भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा। शुक्रवार (2 अगस्त) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने अपने अंतिम 5 विकेट 42 रन पर गंवा दिए। एक समय उसका स्कोर 5 विकेट पर 189 रन था, लेकिन 230 रन तक पहुंचते पहुंचते उसके सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

भारत की ओर से रोहित शर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 गेंद में 58 रन बनाए। रोहित के अलावा अक्षर पटेल ने 33, केएल राहुल ने 31, शिवम दुबे ने 25, विराट कोहली 24, श्रेयस अय्यर 23 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 5, कुलदीप यादव 2 और अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा और चरित असालंका ने 3-3 विकेट लिए। डुनिथ वेलालागे ने 2 और असिता फर्नांडो और अकीला धनंजय ने 1-1 विकेट लिए।

IND vs SL 1st ODI Live Streaming & Telecast Online: Watch Here

श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेलालागे सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 65 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए। पथुम निसांका 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 75 गेंद में 9 चौके लगाए। वानिंदु हसरंगा ने 24, धनंजय ने 17, लियानागे ने 20, असालंका ने 14 और कुसल मेंडिस ने 14 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 47 और अक्षर पटेल ने 33 गेंद में 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।

Match Ended

India in Sri Lanka, 3 ODI Series, 2024

Sri Lanka 
230/8 (50.0)

vs

India  
230 (47.5)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
India tied with Sri Lanka

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में वापसी हुई। श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज को डेब्यू मौका मिला। 2024 में भारतीय टीम की पहली वनडे सीरीज टाई से शुरू हई। दिसंबर 2023 के बाद से पहला मैच (50 ओवर फॉर्मेट) था। रोहित और विराट का 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद 50 ओवर का पहला मैच खेला। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इस साल पहली बार ब्लू जर्सी में दिखे।

India vs Sri Lanka 1st ODI LIVE Scorecard: Watch Here

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका (कप्तान), जेनित लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिता फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

Live Updates
22:21 (IST) 2 Aug 2024
Live Cricket Score IND vs SL 1st ODI: ऐसा रहा भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे का लेखा जोखा

बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 101/5 के स्कोर से उबरते हुए डुनिथ वेलालागे के पहले अर्धशतक की बदौलत 230 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उन्होंने तीन अहम साझेदारियां कीं। जवाब में रोहित ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और भारत ने पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 71 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए। बल्लेबाजी में स्टार रहे वेलालागे ने दो ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर एक चौका लगाने के बाद आउट हो गए। भारत का स्कोर जब 132/5 था, तब खेल अच्छी स्थिति में था। केएल राहुल और अक्षर ने समझदारी से बल्लेबाजी की। हालांकि, हसरंगा की गेंद पर स्लॉगस्वीप करने की कोशिश में केएल राहुल आउट हो गए। उस जोखिम वाले शॉट ने श्रीलंका को मुकाबले में लौटा दिया। असालंका ने अच्छी तरह से सेट अक्षर को आउट किया। जब कुलदीप हसरंगा के हाथों आउट हुए, तो श्रीलंका ड्राइविंग सीट पर पहुंच गया। शिवम दुबे ने दो छक्के और एक चौका जड़ते हुए फिर भारतीय उम्मीदें जगाईं। भारत को जीत के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, लेकिन असालंका ने शिवम दुबे और अर्शदीप को लगातार गेंदों पर एलबीडब्लू आउट करके मैच टाई करा लिया।

22:12 (IST) 2 Aug 2024
Live Cricket Score IND vs SL 1st ODI: भारत बनाम श्रीलंका वनडे इंटरनेशनल मैच टाई

असलांका की अगली गेंद पर अर्शदीप सिंह एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अर्शदीप ने स्लॉग स्वीप मारा, लेकिन चूक गए और उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया गया। उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से निकलकर स्टम्प के बगल में पिछले पैर पर लगी। हॉकआई पर तीन रेड, क्योंकि गेंद लेग-स्टम्प से टकराई। असालंका और श्रीलंका ने यहां बराबरी हासिल की, मतलब मैच टाई हो गया।

22:10 (IST) 2 Aug 2024
Live Cricket Score IND vs SL 1st ODI: शिवम दुबे लौटे पवेलियन, स्कोर बराबर

