Asia Cup 2025, India vs Oman 12th T20I Match, IND vs OMAN LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मैच यानी 12वां मुकाबला भारत और ओमान के बीच शेख जाएद स्टेडियम,अबु धाबी में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

Asia Cup, 2025

India 
188/8 (20.0)

vs

Oman  
6/0 (0.3)

BowlingORWKT
Hardik Pandya *0.360
BattingRB
Jatinder Singh1 1
Aamir Kaleem *4 2

Play In Progress ( Day – Match 12 )
Oman need 183 runs in 117 balls at 9.38 rpo

भारत की पारी, संजू का अर्धशतक

गिल ने निराश किया और वो 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए। अभिषेक ने 38 रन की पारी खेली जबकि हार्दिक पंड्या एक रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल 26 जबकि शिवम दुबे 5 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 56 रन पर आउट हुए। तिलक वर्मा 29 रन जबकि अर्शदीप 1 रन बनाकर आउट हुए। ओमान के लिए शाह फैसल, जितेन और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ने किए दो बदलाव, हर्षित-अर्शदीप को मिला मौका

इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को टीम से बाहर करके उनकी जगह अंतिम ग्यारह में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया। ओमान ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

ओमान की प्लेइंग इलेवन

आमीर कालीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, ज़िकरिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जीतन रामनंदी।

Live Updates
21:48 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत ने बनाए 188 रन

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 56 रन की पारी खेली। ओमान को जीत के लिए 189 रन बनाने हैं।

21:42 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा

भारत का आठवां विकेट अर्शदीप सिंह के रूप में गिरा जो एक रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए हैं।

21:39 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत का 7वां विकेट गिरा

भारत का 7वां विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा जिन्होंने 29 रन की पारी खेली। अब बैटिंग के लिए 9वें नंबर पर अर्शदीप सिंह आए हैं। सूर्यकुमार यादव मैदान पर अब तक नहीं उतरे हैं।

21:34 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: 56 रन बनाकर संजू आउट

संजू ने 56 रन की पारी खेली और आउट हुए। उन्होंने 3 छक्के 3 चौकों के साथ 45 गेंदों पर ये रन बनाए। 8वें नंबर पर बैटिंग के लिए हर्षित राणा आए हैं।

21:29 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: संजू सैमसन का अर्धशतक

संजू ने बैटिंग के लिए मुश्किल पिच पर ओमान के खिलाफ 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक चौके के साथ पूरा किया। भारत ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं।

21:25 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत का स्कोर 150 के पार

भारत ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन और तिलक वर्मा मौजूद हैं। संजू अर्धशतक के करीब हैं।

21:14 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा

भारत का पांचवां विकेट 5 रन के स्कोर पर शिवम दुबे के रूप में गिरा और अब 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए तिलक वर्मा आए हैं। ओमान की गेंदबाजी अच्छी हो रही है।

21:08 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: 12 ओवर में बने 125 रन

भारत ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं और अभी क्रीज पर संजू के साथ शिवम दुबे मौजूद हैं जो बैटिंग के लिए छठे नंबर पर आए हैं।

21:05 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत का चौथा विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा। उन्होंने 26 रन बनाए साथ ही चौथे विकेट के लिए संजू के साथ मिलकर 23 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी की।

20:56 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत के 100 रन पूरे

भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। हालांकि इस दौरान टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर अभी संजू के साथ अक्षर पटेल मौजूद हैं।

20:48 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत के तीन विकेट गिरे

भारत ने 8 ओवर में 75 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर अभी संजू सैमसन के साथ अक्षर पटेल मौजूद हैं।

20:45 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: हार्दिक पंड्या आउट

ओमान को खिलाफ चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए हार्दिक पंड्या दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उन्होंने एक रन बनाए और 5वें नंबर पर बैटिंग के लिए अक्षर पटेल आए हैं।

20:43 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: अभिषेक 38 रन पर आउट

अभिषेक ने 15 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली और आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका लगा। चौथे नंबर पर अब हार्दिक पंड्या को बैटिंग के लिए भेजा गया।

20:41 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत का स्कोर 70 के पार

भारत ने 7 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। संजू अभिषेक के बीच 34 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी की। 7वें ओवर में संजू ने एक छक्का और एक चौका लगाया।

20:36 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: पावरप्ले में बने 60 रन

भारत ने पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में एक विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। अभिषेक और संजू के बीच दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:30 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: 5 ओवर मे बने 49 रन

भारत ने शुरुआत के 2 ओवर में धीमी बैटिंग की थी, लेकिन अब अभिषेक ने अपने हाथ दिखाए हैं और उनकी पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। अभिषेक 31 रन पर नाबाद हैं।

20:19 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: तीसरे ओवर में बने 16 रन

अभिषेक ने तीसरे ओवर में अपना हाथ खोला और एक छक्के के साथ 2 चौके भी लगाए। इस ओवर में कुल 16 रन बने। 3 ओवर में भारत ने एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं।

20:14 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: दूसरे ओवर में नहीं बना एक भी रन

ओमान के लिए दूसरा ओवर शाह फैसल ने फेंका और उनका ये ओवर मेडन रहा। भारत ने एक विकेट इस ओवर में गिल के रूप में गंवा दिया। तीसरे नंबर पर संजू सैमसन आए।

20:11 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: गिल 5 रन बनाकर हुए आउट

ओमान के खिलाफ शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला और वो 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए संजू सैमसन आए हैं।

20:08 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: भारत की बैटिंग शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है और भारत की तरफ से ओपन करने के लिए अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल आए हैं। ओमान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत शकील अहमद ने की और पहले ओवर में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए। गिल ने एक चौका लगाया।

19:46 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Live Score: ओमान की प्लेइंग इलेवन

आमीर कालीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, ज़िकरिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जीतन रामनंदी।

19:38 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: बुमराह-वरुण टीम से बाहर

ओमान के खिलाफ भारत ने अंतिम ग्यारह में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को शामिल किया। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को इस मैच के लिए आराम दिया गया।

19:35 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

19:31 (IST) 19 Sep 2025
IND vs OMAN Today Match: भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया।

19:10 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: कुछ देर में होगा टॉस

भारत-ओमान मुकाबले के लिए कुछ ही देर में यानी शाम 7.30 बजे टॉस किया जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। भारत की प्लेइंग इलेवन पर सबकी नजर रहने वाली है।

18:45 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: भारत-ओमान मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

इस मैदान पर बैटिंग करना आसान नहीं होगा। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन बाद में स्पिनर धमाल मचा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है।

18:13 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: भारत-ओमान मैच के बीच बारिश की कितनी संभावना

भारत और ओमान के बीच होने वाले मैच के दौरान बारिश की संभावना 10 फीसदी है, लेकिन इससे मैच में बाधा पड़ने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि ताममान 39 डिग्री के आसपास रहेगा जिससे काफी गर्मी होगी।

17:59 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: डिफेंडिंग चैंपियन है भारत

भारत अभी एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार उसे जीत का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि भारत को सुपर चार में अन्य टीमों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

17:35 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: भारत के अलावा इन टीमों ने सुपर 4 में बनाई जगह

एशिया कप के सुपर 4 में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने जगह बना ली है। सुपर चार के मैचों की शुरुआत 20 सितंबर से होगा। सुपर 4 में पहुंचने वाली टीमों में से जो टीम अंकतालिका में पहले और दूसरे नंबर पर रहेगी उनके बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

17:13 (IST) 19 Sep 2025

IND vs OMAN Today Match: ओमान की संभावित प्लेइंग इलेवन

आमीर कालीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, जीतन रामानंदी, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।