IND vs SL 2nd ODI Match: भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में 9 विकेट पर 240 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 241 रन बनाने थे, लेकिन टीम इंडिया 42.2 ओवर में 208 रन पर आउट हो गई और उसे 32 रन से हार मिली। इस जीत के साथ श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

भारत की पारी, रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक

भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 35 रन जबकि विराट कोहली ने 14 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 7 रन बनाए। इसके अलावा शिवम दुबे और केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। सुंदर ने टीम के लिए 15 रन की पारी खेली और आउट हुए। जेफ्री वांडर्से ने इस मैच में 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए जबकि कप्तान चरित असलंका ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 6.2 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए।

IND vs SL 2nd ODI Live Telecast and Live Streaming: Watch Here

श्रीलंका की पारी, सुंदर ने लिए 3 विकेट

अविष्का फर्नांडो और कमिंडु मेंडिस ने 40-40 रन बनाए। डुनिथ वेलालगे ने 39 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 30 और चरित असालंका ने 25 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।

Match Ended

India in Sri Lanka, 3 ODI Series, 2024

Sri Lanka 
240/9 (50.0)

vs

India  
208 (42.2)

Match Ended ( Day – 2nd ODI )
Sri Lanka beat India by 32 runs

इस मैच के लिए श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए। कमिंडु मेंडिस और जेफरी वेंडरसे को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जनित लियानागे, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Live Updates
16:13 (IST) 4 Aug 2024
India vs Sri Lanka T20 Live Score: वाशिंगटन सुंदर ने 2 गेंद में 2 विकेट लिए

वाशिंगटन सुंदर ने दो गेंद में लगातार दो विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने पहला विकेट 17वें ओवर की आखिरी (अविष्का फर्नांडो) और दूसरा विकेट (कुसल मेंडिस) 19वें ओवर की पहली गेंद पर लिया।

15:33 (IST) 4 Aug 2024
India vs Sri Lanka T20 Live Score: अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने श्रीलंकाई पारी को संभाला

शिवम दुबे 13वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस ने चौका लगाया। इसके साथ ही उनके और अविष्का फर्नांडो के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई। इस ओवर से श्रीलंका के खाते में 6 रन आए। अविष्का फर्नांडो के 44 गेंद में 30 और कुसल मेंडिस के 33 गेंद में 16 रन हैं। श्रीलंका का स्कोर 55/1

15:18 (IST) 4 Aug 2024
India vs Sri Lanka T20 Live Score: अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस क्रीज पर

श्रीलंका ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन बनाए हैं। अविष्का फर्नांडो 26 और कुसल मेंडिस 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 59 गेंद पर 42 रन की साझेदारी।

15:01 (IST) 4 Aug 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस क्रीज पर

श्रीलंका ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बनाए हैं। अविष्का फर्नांडो 12 और कुसल मेंडिस 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 36 गेंद पर 24 रन की साझेदारी।

14:43 (IST) 4 Aug 2024
IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: अविष्का फर्नांडो ने खोला अपना खाता

दूसरा ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आए। ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो ने 2 रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से श्रीलंका के खाते में 3 रन आए। इसमें से एक रन वाइड से आया। श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 3 रन है। कुसल मेंडिस ने 5 गेंद खेली हैं, लेकिन उनका खाता नहीं खुला है। श्रीलंका का स्कोर 3/1 (2.0)

14:39 (IST) 4 Aug 2024
भारत के खिलाफ वनडे मैच में पहली गेंद पर आउट होने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

भारत के खिलाफ वनडे मैच में पहली गेंद पर आउट होने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

  • सनत जयसूर्या कोलंबो आरपीएस 2002 (जहीर खान)
  • उपुल थरंगा दिल्ली 2009 (जहीर खान)
  • उपुल थरंगा दाम्बुला 2010 (प्रवीण कुमार)
  • पथुम निसांका कोलंबो आरपीएस 2024 (मोहम्मद सिराज)
  • 14:33 (IST) 4 Aug 2024
    IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: श्रीलंका को पहली ही गेंद पर झटका

    मैच शुरू हो चुका है। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए। सिराज ने पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों निसांका को कैच कराया। मोहम्मद सिराज ने खेल की पहली गेंद पर ही भारत को बढ़त दिला दी है। निसांका की जगह कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। श्रीलंका का स्कोर 0/1

    14:07 (IST) 4 Aug 2024
    IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11

    पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जनित लियानागे, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

    14:06 (IST) 4 Aug 2024
    IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

    14:04 (IST) 4 Aug 2024
    Live Cricket Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

    भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए। कमिंडु मेंडिस और जेफरी वेंडरसे को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    13:59 (IST) 4 Aug 2024
    IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: पिच रिपोर्ट

    श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल आर्नोल्ड ने कहा, ” काफी गर्म दोपहर है। हवा गर्म है। पिच सूखी है। कुछ दिन पहले जिस पर हमने खेला था, उससे काफी मिलती-जुलती है। दरारों के बीच गैप बहुत चौड़ा है। बहुत ज्यादा उखड़ने वाली है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा। बल्लेबाज के तौर पर सबसे जरूरी है कि वह गैप में शॉट लगाए और रन बनाए, ताकि विपक्षी टीम को दबाव बनाया जा सके।

    12:48 (IST) 4 Aug 2024
    IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: भारत के खिलाफ 3 साल का सूखा खत्म करना चाहेगा श्रीलंका

    भारत ने शुक्रवार को होने वाले मुकाबले से पहले श्रीलंका के खिलाफ लगातार छह वनडे जीते हैं। श्रीलंका से उसे आखिरी बार जुलाई 2021 में हार मिली थी।

    12:37 (IST) 4 Aug 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

    अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका (कप्तान), जेनिथ लियानज, डुनिथ वेलालगे, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज/महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो।

    12:14 (IST) 4 Aug 2024
    IND vs SL 2nd ODI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह/खलील अहमद।

    11:20 (IST) 4 Aug 2024
    India vs Sri Lanka T20 Live Score: श्रीलंका का स्क्वाड

    पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका (कप्तान), जनित लियानागे, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिन्दु मेंडिस, निशान मदुशंका, महेश तीक्ष्णा, इशान मलिंगा।

    11:18 (IST) 4 Aug 2024
    India vs Sri Lanka T20 Live Score: भारत का स्क्वाड

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा।

    10:43 (IST) 4 Aug 2024
    IND vs SL 2nd ODI Live Cricket Score: कोलंबो में बारिश की संभावना

    कोलंबो में रविवार को छिटपुट गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इससे खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ने की संभावना है, लेकिन उम्मीद है कि यह मुकाबला भी कम स्कोर वाला होगा।

    10:01 (IST) 4 Aug 2024
    India vs Sri Lanka ODI Live Score Online: भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे

    नमस्कार! भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।