IND-W vs SL-W Asia Cup: महिला एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला जाना है। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखकर श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में जीत दर्ज करके रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
भारत ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था।
श्रीलंकाई टीम भी अब तक अजेय है। उसने टूर्नामेंट में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज पर मलेशिया को 144 रन से हराया था। इस लेख में भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स उपलब्ध हैं।
IND W vs SL W Women’s Asia Cup Final Match Live Streaming Details In Hindi: भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत बनाम श्रीलंका, महिला एशिया कप फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका, महिला एशिया कप फाइनल मैच रविवार, 28 जुलाई को दाम्बुला के रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा? टॉस की टाइमिंग क्या है?
भारत बनाम श्रीलंका, महिला एशिया कप फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल मैच के लिए दोपहर 2:30 बजे टॉस होगा।
भारत बनाम श्रीलंका, महिला एशिया कप फाइनल मैच का लाइव टेलीकॉस्ट कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम श्रीलंका, महिला एशिया कप फाइनल मैच का लाइव टेलीकॉस्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध है?
भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar (डिज्नी+हॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर।
श्रीलंका महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डिसिल्वा, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया।
