इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का 40वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद एक समय 2.4 ओवर में 16 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। ऐसे समय मनीष पांडे ने विजय शंकर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 140 रन की साझेदारी की। मनीष ने 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 47 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विजय शंकर ने 6 चौके की मदद से 51 गेंद में 52 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। सैमसन के अलावा बेन स्टोक्स 30, रियान पराग 20, स्टीव स्मिथ 19 और जोस बटलर 9 रन बना पवेलियन लौटे। रॉबिन उथप्पा 19 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। राहुल तेवतिया 3 गेंद में 2 और जोफ्रा आर्चर एक चौके और एक छक्के की मदद से 7 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से विजय शंकर ने 15 और राशिद खान ने 20 रन देकर एक-एक विकेट अपने नाम किया।

IPL 2020 Live Cricket Score, RR vs SRH Match Live Updates: यहां जानिए राजस्थान और हैदराबाद के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

[ie_ipl_scorecard match_id=47977]

Live Blog

22:39 (IST)22 Oct 2020
हैदराबाद जीत की ओर

15 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद ने 2 विकट पर 118 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 41 गेंद में 69 और विजय शंकर 38 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 74 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद को अब जीत के लिए 30 गेंद में 37 रन बनाने हैं। 

22:21 (IST)22 Oct 2020
मनीष पांडे ने हैदराबाद को संभाला

मनीष पांडे ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह 19वां अर्धशतक है। 11 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 94 रन है। मनीष पांडे 34 गेंद में 58 और विजय शंकर 21 गेंद में 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50 गेंद में 78 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद को अभी जीत के लिए 54 गेंद 61 रन की दरकार है।

22:04 (IST)22 Oct 2020
7 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 62 रन, 2 विकेट भी गंवाए

शुरुआती झटकों के बाद हैदराबाद उबर चुकी है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे 21 गेंद में 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। विजय शंकर ने 10 गेंद में 4 रन बनाए हैं। कार्तिक त्यागी काफी महंगे साबित हुए हैं। उनके 2 ओवर में 29 रन पड़ चुके हैं। मनीष और विजय दोनों ने 26 गेद में 46 रन जोड़ लिए हैं। 7 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन है।

21:14 (IST)22 Oct 2020
राजस्थान ने एक ओवर में गंवाए 2 विकेट

19वें ओवर में राजस्थान को 2 झटके लगे। जेसन होल्डर ने अपनी पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने 15 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। तीसरी गेंद पर होल्डर ने रियान पराग को डेविड वार्नर के हाथों कैच करा दिया। पराग ने 12 गेंद में 20 रन बनाए। स्मिथ की जगह राहुल तेवतिया और पराग की जगह जोफ्रा आर्चर क्रीज पर आए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 141 रन है।

21:02 (IST)22 Oct 2020
पराग ने एक ओवर में जड़े 2 चौके और एक छक्का

राजस्थान का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन है। स्टीव स्मिथ 14 गेंद में 19 और रियान पराग 11 गेंद में 20 रन बनाकर क्रीज पर है। पराग ने 2 चौके और एक छक्का लगाया है। स्मिथ के बल्ले से भी 2 चौके निकल चुके हैं। पराग ने टी नटराजन के 18वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। नटराजन के इस ओवर में राजस्थान ने 16 रन बनाए।

20:52 (IST)22 Oct 2020
विजय शंकर को मिली सफलता

16 ओवरों का खेल हो चुका है। राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 113 रन है। स्टीव स्मिथ 12 गेंद में 17 और रियान पराग एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं। 16वां विजय शंकर ने फेंका। उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर को शाहबाज नदीम के हाथों कैच करा दिया। बटलर 12 गेंद में 9 रन ही बना पाए। बटलर की जगह रियान पराग क्रीज पर आए।

20:35 (IST)22 Oct 2020
4 गेंद में राजस्थान के गिरे 2 विकेट

राजस्थान को 4 गेंद के भीतर दो झटके लगे। 12वां ओवर जेसन होल्डर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का लगाया, लेकिन चौथी गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उनकी जगह जोस बटलर क्रीज पर आए। 13वां ओवर राशिद खान ने फेंका। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। स्टोक्स ने 32 गेंद में 30 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन 26 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। स्टोक्स की जगह स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए।

20:23 (IST)22 Oct 2020
विजय शंकर को नहीं खेल पा रहे स्टोक्स और सैमसन

11 ओवरों का खेल हो चुका है। राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। बेन स्टोक्स 29 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन 24 गेंद में 30 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 45 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है। राशिद खान ने अब तक 2 ओवर में 10 रन दिए  हैं। विजय शंकर काफी किफायती रहे हैं। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन ही दिए हैं।

20:08 (IST)22 Oct 2020
राजस्थान ने 8 ओवर में बनाए 57 रन, गंवाया एक विकेट

आठ ओवरों का खेल हो चुका है। राजस्थान का अर्धशतक भी पूरा हो चुका है। राजस्थान 7वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। संजू सैमसन 15 गेंद में 18 और बेन स्टोक्स 20 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने 8वां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए।

19:53 (IST)22 Oct 2020
उथप्पा की पारी का दुखद अंत

चौथे ओवर में राजस्थान को पहला झटका लगा। जेसन होल्डर की पहली दो गेंदों पर बेन स्टोक्स ने चौका लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड की ओर गेंद खेली, दूसरी ओर से उथप्पा रन के लिए दौड़ पड़े, इस बीच लगा कि स्टोक्स को दौड़ने में कुछ परेशानी हुई वह रुक गए, लेकिन तब तक उथप्पा आधी क्रीज पार कर चुके थे। दूसरी ओर जेसन होल्डर चौकन्ना थे। उन्होंने उथप्पा को रन आउट करने में कोई गलती नहीं की। कहना गलत नहीं होगा कि अच्छी लय में चल रहे उथप्पा की पारी का यह दुखद अंत हुआ है। उथप्पा 2 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उथप्पा की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए।

19:41 (IST)22 Oct 2020
उथप्पा ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा चौका

दूसरा ओवर जेसन होल्डर लेकर आए। उनके इस ओवर में 6 रन बने। सभी 6 रन उथप्पा के बल्ले से आए। तीसरी गेंद पर उथप्पा बीट भी हुए। हालांकि, उथप्पा आखिरी गेंद पर चौका लगाने में भी सफल रहे। 2 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। उथप्पा के 10 गेंद में 8 रन हैं। स्टोक्स के खाते में एक रन है।

19:35 (IST)22 Oct 2020
पहले ओवर का लेखा जोखा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा पहला ओवर लेकर आए। राजस्थान रॉयल्स के लिए रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने पारी की शुरुआत की। संदीप के इस ओवर में कुल 3 रन बने। दो रन रॉबिन उथप्पा के बल्ले से निकले और बेन स्टोक्स ने एक रन बनाए।

19:18 (IST)22 Oct 2020
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

19:18 (IST)22 Oct 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।