भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार (1 नवंबर) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 43.3 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। बढ़त 143 रन की हुई। एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 1, डेवोन कॉन्वे 22, विल यंग 51, रचिन रविंद्र 4, डेरिल मिचेल 21, टॉम ब्लंडेल 4, ग्लेन फिलिप 26, ईश सोढ़ी 8 और मैट हेनरी 10 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए हैं। आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए हैं।

भारतीय टीम पहली पारी में 59.4 ओवर में 263 रन पर आउट हुई। 28 रन की बढ़त मिली। शुभमन गिल ने 90 रन बनाए। ऋषभ पंत 60 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा 18, यशस्वी जायसवाल 30, मोहम्मद सिराज 0 और विराट कहोली 4 रन बनाकर रन आउट हुए। रविंद्र जडेजा 14 और रविचंद्रन अश्विन 6 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खाता नहीं खेल पाए। आकाशदीप भी रन आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 5 और मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट लिए।

जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन कैसे 10 मिनट में निकला भारत का ‘दिवाला’

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 235 ओवर में आउट हो गई। डेरिल मिचेल 82, विल यंग 71 , टॉम लैथम 28, डेवोन कॉन्वे 4 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर आउट हुए। टॉम ब्लंडेल 0 और ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 7, मैट हेनरी 0 रन बनाकर आउट हुए। एजाज पटेल के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 7 रन बनाए। विलियन ओ’रुके 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा को 5 वाशिंगटन सुंदर को 4 और आकाशदीप को 1 विकेट मिला।

कीवी टीम में 2 बदलाव हुए। मिचेल सैंटनर को साइड स्ट्रेन के कारण ईश सोढ़ी को मौका मिला। टिम साउदी की जगह मैच हेनरी को मौका मिला। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी। न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। यदि भारत वानखेड़े टेस्ट हार जाता है तो यह 2000 के बाद पहली बार किसी घरेलू टेस्ट सीरीज में उसका क्लीन स्वीप होगा। भारत को यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से भी जीतना जरूरी है।

Match Ended

New Zealand in India, 3 Test Series, 2024

India 
263(59.4)& 121(29.1)

vs

New Zealand  
235(65.4)& 174(45.5)

Match Ended ( Day 3 – 3rd Test )
New Zealand beat India by 25 runs

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।

Live Updates
17:05 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने 43.3 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए हैं। 143 रन की बढ़त हो गई है। एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 1, डेवोन कॉन्वे 22, विल यंग 51, रचिन रविंद्र 4, डेरिल मिचेल 21, टॉम ब्लंडेल 4, ग्लेन फिलिप् 26, ईश सोढ़ी 8 और मैट हेनरी 10 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए हैं। आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए हैं।

16:59 (IST) 2 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: मैट हेनरी को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया

मैट हेनरी को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। उन्होंने 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 43.2 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए। बढ़त 143 रन की हुई। एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर।

16:37 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: विल यंग को अश्विन ने भेजा पवेलियन

विल यंग को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 51 रन बनाए। मैट हेनरी 1 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 39 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। बढ़त 122 रन की हुई।

16:31 (IST) 2 Nov 2024
LIVE Cricket Score: ईश सोढ़ी को जडेजा ने पवेलियन भेजा

ईश सोढ़ी को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। विल यंग 50 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 37.5 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाए। बढ़त 120 रन की हुई। मैट हेनरी नए बल्लेबाज हैं।

16:09 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: ग्लेन फिलिप्स को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा

ग्लेन फिलिप्स को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। विल यंग 41 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 32.5 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन। बढ़त 103 रन की हुई।

15:55 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: रविंद्र जडेजा ने टॉम ब्लंडेल को बोल्ड किया

रविंद्र जडेजा ने टॉम ब्लंडेल को बोल्ड किया। उन्होंने 4 रन बनाए। विल यंग 36 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 29.3 ओवर में 5 विकेट पर 100 रन। 72 रन की बढ़त हुई। ग्लेन फिलिप्स नए बल्लेबाज हैं।

15:48 (IST) 2 Nov 2024
LIVE Cricket Score: डेरिल मिचेल का अश्विन ने पकड़ा शानदार कैच

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। डेरिल मिचेल का रविंद्र जडेजा की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार कैच लपका। विल यंग 34 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 94 रन बनाए। बढ़त 66 रन की हुई।

15:16 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 21 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बनाए। बढ़त 44 रन की हुई। डेरिल मिचेल 13 और विल यंग 20 रन बनाकर क्रीज पर। 28 रन की साझेदारी हुई।

14:51 (IST) 2 Nov 2024
LIVE Cricket Score: रविचंद्रन अश्विन ने रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा

रविचंद्रन अश्विन ने रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। विल यंग 11 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 44 रन। बढ़त 16 रन की हुई। डेरिल मिचेल नए बल्लेबाज हैं।

14:46 (IST) 2 Nov 2024
डेवोन कॉन्वे को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा

न्यूजीलैंड को दूसरा विकेट गिरा। डेवोन कॉन्वे को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। रचिन रविंद्र बगैर खाता खोले और विल यंग 10 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 39 रन बनाए। बढ़त 11 रन की हुई।

14:39 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: डेवोन कॉन्वे और विल यंग क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 1 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। 6 रन की बढ़त। डेवोन कॉन्वे 17 और विल यंग 10 रन बनाकर क्रीज पर। 32 रन की साझेदारी।

14:14 (IST) 2 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक

न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक तक 9 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन बनाए। भारत 2 रन से आगे। डेवोन कॉन्वे 15 और विल यंग 8 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 1 रन बनाकर आउट। आकाशदीप को विकेट मिला।

14:08 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: डेवोन कॉन्वे और विल यंग क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। भारत 4 रन से आगे। डेवोन कॉन्वे 14 और विल यंग 7 रन बनाकर क्रीज पर।

13:38 (IST) 2 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: आकाशदीप ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई

आकाशदीप ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। टॉम लैथम को बोल्ड किया। एक गेंद पहले ही एलबीडब्ल्यू से बचे थे। न्यूजीलैंड ने 1 विकेट पर 2 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत 26 रन से आगे।

13:27 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: भारतीय टीम 262 पर ऑल आउट

आकाशदीप रन आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम 59.4 ओवर में 263 रन पर आउट। 28 रन की बढ़त मिली। शुभमन गिल ने 90 रन बनाए। ऋषभ पंत 60 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा 18, यशस्वी जायसवाल 30, मोहम्मद सिराज 0 और विराट कहोली 4 रन बनाकर रन आउट हुए। रविंद्र जडेजा 14 और रविचंद्रन अश्विन 6 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खाता नहीं खेल पाए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 5 और मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट लिए।

13:10 (IST) 2 Nov 2024
एजाज पटेल 5 विकेट ले चुके हैं

रविचंद्रन अश्विन को एजाज पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 22 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 58 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 22 रन बनाक क्रीज पर। एजाज पटेल 5 विकेट ले चुके हैं।

12:48 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: शुभमन गिल शतक से चूके

शुभमन गिल शतक से चूक गए हैं। वह 90 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 53.2 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। न्यूजीलैंड 8 रन से आगे। वाशिगटन सुंदर 8 और रविचद्रन अश्विन बगैर खाता खोले क्रीज पर।

12:26 (IST) 2 Nov 2024
LIVE Cricket Score: सरफराज खान को एजाज पटेल ने पवेलियन भेजा

सरफराज खान को एजाज पटेल ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ने 48 ओवर में 204 रन पर 7 विकेट गवाए। न्यूजीलैंड 31 रन से आगे। शुभमन गिल 75 रन बनाकर क्रीज पर। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं।

12:21 (IST) 2 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: रविंद्र जडेजा को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। शुभमन गिल 74 रन बनाए हैं। भारत ने 46.5 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। शुभमन गिल 74 रन बनाकर क्रीज पर।

12:09 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। एजाज पटेल ने मेडन से शुरुआत की। शुभमन गिल 70 और रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 95 रन। न्यूजीलैंड 40 रन से आगे।

11:30 (IST) 2 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। भारत ने 43 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 70 और रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 60 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा 18, यशस्वी जायसवाल 30, मोहम्मद सिराज 0 और विराट कहोली 4 रन बनाकर रन आउट हुए। एक समय भारत का स्कोर 78 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद 9 गेंद और 6 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 2 और मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1 विकेट लिए।

10:59 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: ऋषभ पंत को ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेज दिया

ऋषभ पंत को ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 60 रन बनाए। भारत ने 5 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 55 रन से आगे। शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर।

10:16 (IST) 2 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा

शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ दिया। भारत ने 4 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 80 रन से आगे। गिल 51 और ऋषभ 50 रन बनाकर क्रीज पर। पंत ने 36 गेंद पर अर्धशतक जड़ा।

10:01 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: शुभमन गिल अर्धशतक के करीब

भारत ने 26 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 109 रन से आगे। शुभमन गिल 45 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी।

09:35 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: ऋषभ पंत ने चौके से की दिन की शुरुआत

ऋषभ पंत ने पहली दो गेंदों पर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर फिर चौका आया। भारत ने 20 ओवर में 98 रन 4 विकेट पर बना लिए हैं। न्यूजीलैं 137 रन से आगे। शुभमन गिल 31 और ऋषभ पंत 13 रन बनाकर क्रीज पर।

09:31 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score:मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया। ऋषभ पंत औऱ शुभमन गिल क्रीज पर है। एजाज पटेल गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। पंत स्ट्राइक पर। भारत का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन। न्यूजीलैंड 149 रन से आगे।

09:09 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: ऋषभ पंत और शुभमन गिल बड़ी पारी खेलें

भारतीय टीम चाहेगी कि ऋषभ पंत और शुभमन गिल बड़ी पारी खेलें। दोनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं।

08:36 (IST) 2 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: पहले दिन गिरा 14 विकेट

वानखेड़े टेस्ट के पहले दिन 14 विकेट गिरा। न्यूजीलैंड ने 10 और भारत ने 4 विकेट गंवाए। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की। रविचंद्रन अश्विन को एक भी विकेट नहीं मिला।

08:05 (IST) 2 Nov 2024
India vs New Zealand 3rd Test LIVE Score: मुंबई टेस्ट का दूसरा दिन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मुंबई में खेला जा रहा है। आज टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 65.4 ओवर में 235 रन पर आउट हो गई। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 19 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए। न्यूजीलैंड 149 रन से आगे। ऋषभ पंत 1 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर क्रीज पर।

17:06 (IST) 1 Nov 2024
IND vs NZ 3rd Test Live Cricket Score: मुंबई टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त

मुंबई टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 19 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए। न्यूजीलैंड 149 रन से आगे। ऋषभ पंत 1 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा 18, यशस्वी जायसवाल 30, मोहम्मद सिराज 0 और विराट कहोली 4 रन बनाकर रन आउट हुए। एक समय भारत का स्कोर 78 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद 9 गेंद और 6 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 2 और मैट हेनरी ने 1 विकेट लिए।