ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस समय क्वारंटाइन पीरियड में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो बनाते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरना टीम इंडिया के कप्तान ने लोगों से इस दिवाली पटाखे ना जलाने की बात कही है। विराट के इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोल्स ने विरत के साथ-साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी लपेट लिया।
इस वीडियो में विराट ने कहा, ‘आप सभी को मेरे और परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको खुशियां, शांति और समृद्धि दे। प्लीज याद रखिए कि इस दिवाली पटाखे ना जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और प्यार करने वालों के साथ घर पर इस त्योहार का आनंद लें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दीया जलाएं और मिठाइयों से दीपावली मनाएं। ख्याल रखिए।’
Happy Diwali pic.twitter.com/USLnZnMwzT
— Virat Kohli (@imVkohli) November 14, 2020
उनके इस मैसेज से यूजर्स नाराज़ हो गए और ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा “प्लीज त्योहार को अपना सोशल आवेयरनैस कैम्पेन मत बनाओ।” एक अन्य यूजर ने लिखा “अप सभी को हिन्दू त्योहार से क्या दिक्कत है? होली में कहते हो पानी मत फेंको, अभी कहते हो पटाखे मत जलाओ।” एक अन्य यूजर ने विराट की एक पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा, ‘ये पटाखे ऑक्सीजन दे रहे हैं।’ एक फैन ने IPL में आतिशबाजी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘सभी लोग IPL से ऑक्सीजन वाले पटाखे खरीदें।’
विराट के अलावा पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने तमाम फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने माता लक्ष्मी की तस्वीर पोस्ट करते हुए संदेश लिखा। बता दें टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां टीम को तीन वनडे, तीन टी20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत दौरा का आगाज 27 नवबर से वनडे सीरीज से करेगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद पैटनिटी लीव के चलते स्वदेश वापस लौट आएंगे।