चरित असालंका 48वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद भी डॉटरही। तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने चौका जड़ दिया। भारत और श्रीलंका स्कोर बराबर (230-230) हो गया। अगली गेंद पर असालंका ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। शिवम दुबे ने आगे बढ़कर गेंद को ब्लॉक किया और गेंद बल्लेबाज के पैड से विकेटकीपर के पास से निकल गई। ऑनफील्ड नहीं दिया गया। बल्लेबाजों ने सिंगल लिया, लेकिन श्रीलंका ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया। अल्ट्राएज ने पुष्टि की कि अंदर का किनारा नहीं लगा। बॉल-ट्रैकिंग पर तीन रेड! बेहतरीन रिव्यू। शिवम दुबे को पवेलियन लौटना पड़ा। शिवम दुबे 2 छ्क्के और एक चौके की मदद से 24 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए आए।

21:52 (IST) 2 Aug 2024
Live Cricket Score IND vs SL 1st ODI: शिवम दुबे ने जड़ा छक्का

वानिंदु हसरंगा 47वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर सिराज ने 1 रन लेकर स्ट्राइक शिवम दुबे को दी। शिवम दुबे ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 226 रन है। शिवम दुबे के 20 गेंद में 21 रन हैं। मोहम्मद सिराज के 11 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 15 गेंद में 15 रन की साझेदारी हो चुकी है।

21:41 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: कुलदीप यादव हो गए बोल्ड

वानिंदु हसरंगा 45वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव को बोल्ड कर दिया। उनकी जगह मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं। कुलदीप 10 गेंद में 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए। हसरंगा ने राउंड द विकेट से गुगली फेंकी। कुलदीप यादव ने इसे लेग-साइड में मोड़ने की कोशिश की। गेंद सीधी हो गई और श्रीलंका के लिए बस इतना ही काफी था। गेंद बाहरी किनारे से टकराई और ऑफ-स्टम्प पर जा गिरी। हसरंगा ने कलाई के स्पिनर को बेहतरीन तरीके से चकमा दिया।

21:23 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत को लगा छठा झटका

वानिंदु हसरंगा 40वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर केएल राहुल को डुनिथ वेलालागे के हाथों कैच कराया। राहुल ने इस बार स्लॉग स्वीप खेलने का फैसला किया, लेकिन टॉप-एज लगा और गेंद सीधे टंग गई। वेलालागे ने मिड-विकेट पर कैच लेने में कोई गलती नहीं की। इसके साथ ही अक्षर पटेल और केएल राहुल की 58 रन की साझेदारी टूट गई। श्रीलंका अभी मुकाबले से बाहर नहीं हुआ है। केएल राहुल 43 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

21:19 (IST) 2 Aug 2024
Live Cricket Score IND vs SL 1st ODI: भारत का स्कोर 185/5

39 ओवर का खेल हो चुका है। केएल राहुल और अक्षर पटेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 88 गेंद में 53 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 185 रन है। केएल राहुल के 39 गेंद में 27 और अक्षर पटेल के 54 गेंद में 27 रन हैं।

21:01 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत का स्कोर 164/5

भारतीय पारी के 35 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 164 रन है। अक्षर पटेल के 40 गेंद में 16 रन हैं। केएल राहुल के 29 गेंद में 17 रन हैं। दोनों के बीच 64 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब जीत के लिए 90 गेंद में 67 रन चाहिए, लेकिन उसके पास सिर्फ 4 विकेट ही हैं। उसे बहुत संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।

20:45 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live: भारत के 150 रन पूरे

31वां ओवर असालंका लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर केएल राहुल ने 1 रन लिया। इसके साथ ही भारत के 150 रन पूरे हो गए। 30 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन था। केएल राहुल के 12 गेंद में 8 और अक्षर पटेल के 27 गेंद में 11 रन थे।

20:19 (IST) 2 Aug 2024
Live Cricket Score IND vs SL 1st ODI: श्रेयस अय्यर हो गए बोल्ड

असिता फर्नांडो 25वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। असिता की यह गेंद शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ इन सीमर थी। श्रेयस अय्यर क्रीज में फंस गए। वह इसे ऑफ-साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बोल्ड हो गए। श्रेयस अय्यर 23 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाए। श्रेयस अय्यर की जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

