भारत की महिला टीम ने रविवार (16 जून) को साउथ अफ्रीका ने 3 मैच की सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट पर 265 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 127 गेंद पर 117 रन की पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना छठा शतक जड़ा। मंधाना ने घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिला क्रिकेटर के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
स्मृति मंधाना का भारत में पहला शतक है। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिताली राज की 109 रनों की पारी को पीछे छोड़ते हुए घरेलू सरजमीं पर बतौर भारतीय महिला क्रिकेटर सर्वोच्च वनडे पारी रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही बेंगलुरु में मंधाना शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गईं।
स्मृति मंधाना 12 चौकों और एक छक्का लगाया
स्मृति मंधाना 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 121 गेंदों पर 117 रन बनाकर आउट हुईं। वह 47वें ओवर में मसबाता कलास की गेंद पर आउट हुईं। तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के शीर्ष क्रम ने खराब प्रदर्शन किया और 99 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।
स्मृति मंधाना ने 116 गेंदों पर शतक जड़ा
मंधाना ने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 116 गेंदों में शतक जड़ा। इससे भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। दीप्ति शर्नमा ने 37 और पूजा वस्त्रकार ने 42 गेंद पर नबाद 31 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 3, मसबाता कलास ने 2 और एनेरी डर्कसेन, नॉनकुलुलेको म्लाबा और नॉनडुमिसो शांगासे ने 1-1 विकेट लिए।
