भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बनाए। भारत को जीत के लिए अब 249 रन का टारगेट मिला, लेकिन ये टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई और उसे 110 रन से हार मिली।

तीसरे मैच में जीत के साथ ही श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से जीत लिया। इस सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, लेकिन इसके बाद भारत को मेजबान ने अगले दोनों मैचों में हरा दिया और भारत के खिलाफ 27 साल के बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को इस सीरीज में शर्मनाक हार मिली। हिटमैन की कप्तानी में भारत ने पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाया। तीसरे मैच में अविष्का फर्नान्डो को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिमुथ वेल्लालागे को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

भारत की पारी, रोहित ने बनाए 35 रन

भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा जिन्होंने 14 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और आउट हो गए। ऋषभ पंत ने 9 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली और स्टंप आउट हो गए। विराट कोहली 18 गेंदों पर20 रन बनाए और LBW आउट हुए। अक्षर पटेल ने 2 रन पर अपना विकेट गंवाया।श्रेयस अय्यर ने 8 रन की पारी खेली और पवेलियन लौट गए। रियान पराग ने 15 रन की पारी खेली। शिवम दुबे 9 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 25 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में दिमुथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

अविष्का और कुसल मेंडिस ने लगाए अर्धशतक

श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में अविष्का फर्नांडो ने 96 और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। पथुम निसांका ने 45 रन बनाए। कमिंडु मेंडिस ने 23 रन बनाए। भारत के लिए डेब्यूटेंट रियान पराग ने 9 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए। शिवम दुबे ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 9 रन दिए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

IND vs SL 3rd ODI Match LIVE Streaming & Telecast Details: Watch Here

श्रीलंका की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। अकिला धनंजय की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ। केएल राहुल और अर्शदीप सिंह की जगह ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका मिला। पहला मैच टाई रहा था। दूसरे मैच में श्रीलंका को 32 रन से जीत मिली थी।

Match Ended

India in Sri Lanka, 3 ODI Series, 2024

Sri Lanka 
248/7 (50.0)

vs

India  
138 (26.1)

Match Ended ( Day – 3rd ODI )
Sri Lanka beat India by 110 runs

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Live Updates
15:32 (IST) 7 Aug 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: नहीं मिला रहा विकेट

भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने 17 ओवर में बगैर विकेट के 77 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 35 और पथुम निसांका 41 रन बनाकर क्रीज पर। 102 गेंद पर 77 रन की साझेदारी।

15:22 (IST) 7 Aug 2024
India vs Sri Lanka ODI Live Score: अविष्का फर्नांडो और पथुम निसांका क्रीज पर

भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने 14 ओवर में 65 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 26 और पथुम निसांका 38 रन बनाकर क्रीज पर।

15:13 (IST) 7 Aug 2024
Live Cricket Score: भारतीय टीम को विकेट की तलाश

भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने 50 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने 10.4 ओवर में 50 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 23 और पथुम निसांका 27 रन बनाकर क्रीज पर।

15:05 (IST) 7 Aug 2024
IND vs SL Live Score: पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज

श्रीलंका ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 19 और अविष्का फर्नांडो 13 रन बना लिए हैं। गेंदबाजी में बदलाव हुआ है। एक छोर से अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज को अटैक से हटाया गया।

14:53 (IST) 7 Aug 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: दुबे की अच्छी गेंदबाजी

श्रीलंका ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 19 और अविष्का फर्नांडो 8 रन बना लिए हैं। मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे गेंदबाजी कर रहे हैं। सिराज ने 3 ओवर में 22 और दुबे ने 2 ओवर में 3 रन दिए हैं।

14:36 (IST) 7 Aug 2024
India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। निसांका ने दौ चौके जड़े। श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 8 रन।

14:08 (IST) 7 Aug 2024
IND vs SL 3rd ODI Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

14:07 (IST) 7 Aug 2024
IND vs SL 3rd ODI Live Cricket Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो।

14:04 (IST) 7 Aug 2024
IND vs SL 3rd ODI Live Cricket Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। अकिला धनंजय की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ। केएल राहुल और अर्शदीप सिंह की जगह ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका मिला।

13:51 (IST) 7 Aug 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे , कुसल मेंडिस, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, जेफ्री वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।

13:35 (IST) 7 Aug 2024
India vs Sri Lanka ODI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, शिवम दुबे/रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

13:09 (IST) 7 Aug 2024
IND vs SL 3rd ODI Live Cricket Score: रियान पराग का होगा डेब्यू

भारतीय टीम तीसरे वनडे में 2 बदलाव कर सकती है। ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका मिल सकता है।

11:51 (IST) 7 Aug 2024
Live Cricket Score: ऋषभ पंत को मिलेगा मौका

रोहित शर्मा मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया , लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की। दूसरी ओर ऋषभ पंत ने नेट पर स्पिनर्स का सामना किया। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और केएल राहुल ने काफी लंबी बल्लेबाजी की। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी नहीं की।

11:14 (IST) 7 Aug 2024
India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका स्क्वाड

पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालगे, कामिंडु मेंडिस, अकिला धनंजय, जेफ्रे वांडरसे, असिथा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, निशान मदुश्का, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा , मोहम्मद शिराज।

11:13 (IST) 7 Aug 2024
India vs Sri Lanka Live Score Online: भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा।

10:17 (IST) 7 Aug 2024
IND vs SL 3rd ODI Live Cricket Score: भारत-श्रीलंका तीसरा वनडे

भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच टाई रहा था। दूसरे मैच में श्रीलंका को 32 रन से जीत मिली। ऐसे में भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है।