20:15 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: कोहली भी हुए LBW

वानिंदु हसरंगा 24वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। विराट कोहली 32 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। कोहली की जगह केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 131 रन है।

20:05 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत के 22 ओवर में 123 रन

डुनिथ वेलालागे 22वां ओवर लेकर आए। विराट कोहली ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट 123 रन है। विराट कोहली के 28 गेंद में 22 और श्रेयस अय्यर के 18 गेंद में 18 रन हैं।

19:58 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live: भारत के 20 ओवर में 109 रन

20 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 109 रन है। विराट कोहली के 18 गेंद में 10 और श्रेयस अय्यर के 16 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 22 रन की साझेदारी हुई है।

19:50 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत ने 9 गेंद में गंवाए 2 विकेट

भारत ने 9 गेंद में 2 विकेट गंवाए। भारत ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित को डुनिथ वेलालागे ने एलबीडब्ल्यू किया। रोहित 47 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 3 छक्के लगाए। अकीला धनंजय ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर एलबीडब्ल्यू हो गए। वह 4 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक चौका लगाया। सुंदर की जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 87 रन है।

19:30 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत को लगा पहला झटका

डुनिथ वेलालागे 13वां लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर शुभमन गिल को कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। वेलालागे ने फिर कमाल किया। उन्होंने बल्ले से कमाल किया और अब श्रीलंका को सफलता दिलाई। यह तय था। पिछले कुछ ओवरों में दबाव बना और गिल ने इसका सामना किया। वह स्लॉग स्वीप करने गए और एक फुल डिलीवरी के नीचे नहीं गए और टॉप एज सीधा ऊपर चला गया। कुसल मेंडिस शॉर्ट कवर की ओर बढ़े और कैच लपका। शुभमन गिल 35 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। गिल की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए।

19:18 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: रोहित ने पूरा किया अर्धशतक

अकीला धनंजय 10वां ओवर लेकर आए। रोहित ने स्वीप कर उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 71 रन है। रोहित के 35 गेंद में 54 और शुभमन गिल के 25 गेंद में 13 रन हैं।

19:16 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत का स्कोर 9 ओवर में 59 रन

भारत का 6 ओवर में स्कोर बिना विकेट खोए 55 रन था, लेकिन अगले तीन ओवर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल सिर्फ 4 रन ही बना पाए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 59 रन था। सातवां ओवर मेडन रहा, जबकि 8वें और 9वें ओवर में सिर्फ 2-2 रन ही बन पाए।

19:07 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: भारत ने 6 ओवर में बनाए 55 रन

छह ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 55 रन है। रोहित शर्मा के 25 गेंद में 41 रन हैं। शुभमन गिल के 11 गेंद में 10 रन हैं। रोहित अब तक 6 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। शुभमन गिल के नाम अब तक 2 चौके हैं।

18:50 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: रोहित ने जड़ा छक्का

भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो पहला ओवर लेकर आए। असिता की दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। शुभमन गिल ने चौथी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। रोहित ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। रोहित के 5 गेंद में 10 रन हैं।

18:47 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: श्रीलंका ने 50 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 230 रन

श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन बनाए। 21 वर्षीय डुनिथ वेलालेज ने शानदार पारी खेली और श्रीलंका ने प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी करने के बाद, उन्होंने फर्नांडो को पारी की शुरुआत में ही सिराज के हाथों खो दिया। मेंडिस और निसांका ने पहले पावरप्ले में सावधानी से बल्लेबाजी की, लेकिन शिवम दुबे ने उन्हें 14 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद, तीनों स्पिनरों ने स्कोरिंग रेट पर कड़ी लगाम लगाई। हालांकि निसांका ने अर्धशतक बनाया, लेकिन श्रीलंका का स्कोर 101/5 हो गया। श्रीलंका मुश्किल में था, तभी टी20 इंटरनेशनल के विपरीत उनके निचले क्रम ने आगे बढ़कर उन्हें मुश्किल से निकाला। वेलालागे ने तीन महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। सबसे पहले लियानागे के साथ, इसके बाद हसरंगा के साथ और फिर अंत में धनंजय ने युवा खिलाड़ी का अच्छा साथ दिया। इस पिच पर अब तक स्पिनर्स को काफी मदद मिली है, लेकिन पुरानी गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई। क्या रोशनी में बल्लेबाजी आसान होगी?

