भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला नागपुर में खेला गया। इस मैच को भारत ने 30 रनों से अपने नाम किया।दीपक चहर ने सबसे अधिक 6 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। दीपक चहर ने अपने पहले ही ओवर में लिटन दास और सौम्य सरकार को पवेलियन भेजा। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मोहम्मद नईम और मोहम्मद मिथुन के बीच 98 रन की अहम साझेदारी हुई। मिथुन को 27 के स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद अंतिम के ओवरों में शिवम दुबे ने दो गेंदों में लगातार दो विकेट झटकर भारत को मैच में पूरी तरह से वापस ला दिया।

इससे पहले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बंग्लादेश के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की ओर से अय्यर ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए।  सैफ़ुल इस्लाम ने शिखर धवन को भी महमुदूल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। धवन 16 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बना सकें। इस बीच  केएल राहुल ने अपने टी-20 करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया।

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 59 रनों की साझेदारी को अल-अमीन हुसैन तोड़ा। अल-अमीन हुसैन की गेंद पर राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉर रहे और बड़े शॉट लगाने की कोशिश में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। पंत को सौम्या सरकार ने 6 के स्कोर पर आउट किया।

 

Live Blog

22:25 (IST)10 Nov 2019
4 ओवर में 49 रन की जरूरत

बांग्लादेश को 4 ओवर में 49 रन की जरूरत है। भारती गेंदबाजों को यहां चार विकेट की जरूरत है। शिवम दुबे अंतिम ओवर में दो विकेट लेकर छा गए।

22:18 (IST)10 Nov 2019
भारत ने गंवाया रिव्यू

ऋषभ पंत एक बार फिर डीआरएस में गलती कर बैठे और भारत को अहम मौके पर अपना रिव्यू गंवाया। बांग्लादेश को 30 गेंद में 50 रन चाहिए।

22:08 (IST)10 Nov 2019
रहीम क्लीन बोल्ड

दीपक चहर ने मोहम्मद मिथुन को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके तुरंत बाद शिवम दुबे की गेंद पर मुश्फिकुर रहीम क्लीन बोल्ड हो गए।

21:56 (IST)10 Nov 2019
12 ओवर में 106

मोहम्मद नईम और मोहम्मद मिथुन के बीच 53 गेंद में 86 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 12 ओवर में 100 का आकड़ा भी पार कर लिया है।

21:43 (IST)10 Nov 2019
दो ओवर से 23 रन

युजवेंद्र चहल आज महंगे साबित रहे हैं। चहल के पहले दो ओवर से 23 रन आ चुके हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर तीन ओवर में 17 रन खर्च कर चुके हैं।

21:33 (IST)10 Nov 2019
7 ओवर में 45 रन

लगातार दो विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश ने बेहतरीन वापसी की। बांग्लादेश की ओर नईम लगातार शॉट लगा रहे हैं। 7 ओवर के बाद टीम ने 45 रन बना लिए हैं।

21:23 (IST)10 Nov 2019
चौकों की हैट्रिक

मोहम्मद नईम ने युजवेंद्र चहल की लगातार दो गेंदों पर चौका जड़कर रन रेट बढ़ाया। तीसरी गेंद पर एक और चौका। चहल के ओवर में चौकों की हैट्रिक आई।

21:14 (IST)10 Nov 2019
भारत की अच्छी शुरुआत

भारतीय गेंदबाजी ने पावर प्ले में अच्छी शुरुआत की है। दीपक ने दो विकेट झटकर बांग्लादेश के रन रेट को स्लो किय़ा।

21:05 (IST)10 Nov 2019
पहले 2 ओवर में बटोरे 11 रन

लिटन दास और मोहम्मद नईम ने की पारी की शुरुआत। पहले दो ओवर में  11 रन जोड़े। पहले ओवर में खलील अहमद ने 8 रन दिए और वॉशिंगटन सुंदर ने  किवायति गेंदबाजी करते हुए 3 रन दिए हैं।

20:46 (IST)10 Nov 2019
बांग्लादेश को जीत के लिए बनाने होंगे 175 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बंग्लादेश के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ने का काम किया।

20:34 (IST)10 Nov 2019
पांडे ने जड़ा चौका

मनीष पांडे 7 गेंद में 12 के स्कोर पर पहुंच गए हैं पांडे को अंत के ओवरों में भारत के लिए अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेंगे। पांडे का साथ दुबे भी निभा रहे हैं।

20:26 (IST)10 Nov 2019
पंत आउट

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद मनीष पांडे बल्लेबाजी करने आए हैं। अय्यर एक छोर पर डटे हुए थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गए।

20:18 (IST)10 Nov 2019
अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

आफिफ हुसैन की लगातार तीन गेंदों पर छक्का जड़कर श्रेयस अय्यर ने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:10 (IST)10 Nov 2019
राहुल 52 रन बनाकर आउट

अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद ही केएल राहुल अल-अमीन हुसैन की गेंद पर लिटन दास को कैच थमा बैठे। राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए।

19:58 (IST)10 Nov 2019
राहुल का छठा अर्धशतक

सौम्या सरकार की गेंद पर दो रनों के साथ केएल राहुल ने अपने टी-20 करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया। राहुल यहां और बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।

19:51 (IST)10 Nov 2019
दस ओवर में 71 रन

मुस्ताफिजुर रहमान के ओवर में केएल राहुल ने दो चौके लगाए। इसके साथ ही वह अब अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। भारत ने दस ओवर में 71 रन बना लिए हैं।

19:43 (IST)10 Nov 2019
30 पर राहुल

रोहित और धवन के आउट होने के बाद केएल राहुल की जिम्मेदारी टीम को आगे बढ़ाने की होगी। राहुल 22 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:34 (IST)10 Nov 2019
बाल बाल बचे अय्यर

धवन 16 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर सैफ़ुल इस्लाम की गेंद पर कैच आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने आते ही हवा में शॉट खेला , लेकिन अमीनुल ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया।

19:23 (IST)10 Nov 2019
राहुल ने जड़े दो चौके

पहला ओवर मेडन फेंकने के बाद सैफ़ुल इस्लाम की पहली गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। राहुल ने इसकी अगली गेंद पर भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

19:13 (IST)10 Nov 2019
रोहित आउट

सैफ़ुल इस्लाम की शानदार गेंद पर रोहित शर्मा बोल्ड हो गए। भारत को 3 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए हैं।

19:04 (IST)10 Nov 2019
शानदार रहा पहला ओवर

अल-अमीन हुसैन पारी का पहला ओवर करने आए। पहले गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर धवन ने भी अपना खाता खोला। पहले ओवर से सिर्फ तीन रन आए।

18:49 (IST)10 Nov 2019
खलील को फिर मौका

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने दोनों मैचों में रन लुटाए, जिससे इस मैच शार्दुल ठाकुर को अंतिम 11 में जगह मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

18:44 (IST)10 Nov 2019
गेंदबाजी कमजोरी

क्रुणाल पंड्या के बाहर होने के बाद भारतीय टीम की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखाई पड़ रही है। शिवम दुबे को आज अपने 4 ओवर डालने होंगे। 

18:37 (IST)10 Nov 2019
पांडे की एंट्री

बांग्लादेश के कप्तान महमुदूल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है, टीम में क्रुणाल पंड्या की जगह मनीष पांडे को जगह मिली है।