India vs Australia Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में 27 जून को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सोमवार (24 जून) को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
AFG vs BAN Live Cricket Score Live Streaming Details: Watch Here
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 92 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 31 रन बनाए। शिवम गुबे ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 17 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 5 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली बगैर खाता खोले आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने 56 रन देकर 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 43 गेंद पर 76 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 37 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 37 रन देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। एश्टन एगर की जगह मिचेल स्टार्क को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सुपर-8 के ग्रुप-2 का आखिरी मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान जीता या मैच धुला तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी। बांग्लादेश के जीतने पर बेहतर रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहुत बड़ी जीत चाहिए होगी। अफगानिस्तान मैच हार भी जाए, लेकिन उसका रनरेट ठीक हो जाए तो वह आगे बढ़ जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट गिरकर -0.331 हुआ। अफगानिस्तान का नेट रनरेट -0.650 है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -2.489। वह एक भी मैच नहीं जीता है।
ICC Men's T20 World Cup, 2024
Australia
181/7 (20.0)
India
205/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Super Eight – Match 11 )
India beat Australia by 24 runs
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में वह अबतक अजेय है। ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 43 गेंद पर 76 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 37 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 37 रन देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए। सुपर-8 के ग्रुप-2 का आखिरी मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान जीता या मैच धुला तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी। बांग्लादेश के जीतने पर बेहतर रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहुत बड़ी जीत चाहिए होगी। अफगानिस्तान मैच हार भी जाए, लेकिन उसका रनरेट ठीक हो जाए तो वह आगे बढ़ जाएगा। सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
भारत जीत के करीब है। टिम डेविड को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। पैट कमिंस 1 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 17.5 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 13 गेंद पर 40 रन चाहिए। नए बल्लेबाज मिचेल स्टार्क हैं।
मैथ्यू वेड को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। टिम डेविड 5 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। जीत के लिए 17 गेंद पर 53 रन चाहिए। नए बल्लेबाज पैट कमिंस हैं।
जसप्रीत बुमराह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड 43 गेंद पर 76 रन बनाए। टिम डेविड 3 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 21 गेंद पर 56 रन चाहिए। नए बल्लेबाज मैथ्यू वेड हैं।
अक्षर पटेल ने मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। ट्रेविस हेड 68 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 14.1 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बनाए। जीत के लिए 35 गेंद पर 71 रन चाहिए। नए बल्लेबाज टिम डेविड हैं।
कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। ट्रेविस हेड 33 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 13.1 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन चाहिए। जीत के लिए 41 गेंद पर 78 रन चाहिए। मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज हैं।
भारत के खिलाफ एक बार फिर ट्रेविस हेड खतरनाक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 30 गेंद पर 62 रन ठोक दिए है। ग्लेन मैक्सवेल 8 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 38 रन की साझेदारी। ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 81 रन चाहिए।
ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर अर्धशतक ठोका। ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 61 गेंद पर 107 रन चाहिए। ट्रेविस हेड 26 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन मैक्सवेल बगैर खाता खोले क्रीज पर।
अक्षर पटेल ने मिचेल मार्श का बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। वह 28 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 87 रन बनाए। जीत के लिए 66 गेंद र 119 रन चाहिए। ट्रेविस हेड 20 गेंद पर 42 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन मैक्सवेल नए बल्लेबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 73 गेंद पर 124 रन चाहिए। ट्रेविस हेड 40 और मिचेल मार्श 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 41 गेंद पर 76 रन की साझेदारी।
ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 141 रन चाहिए। ट्रेविस हेड 26 और मिचेल मार्श 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 गेंद पर 59 रन की साझेदारी।
ट्रेविस हेड ने जसप्रीत बुमराह को 4 गेंद पर 3 चौके जड़ दिए। ओवर में 14 रन बने। ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 170 रन चाहिए। मिचेल मार्श 15 और ट्रेविस हेड 13 रन बनाकर क्रीज पर।
ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क को 2 जीवनदान मिला। उन्होंने 9 गेंद पर 15 रन जड़ दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 184 रन चाहिए। ट्रेविस हेड अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं। मार्श का एक कैच ऋषभ पंत ने छोड़ा। अर्शदीप ने दूसरा कैच छोड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। वॉर्नर ने 2 से लेकर दूसरी गेंद पर खाता खोला। पांचवीं गेंद पर बल्ले का किनारा लगाकर चौके के लिए गई। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने स्लिप में शानदार कैच लपका।
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 92 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 31 रन बनाए। शिवम गुबे ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 17 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 5 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली बगैर खाता खोले आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने 56 रन देकर 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिए।
शिवम दुबे को मार्कस स्टोइनिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 25 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं।
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 24 और हार्दिक पंड्या 6 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 12 रन की साझेदारी।
सूर्यकुमार यादव को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 31 रन बनाए। शिवम दुबे 18 रन बना लिए हैं। भारत ने 14.3 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा शतक से चूक गए। उन्होंने 41 गेंद पर 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। सूर्यकुमार यदाव 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन। 20 गेंद पर 34 रन की साझेदारी टूटी। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं।
भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 37 गेंद पर 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 89 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने 29 गेंद पर 8 छक्के और 5 चौके की मदद से 76 रन ठोक दिए हैं। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट। मार्कस स्टोइनिस ने विकेट लिया। भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने 23 गेंद पर 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 59 रन ठोक दिए हैं। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा ने तूफानी अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 19 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन ठोके। ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट 52 रन बना लिए हैं। पैट कमिंस के ओवर रोहित ने 15 रन ठोके।
सेंट लूसिया में बारिश रुक गई है। खिलाड़ी मैदान पर वापस आ गए हैं। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक भारत ने 4.1 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा ने 14 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। ऋषभ पंत 6 गेंद पर 1 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा ने पैट कमिंस को स्कवायर लेग पर छक्का जड़कर स्वागत किया। इसके बाद बारिश आ गई और मैच रोक दिया गया। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक भारत ने 4.1 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा ने 14 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। ऋषभ पंत 6 गेंद पर 1 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क को कूट दिया है। उन्होंने 4 छक्के और चौके की मदद से 28 रन ठोके। ओवर में 29 रन बने।भारत ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 11 गेंद पर 34 और ऋषभ पंत बगैर खाता खोले क्रीज पर।
विराट कोहली बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। जोश हेजलवुड की गेंद पर टिम डेविड ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 6 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर। मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली गेंद फुलटॉस रही। रोहित इसका फायदा नहीं उठा पाए। अगली गेंद पर कैच आउट की अपील हुई। बंप होने की वजह से रोहित आउट नहीं दिए गए। अगली गेंद पर रोहित ने चौके से खाता खोला। इसके बाद सिंगल आया। विराट कोहली ने अच्छा शॉट खेला, लेकिन गैप नहीं खोज पाए। अगली गेंद पर भी कोई रन नहीं आया। भारत ने पहले ओवर के बाद बैगर विकेट के 5 रन बना लिए हैं।
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।