18:45 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: धनंजय लौटे पवेलियन

अर्शदीप सिंह की गेंद (49.3 ओवर) पर धनंजय ने वाशिंगटन सुंदर को कैच आउट किया!! गेंद विकेट पर तेजी से गई, धनंजय ने इसे थर्ड मैन की तरफ बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन स्पीड नहीं थी, गेंद बल्ले से ऊपर लगी और सुंदर की तरफ गई। उन्होंने इसे पकड़ने के लिए अपने दाईं ओर कदम बढ़ाया। धनंजय 21 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

18:04 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: श्रीलंका को लगा सातवां झटका

अर्शदीप सिंह 43वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा को पवेलियन की राह दिखाई। हसरंगा बैकवर्ड पॉइंट पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुए। हसरंगा ने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 35 गेंद में 24 रन बनाए। श्रीलंका के 43 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन हैं। दुनिथ वेलालागे के 45 गेंद में 34 रन हैं।

17:24 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: कुलदीप की गेंद पर हसरंगा ने जड़ा छक्का

कुलदीप यादव 40वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली 2 गेंदें डॉट रहीं। तीसरी गेंद पर हसरंगा ने 2 रन लिए और पांचवीं गेंद पर छक्का लगा दिया। 40 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 6 विकेट पर 164 रन है। हसरंगा के 25 गेंद मेें 18 और वेलालागे के 37 गेंद में 27 रन हैं। दोनों के बीच 35 गेंद में 23 रन की साझेदारी हो चुकी है।

17:07 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: अक्षर ने तोड़ी साझेदारी

अक्षर पटेल 35वां ओवर लेकर आए। अक्षर ने वापसी की और साझेदारी तोड़ी। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर जेनित लियानागे को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया!! यह थोड़ा उलझन भरा था कि आखिर हुआ क्या। रोहित ने स्लिप में गेंद को पकड़ लिया और अपील करने लगे। अंपायर जोएल विल्सन को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब लियानागे ने चलना शुरू किया तो उन्होंने अपनी अंगुली उठा दी। जेनित लियानागे 26 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक छक्का लगाया।

16:36 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: निसांका लौटे पवेलियन

वाशिंगटन सुंदर 27वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर पथुम निसांका को एलबीडब्ल्यू किया। अंपायर ने अपनी अंगुली उठाई, लेकिन निसांका को फैसले पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने रिव्यू लिया। निसांका थोड़ा अनलकी रहे, क्योंकि थर्ड अंपायर ने अंपायर्स कॉल का हवाला देते हुए उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा किया। पथुम निसांका 75 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए। निसांका की जगह दुनित वेल्लालागे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:18 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: कुलदीप ने झटका असालंका का विकेट

कुलदीप यादव 24वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर चरित असालंका को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों थर्ड मैन पर कैच कराया। चरित असालंका 21 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। असालंका की जगह जनित लियानागे बल्लेबाजी के लिए आए। 24 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 91 रन है। पथुम निसांका के 66 गेंद में 49 रन हैं।

15:57 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: सदीरा समरविक्रमा को अक्षर पटेल ने भेजा पवेलियन

सदीरा समरविक्रमा को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। श्रीलंका ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बनाए। पाथुम निसांका 33 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं।

15:53 (IST) 2 Aug 2024
India vs Sri Lanka ODI Live Score: पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर

श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 32 और सदीरा समरविक्रमा 8 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं।

15:35 (IST) 2 Aug 2024
शिवम दुबे ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई

शिवम दुबे ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर आउट। श्रीलंका ने 13.3 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन बनाए हैं। पथुम निसांका 27 और सदीरा समरविक्रमा 3 रन बनाकर क्रीज पर।

15:30 (IST) 2 Aug 2024
IND vs SL 1st ODI Live Cricket Score: श्रीलंका का स्कोर 46/1

13 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 46 रन है। पथुम निसांका के 41 गेंद में 27 और कुसल मेंडिस के 30 गेंद में 14 रन हैं। दोनों के बीच 63 गेंद में 39 रन की साझेदारी हुई है।