गेंद पर 13 रन बना चुके हैं। दूसरी ओर, एक छक्के की मदद से देवदत्त पडिक्कल ने 10 गेंद पर 9 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाज इस शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।
चेन्नई की टीम ने दो बदलाव किए। उनसे शार्दुल ठाकुर और जोस हेजलवुड को बाहर कर दिया। दोनों के स्थान पर मिशेल सैंटनर और तेज गेंदबाज मोनू कुमार को शामिल किया। दूसरी ओर, आरसीबी ने एक बदलाव करते हुए इसुरू उदाना के स्थान पर मोइन अली को मौका दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर : विराट कोहली (कप्तान), एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, मोइन अली, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, फॉफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, रविंद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू ठाकुर, मिशेल सैंटनर।