IND W vs SL W 1st T20I LIVE Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया।

IND W vs SL W 1st T20I Live Streaming: Watch Here

इस मैच में स्मृति मंधाना पर सबकी निगाहें टिकी रहने वाली है जो पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थी। स्मृति पर अपने पिछले विवाद पर पार पाते हुए अच्छा प्रदर्शन करने का दवाब होगा। स्मृति वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रही थीं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

Live Updates
19:31 (IST) 21 Dec 2025

IND U19 vs SL U19 Live Cricket Score: पावरप्ले में बने 34 रन

श्रीलंका ने पावरप्ले के दौरान संभलकर बैटिंग की और एक ही विकेट गंवाया। हालांकि ये टीम सिर्फ 34 रन ही बना पाई। भारत का विकेट लेने का प्रयास जारी है।

19:17 (IST) 21 Dec 2025

IND U19 vs SL U19 Live Cricket Score: क्रांति गौड़ ने भारत को दिलाई पहली सफलता

भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भारत को पहली सफलता श्रीलंका की कप्तान चमारी को आउट करके दिलाई। चमारी ने 12 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली और श्रीलंका ने 3 ओवर में एक विकेट पर 19 रन बनाए हैं।

19:13 (IST) 21 Dec 2025

IND U19 vs SL U19 Live Cricket Score: श्रीलंका की बैटिंग शुरू

श्रीलंका की पारी की शुरुआत हो चुकी है और इस टीम ने पहले 2 ओवर में 10 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर विशमी गुणरत्ने और चमारी अट्टापट्टु क्रीज पर मौजूद हैं।

19:05 (IST) 21 Dec 2025

IND U19 vs PAK U19: मोहसिन नकवी को जूनियर टीम ने दिखाई औकात, नहीं ली रनर-अप ट्रॉफी और मेडल

IND U9 vs PAK U19: भारतीय टीम के खिलाफ पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुए और मोहसिन नकवी के हाथों रनर-अप ट्रॉफी और मेडल नहीं लिया। भारत को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों 192 रन से हार मिली। …पूरी जानकारी
18:46 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

18:42 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

18:36 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: वैष्नवी शर्मा ने किया डेब्यू

भारत की तरफ से इस मैच के जरिए वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया और वो श्रीलंका के खिलाफ खेलती हुई नजर आएंगे। वैष्णवी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

18:32 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: भारत ने टॉस जीता

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

18:20 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: कुछ देर में होगा टॉस

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के लिए कुछ ही देर में यानी शाम 6.30 बजे टॉस होगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम बाद में बैटिंग का फैसला कर सकती है।

17:31 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

17:24 (IST) 21 Dec 2025

IND U19 vs PAK U19: भारत फाइनल में 191 रन से हारा, पाकिस्तान 13 साल बाद बना चैंपियन

IND U19 vs PAK U19: भारत को पाकिस्तान ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में 191 रन से हरा दिया और 13 साल के बाद चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत को उप-विजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा। …यहां पढ़ें
16:59 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: विशाखापत्तनम में शाम 7 बजे शुरू होगा मैच

भारत बनाम श्रीलंका मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी और इस मैच में टॉस का समय शाम 6.30 बजे का होगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम बाद में बैटिंग का फैसला कर सकती है।

16:56 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: शेफाली का दिखेगा जलवा

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शेफाली को भारत के लिए सेमीफाइनल और फाइनल में खेलने का मौका मिला था। फाइनल में शेफाली ने बैट और बॉल दोनों से जोर दिखाया था और प्लेयर ऑफ द मैच बनी थीं। शेफाली से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रही थी।

16:55 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: स्म़ति मंधाना पर रहेगी नजर

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर स्मृति मंधान रही थीं। एक बार फिर से उनके इस टी20 सीरीज में भारत को काफी उम्मीदें रहने वाली है।

16:54 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका की टीम

विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टु (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेश मधुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी।

16:53 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी।

16:52 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: भारत-श्रीलंका पहला मैच

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एक्शन में नजर आएगी। पहली बार इस खिताब को जीतने वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत आज से होगी।

16:49 (IST) 21 Dec 2025

IND W vs SL W 1st T20I Today Match: भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 मैच

नमस्कार, जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में हम आपको भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच की सारी डिटेल देंगे। इसके अलावा आप खेल और क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए भी हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।