भारत ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 22 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। वेस्टइंडीज को 27 गेंदों में जीत के लिए 70 रनों की दरकार थी तभी मैच को खराब मौसम की वजह से रोक दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज इविन लुईस खाता खोले बिना ही भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। सुनील नरेन भी कुछ खास नहीं कर सकें और 4 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद निकलोस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने तीसरे विकेट के लिए 76 अहम रनों की साझेदारी की। क्रुणाल पंड्या ने पूरन को 19 के स्कोर पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 167 रन बनाया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखऱ धवन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। धवन 23 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा को 67 के स्कोर पर थॉमस ने हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली को कॉटरेल ने बोल्ड कर वेस्टइंडीज को बड़ी सफलता दिलाई। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

India vs West Indies 2nd T20 Live Cricket Score Streaming Online

Ind vs WI 2nd T20 Live Cricket Score: Full Scorecard, Watch Live

Live Blog

00:09 (IST)05 Aug 2019
भारत ने जीता मैच

फ्लोरिडा में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने विंडीज को मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को 22 रन से हराया।

23:19 (IST)04 Aug 2019
खराब मौसम के कारण रुका खेल

खराब मौसम के कारण फिलहाल खेल को रोक दिया गया है। डीएलएस के मुताबिक भारतीय टीम मैच में 22 रन आगे चल रही है।

23:11 (IST)04 Aug 2019
पंड्या ने झटके दो विकेट

पॉवेल और पूरन को आउट कर क्रुणाल पंड्या ने एक बार फिर मैच को भारत की ओर मोड़ दिया है। भारतीय टीम यहां से तभी हार सकती है जब खिलाड़ी कोई बड़ी गलती करें।

22:58 (IST)04 Aug 2019
पॉवेल ने जड़ा अर्धशतक

पॉवेल ने सैनी की गेंद पर सिंगल लेकर अपने टी-20 करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। पॉवेल एक छोर से लगातार वेस्टइंडीज के लिए रन बना रहे हैं।

22:46 (IST)04 Aug 2019
अर्धशतक के करीब पॉवेल

क्रुणाल पंड्या अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने शुरुआती 5 गेंदों में सिर्फ दो रन दिए थे, लेकिन अंतिम गेंद पर पॉवेल ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही वह 49 पर आ गए हैं।

22:35 (IST)04 Aug 2019
पॉवेल ने जड़ा छक्का

वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने जोरदार छक्का लगाया। इसके साथ ही विंडीज की टीम ने 50 का आकड़ा पार किया। वेस्टइंडीज मैच में वापसी करती हुई।

22:23 (IST)04 Aug 2019
21 गेंदों में 24 रनों की साझेदारी

रोवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन टीम को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 24 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

22:12 (IST)04 Aug 2019
गेंदबाजों का दबदबा

पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के आगे ज्यादा कुछ नहीं कर सकें।

22:03 (IST)04 Aug 2019
भारत को पहली सफलता

भुवनेश्वर कुमार ने इविन लुईस को बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। लुईस पिछले मैच के दौरान भी भुवी की गेंद पर इसी तरह आउट हुए थे।

21:41 (IST)04 Aug 2019
विंडीज को 168 रनों का लक्ष्य

क्रुणाल पंड्या ने अंतिम ओवर की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर भारत को 150 के पार पहुंचाया। जडेजा ने भी छक्का लगाया। भारत ने 20 ओवर में 167 रन बनाए।

21:34 (IST)04 Aug 2019
मनीष पांडे आउट

कॉटरेल ने वेस्टइंडीज की वापसी कराने में अहम योगदान दिया। कॉटरेल ने मनीष पांडे को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

21:24 (IST)04 Aug 2019
फिर फ्लॉप पंत

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। पंत अपनी पारी में सिर्फ 4 रन ही जोड़ सकें। पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे।

21:15 (IST)04 Aug 2019
संभलकर खेल रहे पंत

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए हैं। पंत संभलकर खेल रहे हैं। पंत के पास आज एक बड़ी पारी खेलने का मौका होगा।

21:01 (IST)04 Aug 2019
रोहित ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने नरेन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने इसके साथ ही टी-20 में क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया।

20:53 (IST)04 Aug 2019
भारत को पहला झटका

कीमो पॉल ने वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। शिखऱ धवन पॉल की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। भारत को पहला झटका लगा।

20:41 (IST)04 Aug 2019
5 चौके और एक छक्का लगा चुके रोहित

भारत की कोशिश यहां से 180 तक पहुंचने की होगी। रोहित 5 चौके और एक छक्के की मदद से 38 के स्कोर पर आ गए हैं।

20:34 (IST)04 Aug 2019
रोहित ने की गेल की बराबरी

रोहित शर्मा ने कीमो पॉल की गेंद पर छक्का लगाकर भारत के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 में छक्का लगाने के मामले में गेल की बराबरी भी की। दोनों ही खिलाड़ियों के नाम अब तक 105-105 छक्के हैं।

20:24 (IST)04 Aug 2019
कॉटरेल का महंगा ओवर

कॉटरेल का चौथा ओवर महंगा रहा। इस ओवर से 13 रन आए। इसके बाद सुनील नरेन गेंदबाजी करने आए। नरेन से वेस्टइंडीज को विकेट की उम्मीद होगी।

20:16 (IST)04 Aug 2019
रोहित ने जड़ा चौका

थॉमस की गेंद पर हल्के हाथों से खेलते हुए शिखर धवन ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर रोहित ने एक और जोरदार चौका लगाया।

20:06 (IST)04 Aug 2019
बेकार गया रिव्यू

रोहित शर्मा ने चौके के साथ अपना खाता खोला। ओशेन थॉमस ने शिखर धवन को लेकर अपील की। विकेटकीपर पूरन ने ब्रैथवेट से रिव्यू की मांग की और वेस्टइंडीज ने रिव्यू गंवाया।

19:58 (IST)04 Aug 2019
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, के खलील अहमद।

19:53 (IST)04 Aug 2019
खल रही गेल की कमी

निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड को छोड़कर पहले मैच में कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। टीम को क्रिस गेल की कमी भी खल रही है।

19:42 (IST)04 Aug 2019
रोहित के पास बड़ा मौका

शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अबतक 104 छक्के लगा चुके हैं। इस प्रारूप में सबसे ज्याद छक्के जड़ने का कीर्तिमान गेल के नाम है। शर्मा यदि दूसरे मैच में दो छक्के लगा लेते हैं तो वह वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज के रेकॉर्ड को तोड़ देंगे।

19:35 (IST)04 Aug 2019
भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा और शिखऱ धवन टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे।