भारतीय टीम ने बुधवार (10 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग 11 में थोक बदलाव किए। वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के हिस्सा संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के आने के बाद प्लेइंग 11 में बदलाव तय था। तीनों खिलाड़ियों को मौका मिला। इसके अलावा फास्ट बॉलिंग में भी एक बदलाव हुआ।
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: Watch Here
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 4 ओपनर्स को प्लेइंग 11 में शामिल किया। अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते हैं। इसके अलावा शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ भी ओपनर हैं। संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। इसके अलावा खलील अहमद की भी वापसी हुई। पहले मैच के बाद दूसरे मैच में वह नहीं खेले थे।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से रियान पराग, ध्रुव जुरेल और साई किशोर को छुट्टी हो गई। पिछले टी20 में डेब्यू करने वाले साई किशोर दूसरे मैच तक ही टीम के साथ थे। एक अन्य बदलाव गेंदबाजी में हुआ। मुकेश कुमार की जगह खलील अहमद को मौका मिला। शुभमन गिल ने तेज गेंदबाजों का रोटेशन इसका कारण बताया।
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे प्लेइंग 11
तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजारबानी, तेंडाई चतारा।
