जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया। भारत ने 3 ओवर में 41 रन ठोक दिए। हालांकि, चौथे ओवर में सिर्फ 8 और पांचवें में सिर्फ 5 रन बना। छठा ओवर इससे भी किफायती रहा। इसमें सिर्फ 1 रन बना। जिम्बाब्वे ने अच्छी वापसी की और रन गति पर अंकुश लगाया।
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: Watch Here
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने इन तीन ओवर में पहले तीन ओवर की तरह रन बनाए होते तो शायद पावरप्ले में भारत के सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड टूट जाता। पर ऐसा नहीं हुआ। पहले तीन ओवर में 41 रन बनने के बाद पावरप्ले में भारत सिर्फ 55 रन ही बना पाया। टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में भारत का सर्वोच्च स्कोर 82 है।
टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ यह स्कोर बनाया था। टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है। मार्च 2023 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 102 रन बनाए थे। टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में मात्र एक बार ही 100 से ज्यादा रन बने हैं। 7 बार 90 या उससे ज्यादा रन बने हैं।
16 पारियों का सूखा समाप्त
टी20 इंटरनेशनल मैचों में दिसंबर 2023 के बाद भारत के लिए पहली बार अर्धशतकीय ओपनिंग साझेदारी हुई। इससे पहले 16 मैच पहले दिसंबर 2023 में रायपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने छह ओवरों में ठीक 50 रन जोड़े थे। पिछली 16 ओपनिंग साझेदारियों में से 13 25 से कम, छह में 10 से कम और 3 में बिना किसी रन के थीं।
