टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में शनिवार (29 जून) को भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन हराया और खिताब अपने नाम किया। आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार विराट कोहली के बल्ले से निकली आग और रोहित शर्मा की ‘कूल’ कप्तानी के दम पर खत्म हुआ।

भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था। भारत ने आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में साउथ अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

IND vs SA T20 World Cup 2024 FINAL Match Highlights: Watch Here

पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित शर्मा की टीम के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखें भी छलछला गईं। जीत के नायक रहे विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में प्लेयर आफ द मैच बने और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

हार्दिक पंड्या भी आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए। रोहित शर्मा ने उन्हें गालों पर चुंबन दिया। कप्तान रोहित शर्मा की आंखों में भी आंसू थे, लेकिन खुशी के। दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी पत्नी रितिका भी रो रही थीं।

बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए। रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। एडेन मार्कराम ने भी प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया।

177 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 52 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 39 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। डेविड मिलर ने 21 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए।

हेनरिक क्लासेन ने अक्षर पटेल के ओवर में 24 रन ठोके। साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। जीत के लिए 5 ओवर में 30 रन चाहिए थे। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 रन दिए। 24 गेंद पर 26 रन चाहिए थे। हार्दिक पंड्या ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा। इसके बाद मैच पलटा। डेविड मिलर क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। डेविड मिलर का बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच लपका। इसके बाद भारत चैंपियन बना। कोच राहुल द्रविड़ की विदाई वर्ल्ड कप के साथ हुई।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

South Africa 
169/8 (20.0)

vs

India  
176/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Final )
India beat South Africa by 7 runs

Live Updates
23:38 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका की पारी

177 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 52 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 39 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। डेविड मिलर ने 21 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए।

23:26 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

हार्दिक पंड्या ने पहली गेंद पर डेविड मिलर को भेजा पवेलियन। सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। कगिसो रबाडा ने अगली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर लेग बाय से एक रन। केशव महाराज ने 1 रन बनाए। 2 गेंद पर 10 रन चाहिए। कगिसो रबाडा स्ट्राइक पर। वाइड आया। 2 गेंद पर 9 रन चाहिए। रबाडा आउट। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।

23:25 (IST) 29 Jun 2024
साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में चाहिए 16 रन

साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन चाहिए। जीत के लिए 6 गेंद पर 16 रन चाहिए। डेविड मिलर 21 और केशव महाराज 2 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पंड्या करेंगे आखिरी ओवर। हार्दिक पंड्या के हाथ में गेंद।

23:14 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: मार्को यानसेन को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा

मार्को यानसेन को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। डेविड मिलर क्रीज पर। उन्होंने 18 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका ने 17.4 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन। जीत के लिए 14 गेंद पर 21 रन चाहिए।

23:05 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: हार्दिक पंड्या ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा

हार्दिक पंड्या ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 52 रन बनाए। डेविड मिलर 15 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाए। 23 गेंद पर 26 रन चाहिए।

22:58 (IST) 29 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: अक्षर पटेल के ओवर में 24 रन बने

अक्षर पटेल के ओवर में 24 रन बने। साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 30 रन चाहिए। डेविड मिलर 14 और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर क्रीज पर।

22:53 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 6 ओवर में 54 रन चाहिए। हेनरिक क्लासेन 27 और डेविड मिलर 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 9 गेंद पर 17 रन की साझेदारी हुई।

22:48 (IST) 29 Jun 2024
क्विंटन डिकॉक को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

क्विंटन डिकॉक को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। डेविड मिलर नए बल्लेबाज हैं। हेनरिक क्लासेन 24 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 12.3 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बनाए।

22:36 (IST) 29 Jun 2024
ड्रिक्स ब्रेक दिलाएगा भारत को विकेट

साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 96 रन चाहिए। हेनरिक क्लासेन 8 और क्विंटन डिकॉक 30 रन बनाकर क्रीज पर।

22:29 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा

ट्रिस्टन स्टब्स को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद पर 31 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक 29 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन बगैर खाता खोले क्रीज पर।

22:21 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन बनाए। जीत के लिए 78 गेंद पर 128 रन चाहिए। ट्रिस्टन स्टब्स 18 और क्विंटन डिकॉक 21 रन बनाकर क्रीज पर। साझेदारी तोड़ने की जरूरत।

22:12 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: भारत को विकेट की तलाश

साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 22 रन बनाए। जीत के लिए 155 रन चाहिए। ट्रिस्टन स्टब्स 2 और क्विंटन डिकॉक 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 10 गेंद पर 10 रन की साझेदारी।

21:58 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: रीजा हेंड्रिक्स को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा

रीजा हेंड्रिक्स को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक 1 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम बगैर खाता खोले क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन बनाए। जीत के लिए 107 रन चाहिए।

21:54 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। हेंड्रिक्स ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। साउथ अफ्रीका ने बगैर विकेट र 6 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 175 रन चाहिए।

21:40 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 का टारगेट

शिवम दुबे को एनरिख नॉर्खिया ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा आउट हुए। हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। केशव महाराज और एनरिख नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।

21:32 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: विराट कोहली आउट

विराट कोहली ने 59 गेंद पर 76 रन बनाए। मार्को यानसेन को विकेट मिला। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट 167 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने चौके से खाता खोला। शिवम दुबे ने 13 गेंद पर 22 रन बनाए।

21:25 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: शिवम दुबे और विराट कोहली क्रीज पर

भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। शिवम दुबे 22 और विराट कोहली 63 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 43 रन की साझेदारी। पिछले 5 ओवर में 52 रन बने 1 विकेट गिरे।

21:15 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA LIVE क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली से तेज रन की जरूरत

भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बनाए। शिवम दुबे 15 और विराट कोहली 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 20 रन की साझेदारी। पिछले 5 ओवर में 45 रन बने 1 विकेट गिरे।

21:04 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: अक्षर पटेल रन आउट

अक्षर पटेल रन आउट हुए। उन्होंने 31 गेंद पर 47 रन बनाए। भारत ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बनाए। 54 गेंद पर 72 रन की साझेदारी टूटी। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं।

20:55 (IST) 29 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: कोहली-अक्षर की अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 91 रन बनाए। विराट कोहली 41 और अक्षर पटेल 36 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 44 गेंद पर 59 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला।

20:46 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: कोहली-अक्षर ने भारत को संभाला

भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन बनाए। विराट कोहली 36 और अक्षर पटेल 26 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 33 गेंद पर 41 रन की साझेदारी।

20:33 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: विराट कोहली और अक्षर पटेल पर दारोमदार

भारत ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 49 रन बनाए। विराट कोहली 26 और अक्षर पटेल 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 15 रन की साझेदारी।

20:22 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव आउट

सूर्यकुमार यादव को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। भारत ने 4.3 ओवर में 3 विकेट पर 34 रन बनाए हैं। विराट कोहली 22 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज हैं।

20:19 (IST) 29 Jun 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली पर दारोमदार

भारत ने 4 ओवर में 2 विकेट 32 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 21 और सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 12 गेंद पर 9 रन की साझेदारी।

20:12 (IST) 29 Jun 2024
ऋषभ पंत भी पवेलियन लौटे

ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए हैं। वह खाता नहीं खोल पाए। केशव महाराज ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके। विराट कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 2 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज हैं।

20:09 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा को केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। लगातार 2 चौके लगाने के बाद आउट हुए। विराट कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।

20:04 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर। मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने सिंगल से खाता खोला। विराट कोहली ने चौके से खाता खोला। अगली गेंद पर भी चौका लगाया। अगली गेंद पर 2 रन आया। आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। भारत ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 15 रन बना लिए हैं। कोहली 3 चौके की मदद से 14 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा ने 1 रन बनाए हैं।

19:39 (IST) 29 Jun 2024
Live Score Online: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।

19:38 (IST) 29 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Final Live Score: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

19:35 (IST) 29 Jun 2024
IND vs SA T20 Live Cricket Score: भारत ने चुनी बल्लेबाजी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। साउथ अफ्रीका की भी प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं।