इंटरनेशनल मास्टर लीग 2025 के पहले मैच शनिवार (22 फरवरी) को इंडिया मास्टर्स ने श्रीलंका मास्टर्स को 4 रन से हरा दिया। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया मास्टर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। श्रीलंका मास्टर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन ही बना पाया।

IND vs SL International Masters League T20 LIVE Streaming: Watch Here

इंडिया मास्टर्स के लिए यूसुफ पठान 22 गेंद पर 56 और युवराज सिंह 22 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। अंबाती रायुडू 5 सचिन तेंदुलकर 10, गुरकीरत सिंह मान 44 और स्टुअर्ट बिन्नी 68 रन बनाकर आउट हुए। सुरंगा लकमल ने 2 विकेट लिए। इसुरु उदाना और चतुरंगा डी सिल्वा ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका मास्टर्स के लिए कुमार संगकारा ने 51, उपुल थरंगा ने 10, लाहिरु थिरिमाने ने 24, असेला गुणरत्ने ने 37, चतुरंगा डी सिल्वा ने 0, अशान प्रियंजन ने 17, जीवन मेंडिस ने 42, इसुरु उदाना ने 23, सीकुगे प्रसन्ना ने 1 रन बनाए। सुरंगा लकमल 1 और नुवान प्रदीप 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया मास्टर्स के लिए इरफान पठान ने 3 विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

इंडिया मास्टर्स की प्लेइंग 11

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह, अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी।

श्रीलंका मास्टर्स की प्लेइंग 11

कुमार संगकारा (विकेटकीपर/कप्तान), उपुल थरंगा, लाहिरु थिरिमाने, असेला गुणरत्ने, जीवन मेंडिस, अशान प्रियंजन, चतुरंगा डी सिल्वा, इसुरु उदाना, सुरंगा लकमल, सीकुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप।

इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर के हाथों में हैं। टीम में युवराज सिंह, अंबाती रायुडू, यूसुफ पठान और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी हैं। श्रीलंका मास्टर्स की अगुआई कुमार संगाकारा के हाथों में है। टीम में उपल थरंगा, लाहिरु थिरिमाने और जीवन मेंडिस जैसे खिलाड़ी हैं। इंटरनेशनल मास्टर लीग T20 2025 में छह टीमें, भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका हैं। टूर्नामेंट नवी मुंबई, वडोदरा और रायपुर में खेली जाएगी। इसमें रायपुर 16 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी करेगा।

Live Updates
23:41 (IST) 22 Feb 2025
IND vs SL Live score: श्रीलंका मास्टर्स की बल्लेबाजी

श्रीलंका मास्टर्स के लिए कुमार संगकारा ने 51, उपुल थरंगा ने 10, लाहिरु थिरिमाने ने 24, असेला गुणरत्ने ने 37, चतुरंगा डी सिल्वा ने 0, अशान प्रियंजन ने 17, जीवन मेंडिस ने 42, इसुरु उदाना ने 23, सीकुगे प्रसन्ना ने 1 रन बनाए। सुरंगा लकमल 1 और नुवान प्रदीप 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया मास्टर्स के लिए इरफान पठान ने 3 विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

23:33 (IST) 22 Feb 2025
IND vs SL Live score: इंडिया मास्टर्स 4 रन से जीता

श्रीलंका मास्टर्स को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। अभिमन्यु मिथुन ने सीकुगे प्रसन्ना के बाद असेला गुणरत्ने को आउट किया। उन्होंने 37 रन बनाए। श्रीलंका मास्टर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन ही बना पाए। इंडिया मास्टर्स को 4 रन से जीत मिली। नुवान प्रदीप 1 और सुरंगा लकमल 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

23:27 (IST) 22 Feb 2025
अभिमन्यु मिथुन ने सीकुगे प्रसन्ना को बोल्ड किया

अभिमन्यु मिथुन ने सीकुगे प्रसन्ना को बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। असेला गुणरत्ने 37 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर 19.3 ओवर में 8 विकेट पर 216 रन। जीत के लिए 3 गेंद पर 7 रन चाहिए।

23:23 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: विनय कुमार ने इसुरु उदाना को बोल्ड किया

विनय कुमार ने इसुरु उदाना को बोल्ड किया। उन्होंने 7 गेंद पर 23 रन बनाए। असेला गुणरत्ने 37 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंक मास्टर्स का स्कोर 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन। जीत के लिए 7 गेंद पर 10 रन चाहिए।

23:11 (IST) 22 Feb 2025
IND vs SL Live score: जीवन मेंडिस को धवल कुलकर्णी ने आउट किया

जीवन मेंडिस को धवल कुलकर्णी ने आउट किया। उन्होंने 17 गेंद पर 42 रन बनाए। श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर 6 विकेट पर 187 रन। जीत के लिए 16 गेंद पर 36 रन चाहिए। असेला गुणरत्ने 35 रन बनाकर क्रीज पर।

