इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन यानी आईपीएल 2020के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 रन से हरा दिया। इस सीजन में हैदराबाद की ये दूसरी जीत है। दूसरी ओर, चेन्नई की लगातार तीसरी हार है। हैदराबाद ने पहले 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। सीएसके की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 47 रन बनाए। 36 गेंद की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। वे बल्लेबाजी के दौरान कई बार हांफते हुए और परेशान नजर आए। टीम के फिजियो को भी मैदान पर आना पड़ा। इसके बावजूद वो खेलते रहे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि ज्यादा परेशानी की बात नहीं है। सैम करन ने 5 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए।
IPL 2020 Live Streaming in Hindi CSK vs SRH Live Score Online:
शेन वॉटसन का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉटसन 6 गेंद पर सिर्फ एक रन ही बना सके। अंबाती रायुडू 9 गेंद पर 8 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर बोल्ड हो गए। फाफ डुप्लेसिस 19 गेंद पर 22 रन बनाकर रनआउट हो गए। केदार जाधव (3) को अब्दुल समद ने वॉर्नर के हाथों कैच कराया।
IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, तोड़ दिया सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड
इससे पहले हैदराबाद के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। गर्ग ने अभिषेक शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। प्रियम ने 25 गेंद की पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक ने 24 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया।
चेन्नई की खराब फील्डिंग से धोनी नाराज, कहा- कैच टपकाकर नहीं जीत सकते मैच
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 रन से हरा दिया। इस सीजन में हैदराबाद की ये दूसरी जीत है। दूसरी ओर, चेन्नई की लगातार तीसरी हार है। हैदराबाद ने पहले 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। सीएसके की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 47 रन बनाए। 36 गेंद की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। वे बल्लेबाजी के दौरान कई बार हांफते हुए और परेशान नजर आए।
रविंद्र जडेजा ने 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर लगातार तीन चौके मारे। उन्होंने इस ओवर में 15 रन बनाए। चेन्नई ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 3 ओवर में 63 रन बनाने हैं। महेंद्र सिंह धोनी 27 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
चेन्नई ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, रविंद्र जडेजा 21 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 34 गेंद पर 29 रन की साझेदारी की है। सीएसके को जीत के लिए आखिरी 6 ओवर में 94 रन बनाने हैं। ऐसे में दोनों ही बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
चेन्नई ने 12 ओवर में 4 विकेट परल 58 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 15 गेंद पर 14 और रविंद्र जडेजा 13 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज धीमी बैटिंग कर रहे हैं। टीम को जीत के लिए 48 गेंद पर 107 रनों की जरुरत है।
पावरप्ले खत्म होने से ठीक पहले चेन्नई को लगा दोहरा झटका। पहले अंबाती रायुडू 9 गेंद पर 8 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद फाफ डुप्लेसिस 19 गेंद पर 22 रन बनाकर रनआउट हो गए। डुप्लेसिस ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे। केदार जाधव क्रीज पर टिके हुए हैं।
चेन्नई के शेन वॉटसन का खराब फॉर्म यहां भी जारी है। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉटसन 6 गेंद पर सिर्फ एक रन ही बना सके। अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर टिके हुए हैं। रायुडू ने पारी का पहला चौका लगाया। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को इस संकट से निकालने की जिम्मेदारी है।
हैदराबाद ने चेन्नई को 165 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। गर्ग ने अभिषेक शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। प्रियम ने 25 गेंद की पारही में 6 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक ने 24 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और पीयूष चावला को एक-एक सफलता मिली।
हैदराबाद के लिए पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने की। दोनों ने 77 रन जोड़े। अभिषेक 24 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दीपक चाहर की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने उनका कैच लिया। प्रियम गर्ग तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 21 गेंद पर 48 रन बना लिए हैं।
हैदराबाद ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 18 गेंद पर 23 और प्रियम गर्ग 7 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम के पास आखिरी 5 ओवर बाकी हैं। ऐसे में इन दोनों अनभवहीन बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे। यह आसान नहीं है क्योंकि सामने चेन्नई जैसी मजबूत टीम की गेंदबाजी है। आखिरी 5 ओवर रोमांचक होने वाले हैं।
हैदराबाद को 11वें ओवर में दोहरा झटका लगा। कप्तान डेविड वॉर्नर 29 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। पीयूष चावला की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने उनका शानदार कैच लपका। इसके बाद केन विलियमसन 13 गेंद पर 9 रन बनाकर रनआउट हो गए। रायुडू के थ्रो पर धोनी ने उन्हें रनआउट कर दिया। हैदराबाद को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग पर है।
चेन्नई के गेंदबाज इस टूर्नामेंट में पहली बार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद को 10 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 63 रन ही बनाने दिए हैं। केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर रनों की लिए जूझ रहे हैं। सनराइजर्स को बड़ा स्कोर बनाने के लिएल तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।
8वां ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर लय में बल्लेबाजी कर रहे मनीष पांडे को एक्स्ट्रा कवर पर सैम करन के हाथों कैच करा दिया। शार्दुल का इस मैच में यह पहला विकेट है। चेन्नई के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है, क्योंकि मनीष बहुत तेज बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 21 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। मनीष की जगह केन विलियमसन क्रीज पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका जड़ अपना खाता खोला। शार्दुल के इस ओवर में 5 रन बने।
6 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 42 रन है। छठा ओवर शार्दुल ठाकुर ने फेंका। उनके इस ओवर में 9 रन बने। डेविड वार्नर ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। वार्नर का स्कोर अब 16 गेंद में 13 रन हो गया है। मनीष पांडे के खाते में 27 रन (17 गेंद) जुड़े हैं।
पांच ओवरों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है। मनीष पांडे 5 चौके की मदद से 16 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि, डेविड वार्नर लय नहीं पकड़ पा रहे हैं। वह 11 गेंद में 6 रन ही बना पाए हैं। दीपक चाहर ने 5वें ओवर में 6 रन दिए।
चार ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है। मनीष पांडे 12 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेविड वार्नर ने 9 गेंद में 5 रन बनाए हैं। चौथा ओवर सैम करन ने फेंका। इस ओवर में उन्होंने 9 रन दिए। दीपक चाहर ने अब तक 2 ओवरों में 12 रन दिए हैं और जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड भी किया है। सैम दो ओवरों में 15 रन दे चुके हैं।
चेन्नई के लिए पहला ओवर दीपक चाहर लेकर आए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। बेयरस्टो ने मैच की पहली गेंद खेली। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। उनकी जगह मनीष पांडे मैदान पर आए। उन्होंने चौके से अपना और टीम का खाता खोला। पहला ओवर खत्म होने के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है।
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियम्सन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, खलील अहमद।
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, पीयूष चावला।
हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई ने मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़ और जोस हेजलवुड को टीम से बाहर कर दिया। उनके स्थान पर अंबाती रायुडू, शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो को शामिल किया है।