एशिया कप अंडर-19 टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान ने 44 रन से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (30 नवंबर) को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में पहला मैच था। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। शाहजेब खान ने 147 गेंद पर 159 रन बनाए। उस्मान खान ने 60 और मोहम्मद रियाजुल्लाह ने 27 रन बनाए। भारत के लिए समर्थ नागराज ने 3 और आयुष म्हात्रे ने 2 विकेट लिए। युद्धजीत गुहा और किरण चोरमले ने 1-1 विकेट लिए।
भारतीय टीम 47.1 ओवर में 237 रन बनाए। भारत के लिए निखिल कुमार ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। इसके अलावा हरवंश सिंह ने 26 और किरण चोरमले और आयुष म्हात्रे ने 20-20 रन बनाए। मोहम्मद अमान ने 16, आंद्रे सिद्धार्थ सी ने 15, हार्दिक राज ने 10 और वैभव सूर्यवंशी ने 1 रन बनाए। समर्थ नागराज खाता नहीं खोल पाए। युद्धजीत गुहा और मोहम्मद इनान ने आखिरी विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान की जीत की अंतर को कम किया। इनान 30 रन बनाकर रन आउट हुए। युद्धजीत गुहा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 3, अब्दुल सुभान और फहम उल हक ने 2-2 विकेट लिए। नवीद अहमद खान और उस्मान खान ने 1-1 विकेट लिए।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: शाहजोब खान, उस्मान खान, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब, नवीद अहमद खान।
भारत की प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), निखिल कुमार, किरण चोरमले, हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा।
अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 44 रन से हराया। युद्धजीत गुहा और मोहम्मद इनान ने आखिरी विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान की जीत की अंतर को कम किया। इनान 30 रन बनाकर रन आउट हुए। भारतीय टीम 47.1 ओवर में 237 रन बनाए। युद्धजीत गुहा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 3, अब्दुल सुभान और फहम उल हक ने 2-2 विकेट लिए। नवीद अहमद खान और उस्मान खान ने 1-1 विकेट लिए।
युद्धजीत गुहा और मोहम्मद इनान ने आखिरी विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर ली है। युद्धजीत गुहा 12 और मोहम्मद इनान 30 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 47 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 45 रन चाहिए।
हार्दिक राज को अब्दुल शुभान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। भारत ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 92 रन चाहिए। मोहम्मद इनान और युधाजीत गुहा क्रीज पर।
समर्थ नागराज को अली रजा ने पवेलियन भेजा। वह पहली ही गेंद पर आउट हुए। भारत का स्कोर 39 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन। जीत के लिए 66 गेंद पर 100 रन चाहिए। हार्दिक राज 2 और मोहम्मद इनान क्रीज पर।
हरवंश सिंह को अली रजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। हार्दिक राज 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 38.3 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जीत के लिए 69 गेंद पर 100 रन चाहिए।
निखिल कुमार और हरवंश सिंह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। इस बीच निखिल स्टंप हो गए। उन्होंने 67 रन बनाए। नवीद अहमद खान को विकेट मिला। हरवंश 20 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 36 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन। जीत के लिए 84 गेंद पर 108 रन चाहिए।
निखिल कुमार ने अर्धशतक जड़ा। भारत का स्कोर 32.3 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन। जीत के लिए 141 रन चाहिए। हरवंश सिंह 4 रन बनाकर क्रीज पर।
किरण चोरमले को फहम उल हक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। निखिल कुमार 48 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 30.4 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बनाए। जीत के लिए 148 रन चाहिए। हरवंश सिंह क्रीज पर।
भारत ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 182 रन चाहिए। निखिल कुमार 27 और किरण चोरमले 7 रन बनाकर क्रीज पर।
मोहम्मद अमान को उस्मान खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। निखिल कुमार 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 20.5 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन। जीत के लिए 201 रन चाहिए। निखिल कुमार 17 रन बनाकर क्रीज पर।
आंद्रे सिद्धार्थ सी को फहम उल हक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। निखिल कुमार 2 और मोहम्मद अमान 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन। जीत के लिए 229 रन चाहिए।
भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 231 रन चाहिए। आंद्रे सिद्धार्थ सी 15 और मोहम्मद अमान 7 रन बनाकर क्रीज पर।
वैशव सूर्यवंशी 1 रन बनाकर आउट हुए। अली रजा को विकेट मिला। भारत ने 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 254 रन चाहिए। मोहम्मद अमान और आंद्रे सिद्धार्थ सी क्रीज पर।
आयुष म्हात्रे को अब्दुल सुभान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी 1 रन बनाकर क्रीज पर। आंद्रे सिद्धार्थ सी नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 1 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। 254 रन की जरूरत है।
भारत ने 1 ओवर में बगैर विकेट क 8 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 274 रन चाहिए। आयुष म्हात्रे 8 और वैभव सूर्यवंशी बगैर खाता खोले क्रीज पर। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
शाहजेब खान आखिरी ओवर में 147 गेंद पर 159 रन बनाकर आउट हुए। नवीद खान 5 और उमर जैब 2 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। उस्मान खान ने 60 और मोहम्मद रियाजुल्लाह ने 27 रन बनाए। भारत के लिए समर्थ नागराज ने 3 और आयुष म्हात्रे ने 2 विकेट लिए। युद्धजीत गुहा और किरण चोरमले ने 1-1 विकेट लिए।
समर्थ नागराज ने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद रियाजुल्लाह 27 रन के बाद बगैर खाता खोले फरहान यूसुफ आउट हुए। पाकिस्तान ने 45 ओवर में 4 विकेट पर 248 रन बना लिए हैं। शाहजेब खान 140 और फहम-उल-हक 3 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान ने 41 ओवर में 2 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। शाहजेब खान 113 और मोहम्मद रियाजुल्लाह 26 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को विकेट की तलाश है।
शाहजेब खान ने शतक ठोक दिया है। वह 107 गेंद पर 100 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद रियाजुल्लाह 10 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 37 ओवर में 2 विकेट पर 187 रन।
आयुष म्हात्रे ने कमाल कर दिया है। उन्होंने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हारून अरशद 3 रन बनाकर आउट। पाकिस्तान का स्कोर 33 ओवर में 2 विकेट पर 170 रन। शाहजेब खान 94 और मोहम्मद रियाजुल्लाह क्रीज पर।
आयुष म्हात्रे ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उस्मान खान 60 रन बनाकर आउट। पाकिस्तान का स्कोर 30.4 ओवर में 1 विकेट पर 160 रन। शाहजेब खान 87 रन बनाकर क्रीज पर।
शाहजेब खान ने अर्धशतक जड़ दिया है। पाकिस्तान ने 23 ओवर में बगैर विकेट के 100 रन बना लिए हैं। शाहजेब खान 57 और उस्मान खान 34 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान ने 16 ओवर में बगैर विकेट के 72 रन बना लिए हैं। शाहजेब खान 37 और उस्मान खान 27 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद एनान और किरण चोरमले गेंदबाजी कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने 11 ओवर में बगैर विकेट के 36 रन बना लिए हैं। शाहजेब खान 14 और उस्मान खान 14 रन बनाकर क्रीज पर। निखिल कुमार और किरण चोरमले गेंदबाजी कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने 6 ओवर में 24 रन बना लिए हैं। उस्मान खान 7 और शाहजेब खान 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत की ओर से समर्थ नागराज और युद्धजीत गुहा गेंदबाजी कर रहे हैं।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। उस्मान खान और शाहजेब खान क्रीज पर हैं। 2 ओवर बाद भी दोनों खाता नहीं खोल पाए हैं। पाकिस्तान का खाता अतिरिक्त रनों से खुला है। भारत की ओर से समर्थ नागराज और युद्धजीत गुहा गेंदबाजी कर रहे हैं।
आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), हरवंश सिंह (डब्ल्यू), निखिल कुमार, किरण चोरमले, हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा
शाहजोब खान, उस्मान खान, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर ज़ैब, नवीद अहमद खान।
अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहम्मद अमान की अगुआई वाली भारतीय टीम की निगाहें 9वें खिताब पर है। पाकिस्तान की निगाहें दूसरे खिताब पर है।