23:09 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: रोमांचक मोड़ पर मैच

श्रीलंका मास्टर्स ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 40 रन चाहिए। जीवन मेंडिस 38 और असेला गुणारत्ने 35 रन बनाकर क्रीज पर।

23:02 (IST) 22 Feb 2025
International Masters League T20 IND vs SL Match Live Score: श्रीलंका को जीत के लिए 24 गेंद पर 62 रन चाहिए

श्रीलंका मास्टर्स ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 62 रन चाहिए। जीवन मेंडिस 29 और असेला गुणारत्ने 23 रन बनाकर क्रीज पर।

22:42 (IST) 22 Feb 2025
IND vs SL Live score: अशान प्रियंजन को विनय कुमार ने आउट किया

अशान प्रियंजन को विनय कुमार ने आउट किया। श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर 5 विकेट पर 117 रन। जीत के लिए 44 गेंद पर 104 रन चाहिए। असेला गुणरत्ने 10 रन बनाकर क्रीज पर।

22:28 (IST) 22 Feb 2025
International Masters League T20 IND vs SL Match Live Score: संगकारा और चतुरंगा आउट

इरफान पठान ने कुमार संगकारा को सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच कराया। उन्होंने 51 रन बनाए। अगली ही गेंद पर चतुरंगा डी सिल्वा आउट। अशान प्रियंजन ने चौके से खाता खोला। श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट पर 99 रन। जीत के लिए 60 गेंद पर 128 रन चाहिए।

22:15 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: लाहिरु थिरिमाने आउट

लाहिरु थिरिमाने का इरफान पठान की गेंद पर युवराज सिंह ने कैच लिया। खिरिमाने ने 24 रन बनाए। असेला गुणरत्ने नए बल्लेबाज हैं। कुमार संगकारा 33 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर 7.3 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन। जीत के लिए 75 गेंद पर 151 रन चाहिए।

22:07 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: श्रीलंका मास्टर्स ने पावरप्ले में ठोके 57 रन

श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 166 रन चाहिए। लाहिरु थिरिमाने 22 और कुमार संगकारा 19 रन बनाकर क्रीज पर।

21:49 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: उपुल थरंगा को धवल कुलकर्णी ने पवेलियन भेजा

उपुल थरंगा को धवल कुलकर्णी ने पवेलियन भेजा। उन्होंन 10 रन बनाए। लाहिरु थिरिमाने ने चौके से खाता खोला। कुमार संगकारा 1 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 15 रन। जीत के लिए 208 रन चाहिए।

21:44 (IST) 22 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका मास्टर्स की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका मास्टर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कुमार संगकारा और उपुल थरंगा क्रीज पर। स्टुअर्ट बिन्नी ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। थरंगा ने लगातार 2 चौके लगाकर पारी की शुरआत की। पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 11 रन बगैर विकेट के नुकसान पर। जीत के लिए 212 रन चाहिए।

21:44 (IST) 22 Feb 2025
भारत बनाम श्रीलंका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: इंडिया मास्टर्स ने 222 रन बनाए

इंडिया मास्टर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। यूसुफ पठान 22 गेंद पर 56 और युवराज सिंह 22 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। अंबाती रायुडू 5 सचिन तेंदुलकर 10, गुरकीरत सिंह मान 44 और स्टुअर्ट बिन्नी 68 रन बनाकर आउट हुए। सुरंगा लकमल ने 2 विकेट लिए। इसुरु उदाना और चतुरंगा डी सिल्वा ने 1-1 विकेट लिए।

21:06 (IST) 22 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: यूसुफ पठान और युवराज सिंह क्रीज पर

इंडिया मास्टर्स ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बनाए। यूसुफ पठान 19 और युवराज सिंह 29 रन बनाकर क्रीज पर।

20:54 (IST) 22 Feb 2025
भारत बनाम श्रीलंका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: स्टुअर्ट बिन्ना को इसुरु उदाना ने आउट किया

स्टुअर्ट बिन्ना को इसुरु उदाना ने आउट किया। उन्होंने 31 गेंद पर 68 रन बनाए। 3 चौके और 7 छक्के लगाए। इंडिया मास्टर्स का स्कोर 16 ओवर में 4 विकेट प 150 रन। युसूफ पठान 3 और युवराज सिंह 16 रन बनाकर क्रीज पर।

20:34 (IST) 22 Feb 2025
IND vs SL Live score: गुरकीरत सिंह मान आउट

गुरकीरत सिंह मान आउट हो गए हैं। उन्होंने 32 गेंद पर 44 रन बनाए। चतुरंगा डी सिल्वा को विकेट मिला। इंडिया मास्टर्स ने 11.2 ओवर के बाद 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। स्टुअर्स बिन्नी 51 और युवराज सिंह नए बल्लेबाज को तौर पर क्रीज पर।

