India vs Sri Lanka Women’s Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में 28 जुलाई को श्रीलंका ने इतिहास रचा। भारत को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप जीता। यही नहीं, महिला एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका ने भारत से पहली बार किसी मैच में जीत हासिल की। महिला एशिया कप में श्रीलंका का यह छठा फाइनल था।

महिला एशिया कप 2024 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच दाम्बुला के रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हर्षिता समरविक्रमा प्लेयर ऑफ मैच और चमारी अटापट्टू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन के सभी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी 51 गेंद की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान चमारी अटापट्टू 43 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। भारत की ओर से सिर्फ दीप्ति शर्मा ही एकमात्र विकेट ले पाईं।

इससे पहले भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 10 चौके की मदद से 47 गेंद में 60 रन बनाए। विकेटकीपर ऋचा घोष ने 14 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली। ऋचा ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया।

श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी सबसे सफल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। सचिनि निसानवाला और चमारा अटापट्टू ने 1-1 विकेट लिए। टॉस जीतने के बाद चमारी अटापट्टू ने कहा था कि यदि वह टॉस जीततीं तो गेंदबाजी ही चुनतीं। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी।

Live Updates
14:54 (IST) 28 Jul 2024
IND vs SL, Asia cup Live Score: भारत 9वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने लगातार नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई है। वह रविवार के फाइनल में फिर प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। हालांकि, उसके रास्ते में चमारी अटापट्टू की अगुआई वाली उत्साही श्रीलंकाई टीम खड़ी है। महिला एशिया कप 2024 में मेजबान श्रीलंका ही एकमात्र दूसरी टीम है जिसने फाइनल में पहुंचने के दौरान कोई भी मैच नहीं गंवाया। उसके पास भारत के गढ़ को चुनौती देने के लिए कई सकारात्मक चीजें हैं।

14:45 (IST) 28 Jul 2024
Women’s Asia Cup Final Live Cricket Score: ये है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंकाई महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हसिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला।

14:44 (IST) 28 Jul 2024
IND vs SL, Women’s Asia Cup Final Live: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।

14:38 (IST) 28 Jul 2024
IND vs SL, Asia cup Live Toss Update: भारत ने बल्लेबाजी चुनी

महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इसका मतलब है कि श्रीलंकाई टीम पहले गेंदबाजी करेगी। श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बताया कि वह गेंदबाजी ही करना चाहती थीं। चमारी अटापट्टू ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।

14:32 (IST) 28 Jul 2024
IND vs SL, Asia cup Live Cricket Score: ये है महिला एशिया कप का पूरा लेखा जोखा

2004 में शुरू होने के बाद से महिला एशिया कप

  • 2024 से पहले संस्करणों की संख्या: 8
  • भारत द्वारा जीते गए खिताबों की संख्या: 7
  • भारत द्वारा खेले गए फाइनल की संख्या: 8
  • भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले गए कुल फाइनल: 5
  • फाइनल की संख्या जिसमें श्रीलंका ने भारत को हराया: 0
  • 14:25 (IST) 28 Jul 2024
    IND vs SL, Asia cup Live Score: दोपहर 2:30 बजे होगा टॉस

    महिला एशिया कप के Final में थोड़ी ही देर में भारत और श्रीलंका की टीमें दाम्बुला के मैदान पर आमने आमने-सामने होंगी। टॉस का समय दोपहर 2:30 बजे का है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगी।

    13:38 (IST) 28 Jul 2024
    Women’s Asia Cup Final Live Cricket Score:स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत भी रच सकती हैं इतिहास

    श्रीलंका की सुगंधिका कुमारी 100 से 3 विकेट दूर हैं। स्मृति मंधाना विश्व टी20 में 3500 रन पूरे करने से 67 रन दूर हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 85 रन की जरूरत है।

    13:27 (IST) 28 Jul 2024
    IND vs SL, Women’s Asia Cup Final Live: जेमिमा बनाएंगी सैकड़ा

    जेमिमा रोड्रिग्स भारत के लिए अपना 100वां टी20 मैच खेलेंगी। चमारी अटापट्टू विश्व टी20 में अब तक के शीर्ष पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल होने से 73 रन दूर हैं। कविशा दिलहारी को इस फॉर्मेट में 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।

    12:43 (IST) 28 Jul 2024
    IND vs SL, Asia cup Live: महिला एशिया कप की सबसे सफल टीम भारत

    महिला एशिया कप साल 2004 से आयोजित हो रहा है। अब तक 9 बार एशिया कप का आयोजन हुआ है। भारत ने 8 बार यह टूर्नामेंट को जीता है। वहीं बांग्लादेश ने 1 बार एशिया कप जीता है।

    12:18 (IST) 28 Jul 2024
    IND vs SL, Asia cup Live: भारतीय टीम का सफर

    भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में यूएई को 78 रन से और नेपाल ने 82 रन से हराया। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश को 10 विकेट से मात दी।

    11:41 (IST) 28 Jul 2024
    IND vs SL, Asia cup Live: भारतीय टीम रही है अजेय

    भारतीय टीम एशिया कप में कोई मैच नहीं हारी है। वह अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची। उसकी नजर अब इस टूर्नामेंट में अपना वर्चस्व करने उतरेगी।

    11:15 (IST) 28 Jul 2024
    IND vs SL, Asia cup Live: भारत का सामना श्रीलंका से

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज एशिया कप के फाइनल में उतरेगी। टीम का सामना फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। भारतीय टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी।