भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथा वनडे 9 फरवरी को जोहान्सबर्ग के वांडर्स मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 289 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रिका की टीम ने डकवर्स लुइस नियम की मदद से चौथा वनडे अपने नाम कर लिया है। द. अफ्रिका की टीम ने भारत को 5 विकेट से हराया। हालांकि टीम इंडिया अभी भी 6 मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। इससे पहले बारिश के खलल डालने पर अंपायरों ने मैच को 50 ओवरों से घटा के 28 ओवरों का कर दिया था और मेजबान टीम को 290 रनों के लक्ष्य के बजाए 202 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया था। मैच के दौरान कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके तो हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट चटकाया।
वहीं भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 105 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। यह धवन के करियर का 100वां वनडे मैच था। वह इसी के साथ अपने 100वें वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनके अलावा कोहली ने 75 रनों की पारी खेली। उन्होंने 83 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाया। अंत ने महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 42 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी नगिड़ी, कागिसो रबादा ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस मौरिस, मोर्ने मोर्केल को एक-एक विकेट मिला।
Highlights
[matchcode-to-post id=”sain02102018184805″]
– मैच शुरू होने के बाद भारत को मिली सफलता। कुलदीप यादव ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर ज्यां पॉल ड्यूमिनी को एलबीडबल्यू आउट कर पवैलियन भेजा। द. अफ्रिका को 87 गेंद पर 129 रन की जरूरत। साउथ अफ्रीका- 73/2 (13.2)
– बारिश के खलल के बाद फिर से शुरू हुआ मैच। अब साउथ अफ्रिका को खेलने होंगे 28 ओवर। साउथ अफ्रिका अभी भी जीत से 149 रन दूर। साउथ अफ्रीका- 53/1 (10)
–जसप्रीत बुमराह के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर मार्करम पगबाधा आउट। भारत को पहली सफलता मिली। मार्करम 22 रन बनाकर आउट। इसी बीच बारिश फिर से शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका- 43/1 (7.2)
-सलामी जोड़ी के रूप में हाशिम अमला और मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी की है। अमला 19, जबकि मार्करम 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। मार्करम 20, अमला 10 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका को 259 रन की दरकार है।
-भुवनेश्वर कुमार अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर एक रन के लिए दौड़। अगली गेंद पर अमला ने दो रन के लिए दौड़ लगाई। चौथी बॉल पर अमला ने चौका लगाया। साउथ अफ्रीका- 19/0 (3)
-साउथ अफ्रीका की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में मार्करम और हाशिम अमला क्रीज पर आ चुके हैं। भारत की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला, जिसमें 6 रन बने। बूंदाबांदी फिर से शुरू हो चुकी है।
–आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने 11 रन बनाए। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 289 रन का टारगेट दिया है। मेजबान टीम के लिए ये स्कोर काफी कठिन साबित हो सकता है।
-भारत को छठा झटका लग चुका है। हार्दिक पांड्या 9 रन पर कगीसो रबाडा का शिकार बने। 48वां ओवर क्रिस मॉरिस डाला, जिसमें 5 रन बने। भारत- 240/4 (48)
–भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। चौके के बाद छक्का लगाने की कोशिश में श्रेयस अय्यर कैच आउट। सातवें नंबर पर हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। भारत- 240/5 (44)
-लुंगी नगिडी अपना नौवां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर अय्यर ने सिंगल लिया। तीसरी बॉल पर धोनी ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। इस ओवर से 6 रन बने। भारत- 240/4 (42)
-फेहलुकवायो अपना चौथा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। इस ओवर से 4 सिंगल आए। भारत 39 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना चुका है।
–भारत को चौथा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे लुंगी नगिडी की गेंद पर कैच आउट। ये बल्लेबाज टीम इंडिया के खाते में महज 8 ही रन का योगदान दे सका। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए धोनी मैदान पर आए। भारत- 211/4 (37)
–35वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन, मोर्ने मोर्कल की गेंद पर अपना कैच डिविलियर्स को थमा बैठे। शिखर धवन 105 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट। भारत को तीसरा झटका लग चुका है।
-बारिश रुक चुकी है। मैच जल्द फिर से शुरू हो चुका है। मुकाबले में ओवर में कटौती नहीं हुई है। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर आ चुके हैं। भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका पर पूरा दबाव बना चुकी है।
-बारिश के चलते मैच रोक दिया गया है। भारत ने 34.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 102 गेंदों पर 107 रन बना चुके हैं।
–शिखर धवन ने 99वीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ धवन अपने 100वें मैच में शतक जड़ने वाले विश्व के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत- 197/2 (34)
–भारत को दूसरा झटका लग चुका है। कप्तान विराट कोहली 31.1 ओवर में क्रिस मॉरिस की गेंद पर मिलर के हाथों के कैच आउट।चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आ चुके हैं।
-रोहित शर्मा-शिखर धवन के बीच 156 गेंदों में 153 रन की साझेदारी हो चुकी है। धवन 89, जबकि विराट कोहली 72 रन पर खेल रहे हैं। भारतीय टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में दिख रही है। भारत- 173/1 (30)
–टीम इंडिया ने 26 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 85, जबकि विराट कोहली 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका विकेट के लिए तरसते दिख रहा है।
-विराट कोहली ने अपना अर्धशतक 21.2 ओवर में पूरा किया। शिखर धवन और कोहली के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत मैच में पूरी तरह से मेजबान टीम पर दबाव बना चुका है। भारत- 128/1 (22)
-क्रिस मॉरिस के 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने चौका लगाया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने कलाइयों का शानदार इस्तेमाल करते हुए चौका लगाया। भारत- 114/1 (20)
–विराट कोहली ने भारतीय पारी का पहला छक्का 16.3 ओवर में लगाया। कोहली 34 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शिखर धवन 45 रन बना चुक हैं। टीम इंडिया ने 17 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना चुके हैं।
-शिखर धवन और विराट कोहली के बीच 67 बॉल पर 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने जल्द पहला विकेट खोने के बाद वापसी कर ली है।
-क्रिस मॉरिस अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली गेंद पर शिखर धन रन आउट होने से बाल-बाल बचे। अगली बॉल पर धवन ने चौका लगाया। चौथी बॉल पर फिर से धवन ने चौका जड़ा। भारत- 68/1 (14)
-लुंगी नगिडी को गेंद सौंपी गई है। आखिरी गेंद पर कोहली कैच आउट होते बाल-बाल बचे। इस ओवर से कुल 2 रन बने। मैदान पर हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो चुकी है। भारत- 55/1 (11)
–पहले पावर प्ले में भारत ने 1 विकेट खोकर 53 रन बनाए। विराट कोहली 19 गेंदों में 14, जबकि शिखर धवन 28 गेंदों में 29 रन बना चुके हैं।
-मोर्ने मोर्कल के चौथे ओवर की शुरुआत शिखर धवन ने चौके के साथ की। अगली दो बॉल पर कोई रन नहीं। विराट कोहली फिलहाल 4 गेंदों में 1 रन बना सके हैं। भारत ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए।
-कगीसो राबाडा पारी का छठा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर दो रन के लिए दौड़। इस ओवर से 4 रन बने। साउथ अफ्रीका ने विपक्षी टीम पर दबाव बना रखा है। भारत- 30/1 (6)
-तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली मैदान पर आ चुके हैं। भारत ने पहले 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। धवन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
–कगीसो रबाडा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर धवन ने दो रन के लिए दौड़ लगाई। अगली बॉल पर 5 रन। आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा गेंदबाज के हाथों कैच आउट। भारत- 20/1 (4)
-मैच का तीसरा ओवर मोर्ने मोर्कल डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली डिलीवरी वाइड करार। पांचवीं गेंद पर शिखर धवन ने चौका जड़ा। इस ओवर से 5 रन बने। भारत- 13/0 (3)
–भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर आ चुके हैं। ये धवन का 100वां वनडे मैच है। पहला ओवर मोर्ने मॉर्कल ने डाला, जिसपर 2 रन बने।
-बीते तीन वनडे मैचों में कुलदीप और चहल ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया व भारत की जीत का अहम कारण बने। दोनों ने 28 में से 21 विकेट अपने नाम किए हैं।
-‘विराट सेना’ की मौजूदा फॉर्म को देखकर यह लग रहा है कि चौथा मैच जीत यह टीम एक और इतिहास अपने नाम करेगी। मेहमान टीम के कप्तान कोहली खुद शानदार फॉर्म में रहते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और वह अभी तक इस सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं। शिखर धवन भी बल्ले से रन बना रहे हैं। भारत के लिए चिंता का सबब अगर कोई है तो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फॉर्म।
–भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी वांडर्स की पिच पर कमाल दिखा सकते हैं।
-चौथा मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए अलग महत्व रखता है। यह पिंक वनडे होगा जो स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए खेला जाता है। पहला पिंक वनडे साल 2011 में खेला गया था और यह छठा पिंक वनडे होगा। पिंक जर्सी पहनने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम कोई भी मैच नहीं हारी है। उसे उम्मीद है कि वह इस बार भी पिंक जर्सी में जीत की राह पर लौटेगी।
-तीन वनडे मैचों में बाहर बैठने वाले अब्राहम डिविलियर्स इस मैच में मैदान पर उतरेंगे। वह उंगली में चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। टॉस 20 मिनट में होने जा रहा है। सीरीज बचाने के लिए मेजबान देश को बाकी सभी मैच जीतने होंगे।
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर),श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, हेइनरिक क्लासेन ,अब्राहम डिविलियर्स, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कागिसो रबादा, लुंगी नगिड़ी, आंदिले फेहुलकवायो, मोर्ने मोर्केल।