scorecardresearch

हैदराबाद 8 विकेट से जीता, मनीष पांडे-विजय शंकर ने की 140 रन की साझेदारी

IPL 2020 RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की यह दस मैचों में चौथी जीत है। उसके राजस्थान रॉयल्स के समान आठ अंक हो गए हैं। हालांकि, रॉयल्स ने उससे एक मैच अधिक खेला है। ऐसे में प्लेऑफ की उसकी राह अधिक मुश्किल हो गई है।

IPL 2020, RR vs SRH Live Cricket Streaming
IPL 2020, RR vs SRH Live Cricket Streaming: आईपीएल 2020 राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग।

IPL 2020 RR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना मैच जीत लिया।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दो प्रमुख बल्लेबाज शुरू में ही गंवा दिये थे, लेकिन पांडे ने 47 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। उन्होंने और शंकर (51 गेंदों पर नाबाद 52) ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिये 140 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। सनराइजर्स की यह दस मैचों में चौथी जीत है। उसके रॉयल्स के समान आठ अंक हो गए हैं। हालांकि, रॉयल्स ने उससे एक मैच अधिक खेला है। ऐसे में प्लेऑफ की उसकी राह अधिक मुश्किल हो गई है।

IPL 2020 Live Cricket Score RR vs SRH Match Live Updates: यहां जानिए राजस्थान और हैदराबाद के बीच मैच के अपडेट्स

इससे पहले राजस्थान की पारी में संजू सैमसन उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 36 रन बनाए। उनके अलावा बेन स्टोक्स 30, स्टीव स्मिथ 19, रियान पराग 20 और जोस बटलर 9 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा विजय शंकर ने 15 और राशिद खान ने 20 रन देकर एक-एक विकेट अपने नाम किया। रॉबिन उथप्पा 19 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।

[ie_ipl_scorecard match_id=47977]

Live Blog

22:39 (IST)22 Oct 2020
हैदराबाद को 30 गेंद में चाहिए 37 रन

15 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद ने 2 विकट पर 118 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 41 गेंद में 69 और विजय शंकर 38 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 74 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद को अब जीत के लिए 30 गेंद में 37 रन बनाने हैं। 

22:39 (IST)22 Oct 2020
हैदराबाद को 30 गेंद में चाहिए 37 रन

15 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद ने 2 विकट पर 118 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 41 गेंद में 69 और विजय शंकर 38 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 74 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद को अब जीत के लिए 30 गेंद में 37 रन बनाने हैं। 

22:22 (IST)22 Oct 2020
हैदराबाद को 9 ओवर में चाहिए 61 रन

मनीष पांडे ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह 19वां अर्धशतक है। 11 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 94 रन है। मनीष पांडे 34 गेंद में 58 और विजय शंकर 21 गेंद में 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50 गेंद में 78 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद को अभी जीत के लिए 54 गेंद 61 रन की दरकार है।

22:04 (IST)22 Oct 2020
मनीष पांडे कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

शुरुआती झटकों के बाद हैदराबाद उबर चुकी है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे 21 गेंद में 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वह अब तक 3 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। विजय शंकर ने 10 गेंद में 4 रन बनाए हैं। कार्तिक त्यागी काफी महंगे साबित हुए हैं। उनके 2 ओवर में 29 रन पड़ चुके हैं। मनीष और विजय दोनों ने 26 गेद में 46 रन जोड़ लिए हैं। 7 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन है।

21:16 (IST)22 Oct 2020
जेसन होल्डर ने बरपाया कहर

19वें ओवर में राजस्थान को 2 झटके लगे। जेसन होल्डर ने अपनी पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने 15 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। तीसरी गेंद पर होल्डर ने रियान पराग को डेविड वार्नर के हाथों कैच करा दिया। पराग ने 12 गेंद में 20 रन बनाए। स्मिथ की जगह राहुल तेवतिया और पराग की जगह जोफ्रा आर्चर क्रीज पर आए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 141 रन है।

21:02 (IST)22 Oct 2020
18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 134 रन

राजस्थान का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन है। स्टीव स्मिथ 14 गेंद में 19 और रियान पराग 11 गेंद में 20 रन बनाकर क्रीज पर है। पराग ने 2 चौके और एक छक्का लगाया है। स्मिथ के बल्ले से भी 2 चौके निकल चुके हैं। पराग ने टी नटराजन के 18वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। नटराजन के इस ओवर में राजस्थान ने 16 रन बनाए।

20:53 (IST)22 Oct 2020
शाहबाज नदीम ने लपका जोस बटलर का कैच

16 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 113 रन है। स्टीव स्मिथ 12 गेंद में 17 और रियान पराग एक गेंद में एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 16वां विजय शंकर लेकर आए। विजय शंकर ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर को शाहबाज नदीम के हाथों कैच करा दिया। बटलर 12 गेंद में 9 रन ही बना पाए। बटलर की जगह रियान पराग क्रीज पर आए।

20:36 (IST)22 Oct 2020
जेसन होल्डर ने संजू सैमसन और राशिद खान ने बेन स्टोक्स को दिखाई पवेलियन की राह

राजस्थान को 4 गेंद के भीतर दो झटके लगे। 12वां ओवर जेसन होल्डर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का लगाया, लेकिन चौथी गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उनकी जगह जोस बटलर क्रीज पर आए। 13वां ओवर राशिद खान ने फेंका। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। स्टोक्स ने 32 गेंद में 30 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन 26 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। स्टोक्स की जगह स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए।

20:23 (IST)22 Oct 2020
विजय शंकर ने लगाई राजस्थान की रनगति पर लगाम

11 ओवरों का खेल हो चुका है। राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। बेन स्टोक्स 29 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन 24 गेंद में 30 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 45 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है। राशिद खान ने अब तक 2 ओवर में 10 रन दिए  हैं। विजय शंकर काफी किफायती रहे हैं। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन ही दिए हैं।

20:09 (IST)22 Oct 2020
संजू सैमसन और बेन स्टोक्स क्रीज पर

8 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। संजू सैमसन 15 गेंद में 18 और बेन स्टोक्स 20 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने 8वां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। इससे पहले राजस्थान ने सातवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

19:54 (IST)22 Oct 2020
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रन आउट हो गए उथप्पा

राजस्थान को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। जेसन होल्डर के इस ओवर की पहली दो गेंदों पर बेन स्टोक्स ने 2 चौके लगाए। अगली गेंद उन्होंने ऑफ साइड की ओर गेंद खेली, दूसरी ओर से उथप्पा रन के लिए दौड़ पड़े, इस बीच लगा कि स्टोक्स को दौड़ने में कुछ परेशानी हुई वह रुक गए, लेकिन तब तक उथप्पा आधी क्रीज पार कर चुके थे। दूसरी ओर जेसन होल्डर चौकन्ना थे। उन्होंने उथप्पा को रन आउट करने में कोई गलती नहीं की। कहना गलत नहीं होगा कि अच्छी लय में चल रहे उथप्पा की पारी का यह दुखद अंत हुआ है। उथप्पा 2 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उथप्पा की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए।

19:42 (IST)22 Oct 2020
जेसन होल्डर की गेंद पर पड़ा चौका

जेसन होल्डर ने दूसरा ओवर फेंका। उनके इस ओवर में उथप्पा ने 6 रन बनाए। वह तीसरी गेंद पर बीट भी हुए। हालांकि, आखिरी गेंद पर चौका लगाने में भी सफल रहे। 2 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है। उथप्पा के 10 गेंद में 8 रन हैं। स्टोक्स के खाते में एक रन है।

19:38 (IST)22 Oct 2020
उथप्पा-स्टोक्स ने की पारी की शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा पहला ओवर लेकर आए। राजस्थान रॉयल्स के लिए रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने पारी की शुरुआत की। संदीप के इस ओवर में कुल 3 रन बने। दो रन रॉबिन उथप्पा के बल्ले से निकले और बेन स्टोक्स ने एक रन बनाए।

19:19 (IST)22 Oct 2020
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।

19:18 (IST)22 Oct 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।

18:16 (IST)22 Oct 2020
विदेश में राजस्थान का पलड़ा भारी

आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं और दोनों ही टीमें 6-6 मुकाबले जीतने में सफल रही हैं। हालांकि, विदेश में सनराइजर्स हैदराबाद का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिकॉर्ड खराब है। विदेश में दोनों के बीच अब तक 2 मैच हुए हैं और दोनों ही मुकाबले राजस्थान की टीम जीतने में सफल रही है।

17:51 (IST)22 Oct 2020
कोविड-19 महामारी से प्रभावित डब्ल्यूटीसी मैचों के लिये अंक बांटने पर विचार कर रहा है आईसीसी

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र को पूरा करने और जून में कार्यक्रम के अनुसार फाइनल की मेजबानी करने के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उन सभी डब्ल्यूटीसी द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के लिये अंक बांटने पर विचार कर रहा है जिन्हें कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने होने वाली क्रिकेट समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। वेबसाइट के अनुसार इसमें एक विकल्प अंक बांटना है तो दूसरा अनुकूल विकल्प सिर्फ उन्हीं मैचों के अंकों पर विचार करने का हो सकता है जो मार्च 2021 के अंत तक खेले जायेंगे। अंक तालिका में अंतिम स्थान मार्च तक के इन मैचों के आधार पर तय हो सकता है जिसके लिये टीमों द्वारा खेले गये मैचों में मिली जीत के अंकों के प्रतिशत के आधार पर गणना की जा सकती है।

पढें क्रिकेट (Cricket News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 22-10-2020 at 17:48 IST
अपडेट