इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है।पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। उसके लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 25 और कृष्णप्पा गौतम ने 22 रनों की पारी खेली।
IPL 2020 Live Score, CSK vs SRH Live Cricket Score in Hindi Online:
कप्तान केएल राहुल इस मुकाबले में सिर्फ 17 रन ही बना सके। ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से 11 रन ही निकले। मुंबई के लिए जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पंड्या को दो-दो सफलत मिली।
IPL 2020 Live Streaming in Hindi CSK vs SRH Live Score Online:
मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। उसके लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। कीरोन पोलार्ड 20 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या ने 11 गेंद पर 30 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। हार्दिक और पोलार्ड ने आखिरी 23 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी की।
लॉकडाउन में बेटे की प्रैक्टिस के लिए पिता ने किया खास उपाय, रोचक है इस क्रिकेटर की कहानी
मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है।पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस की टीम जीत की ओर बढ़ गई है। किंग्स इलेवन पंजाब के 8 बल्लेबाज 124 रनों पर पवेलियन लौट चुके हैं। उसे जीत के लिए 9 गेंद पर 68 रन और बनाने हैं। मुंबई की टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत होगी। वह दो मैचों में हार चुका है। पंजाब की टीम तीसरी हार की ओर बढ़ रही है।
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने पंजाब को बड़ा झटका दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया। पूरन ने 27 गेंद की पारी में 44 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और दो छक्के लगाए। पूरन का पहला छक्का तो स्टेडियम के बाहर गिरा था। उनके आउट होने के बाद जेम्स नीशम क्रीज पर आए हैं। ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजी पर टीम को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।
पंजाब के मध्यक्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल ने टीम की पारी को संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 35 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। पूरन 24 गेंद पर 41 और मैक्सवेल 11 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अगले कुछ ओवर टिक कर खेलना चाहेंगे, ताकि वो लक्ष्य तक पहुंच सके।
पंजाब के कप्तान केएल राहुल 19 गेंद पर 17 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उन्हें राहुल चाहर ने आउट किया। राहुल का बल्ला आज बिल्कुल भी नहीं चला। उनका स्ट्राइक रेट 100 से नीचे 89.47 का रहा। राहुल ने एक चौका लगाया। उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं। निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। दोनों विदेशी बल्लेबाजों पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।
पंजाब ने शुरुआती 4 ओवर में 37 रन बनाने के बाद लगातार दो विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया। मयंक ने 18 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े। करुण नायर खाता खोले बगैर ही क्रुणाल पंड्या की गेंद पर बोल्ड हो गए।
किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार शुरुआत की है। कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी कर ली है। मयंक 15 गेंद पर 25 और राहुल 9 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक ने अपनी पारी में 3 और राहुल ने एक चौका लगाया है।
मुंबर्ई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। उसके लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। कीरोन पोलार्ड 20 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या ने 11 गेंद पर 30 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। हार्दिक और पोलार्ड ने आखिरी 23 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी की।
मुंबई की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या 6 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर कीरोन पोलार्ड टिके हुए हैं। पोलार्ड ने 13 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज आखिरी दो ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को 180 रन के आसपास पहुंचाना चाहेंगे।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 15वें ओवर में जेम्स नीशम की जमकर धुनाई की। इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। रोहित 44 गेंद पर 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके साथ कीरोन पोलार्ड क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्होंने 8 गेंद पर 12 रन बना लिए हैं। इसमें एक छक्का भी शामिल है। दोनों बल्लेबाज आखिरी 4 ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
मुंबई को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। वे कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर करुण नायर को कैच थमा बैठे। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। किशन ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। वे 32 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। किशन के बाद बल्लेबाजी के लिए कीरोन पोलार्ड आए हैं।
मुंबई के 9 ओवर में दो विकेट गिर चुके हैं। उसने 58 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और पिछले मैच में 99 रन बनने वाले ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से बैटिंग करने की आवश्यकता है। रोहित ने 25 गेंद पर 35 रन बनाए हैं। वहीं, किशन ने 20 गेंद पर 13 रन जड़े हैं।
6 ओवरों का खेल हो चुका है। पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने 41 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। आउट होने वाले बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक और सूर्यकुमार यादव रहे। छठे ओवर में रोहित ने कृष्णाप्पा गौतम की दो गेंदों पर 2 चौके जड़े। ईशान किशन 7 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित के 17 गेंद में 22 रन हो गए हैं। इसमें उनके चार चौके शामिल हैं।
तीसरे ओवर शेल्डन कॉटरेल लेकर आए। हालांकि, यह ओवर उनके लिए महंगा साबित हुए। सूर्यकुमार यादव ने उनके इस ओवर में लगातार दो चौके जड़े। इस ओवर में कुल 10 रन बने। चौथा ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्य कुमार यादव रन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंद में 10 रन बनाए। उनकी जगह पिछले मैच के हीरो ईशान किशन क्रीज पर आए। उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला। 4 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 22 रन है।
दूसरा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा और अपना खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 5000 रन भी पूरे किए। वह आईपीएल में पांच हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने रोहित के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। रोहित को अंपायर के फैसले पर भरोसा नहीं था। उन्होंने डीआरएस लिया और मैदानी अंपायर को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल पहला ओवर लेकर आए। मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। मैच की पहली गेंद डीकॉक ने खेली। वह ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह सूर्य कुमार यादव क्रीज पर आए। इस ओवर में कॉटरेल ने एक भी रन नहीं दिया और विकेट भी लिया।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौतम, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, शेल्डन कॉटरेल।