डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (12 अक्टूबर) को दुबई में वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप ए में पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पाकिस्तान को 82 रनों पर ऑल आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मात्र 11 ओवर में जीत हासिल कर ली। टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। क्रिकेट के महाकुंभ में अपनी लगातार 14वीं जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जिसमें पाकिस्तान के अलावा भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका भी हैं।
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अब ग्रुप से सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। तीन मैचों में तीन जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का अब नेट रन रेट +2.786 है, जो कि काफी प्रभावशाली है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +2.524 था, जो शुक्रवार शाम को एकतरफा जीत के बाद और बेहतर हो गया।
ऑस्ट्रेलिया की जीत भारत के लिए अच्छी खबर है। इससे पाकिस्तान के आगे बढ़ने की संभावनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के 4-4 अंक थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 2-2 अंक थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी हार ने पाकिस्तान को ग्रुप ए में चौथे स्थान पर धकेल दिया, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया। शनिवार (12 सितंबर) को श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच पर भारतीय टीम की निगाहें होंगी।
WTC Point Table: भारत नंबर 1 तो पाकिस्तान सबसे नीचे, जानिए ताजा अंकतालिका में टीमों क्या है स्थिति
आइए जानते हैं सेमीफाइनल का समीकरण
- ऑस्ट्रेलिया की जीत भारत के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इससे पाकिस्तान के आगे बढ़ने की संभावनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच से पहले, भारत और ऑस्ट्रेलिया के 4-4 अंक थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दो-दो अंक पर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी हार ने पाकिस्तान को ग्रुप ए में चौथे स्थान पर धकेल दिया, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
- भारत 4 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसे अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतना होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत के लिए न्यूजीलैंड ही मुख्य चुनौती है। न्यूजीलैंड के श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ मैच बचे हैं। अगर भारतीय टीम अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो उसके 6 अंक होंगे।
- न्यूजीलैंड को 6 अंक तक पहुंचने के लिए दोनों शेष मैच अच्छे अंतर से जीतना होगा ताकि उसके नेट रन रेट में सुधार हो सके। वर्तमान में भारत का नेट रन रेट +0.576 है और न्यूजीलैंड का नेट रन रेट -0.050 है। अगर भारत अपना अंतिम ग्रुप मैच जीतता है और न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीतता है, तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी क्योंकि दोनों के 6-6 अंक होंगे।
- अगर भारत अपना अंतिम ग्रुप मैच हार जाता है और न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीत जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया के साथ न्यूजीलैड आगे बढ़ जाएगा। अगर भारत हार जाता है और न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दो मैचों में से एक जीतता है और एक हारता है, तो दोनों टीमों के 4-4 अंक होंगे। फिर नेट रन रेट पर बात आ जाएगी। ऐसे में भारत को कोशिश करना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से न हारे, ताकि नेट रन रेट खराब न हो।
- अगर न्यूजीलैंड एक मैच जीतता है और पाकिस्तान भी अपना अंतिम ग्रुप गेम जीत जाता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक बराबर हो जाएंगे। तीनों में से जिस टीम का नेट रन रेट सबसे अच्छा होगा, वह सेमीफाइनल खेलेगा। श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन यदि वह अपने अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।