20:29 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: स्टुअर्ट बिन्नी का अर्धशतक

स्टुअर्स बिन्नी ने 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 22 गेंद पर अर्धशतक ठोका। गुरकीरत सिंह मान 31 गेंद पर 44 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया मास्टर्स ने 11 ओवर के बाद 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं।

20:18 (IST) 22 Feb 2025
Live Cricket Score: स्टुअर्ट बिन्नी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

स्टुअर्ट बिन्नी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने चतुरंगा डी सिल्वा की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद जीवन मेंडिस को दूसरे, तीसरे और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। वह 15 गेंद पर 29 और गुरकीरत सिंह मान 20 गेंद पर 29 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया मास्टर्स ने 8 ओवर के बाद 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।

20:04 (IST) 22 Feb 2025
Live Cricket Score: गुरकीरत सिंह मान ने नुवान प्रदीप को लगातार 2 चौके लगाए

गुरकीरत सिंह मान ने नुवान प्रदीप को लगातार 2 चौके लगाए। वह 11 गेंद पर 17 रन बनाकर क्रीज पर। स्टुअर्स बिन्नी 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया मास्टर्स ने 5 ओवर के बाद 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं।

19:56 (IST) 22 Feb 2025
भारत बनाम श्रीलंका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: सचिन तेंदुलकर 2 चौका लगाकर आउट

सचिन तेंदुलकर को सुरंगा लकमल ने बोल्ड किया। उन्होंने 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए। नए बल्लेबाज स्टुअर्ट बिन्नी हैं। गुरकीरत सिंह मान 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया मास्टर्स ने 3.2 ओवर के बाद 2 विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।

19:54 (IST) 22 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: सचिन तेंदुलकर और गुरकीरत सिंह मान क्रीज पर

इंडिया मास्टर्स ने 3 ओवर के बाद 1 विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। सचिन तेंदुलकर 7 गेंद पर 10 रन और गुरकीरत सिंह मान 7 रन बनाकर क्रीज पर।

19:45 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: सुरंगा लकमल ने अंबाती रायुडू को पवेलियन भेजा

सुरंगा लकमल ने अंबाती रायुडू को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। इंडिया मास्टर्स का स्कोर 1.3 ओवर में 16 रन। सचिन तेंदुलकर 9 और गुरकीरत सिंह मान नए बल्लेबाज हैं।

19:42 (IST) 22 Feb 2025
International Masters League T20 IND vs SL Match Live Score: इंडिया मास्टर्स की बल्लेबाजी शुरू

इंडिया मास्टर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अंबाती रायुडू और सचिन तेंदुलकर क्रीज पर। इसुरु उदाना ने श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। वाइड से खाता खुला। इसके बाद तेंदुलकर ने लगातार 2 चौके लगाए। वह 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 12 रन। रायुडू 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:21 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: श्रीलंका प्लेइंग 11

कुमार संगकारा (विकेटकीपर/कप्तान), उपुल थरंगा, लाहिरु थिरिमाने, असेला गुणरत्ने, जीवन मेंडिस, अशान प्रियंजन, चतुरंगा डी सिल्वा, इसुरु उदाना, सुरंगा लकमल, सीकुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप।

19:20 (IST) 22 Feb 2025
International Masters League T20 IND vs SL Match Live Score: भारत की प्लेइंग 11

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह, अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी।

19:18 (IST) 22 Feb 2025
भारत बनाम श्रीलंका मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका ने चुनी गेंदबाजी

इंटरनेशनल मास्टर लीग 2025 के पहले मैच में श्रीलंका मास्टर्स ने टॉस जीतकर इंडिया मास्टर्स को पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

18:17 (IST) 22 Feb 2025
India Masters vs Sri Lanka Masters Live Score: श्रीलंका का स्क्वाड

कुमार संगकारा (कप्तान), उपुल थरंगा, जीवन मेंडिस, लाहिरू थिरिमाने, असेला गुणरत्ने, रोमेश कालुविथराना (विकेटकीपर), इसुरु उदाना, सीकुगे प्रसन्ना, धम्मिका प्रसाद, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा, चिंताका जयसिंघे, अशान प्रियंजन, चतुरंगा डी सिल्वा

18:16 (IST) 22 Feb 2025
International Masters League T20 IND vs SL Match Live Score: इंडिया मास्टर्स का स्क्वाड

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, गुरकीरत सिंह मान, इरफान पठान, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, पवन नेगी, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी।

18:05 (IST) 22 Feb 2025
IND vs SL Live score: इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स

इंटरनेशनल मास्टर लीग 2025 का पहला मैच शनिवार (22 फरवरी) को इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा।