India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard, IND vs NZ Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 306 रन बनाए और मैच जीत लिया। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली जीत के हीरो रहे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

भारत ने रोका न्यूजीलैंड का विजय रथ, लगातार 9 वनडे जीत के बाद हारी कीवी टीम; विराट कोहली बने हीरो

Match Ended

New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026

India 
306/6 (49.0)

vs

New Zealand  
300/8 (50.0)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat New Zealand by 4 wickets

भारत की इस जीत में विराट कोहली ने 93, शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन की पारी खेली। बीच में कोहली, जडेजा और अय्यर के जल्दी विकेट से मैच फंस गया था। वहां से हर्षित राणा और केएल राहुल ने उपयोगी पारियां खेली और भारत को जीत दिलाई।

विराट कोहली शतक से चूके, लगातार 5 पारियों में किया बड़ा कारनामा; वडोदरा वनडे में बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

केएल राहुल ने 21 गेंद पर 29 रन की छोटी पारी खेली लेकिन भारत को मुश्किल से निकाला और 49 ओवर में ही जीत दिला दी। उन्होंने छक्का लगाकर मैच जिताया। हर्षित राणा ने भी 23 गेंद पर उपयोगी 29 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने 4 विकेट झटके।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बन गए नंबर 1 बल्लेबाज; कुमार संगकारा भी पीछे

इससे पहले कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस ने कीवी टीम के लिए अर्धशतक लगाए थे। हेनरी निकोल्स ने 62 रन और कॉन्वे ने 56 रन बनाए थे। वहीं डैरिल मिचेल की 84 रन की पारी से स्कोर 300 तक गया था। भारत के लिए सिराज, प्रसिद्ध और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए थे। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा।

Live Updates
16:43 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह तो ट्रोल हुए गंभीर, लगा फेरवेटिज्म का आरोप

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी को जगह नहीं दिए जाने के बाद एक्स यूजर्स ने फेवरेटिज्म का आरोप लगाया। …पूरी जानकारी
16:34 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: डेरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक

डिरेल मिचेल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। कीवी टीम ने 41 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। मिचेल का साथ अभी माकइल ब्रेसवेल निभा रहे हैं।

16:32 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: विराट कोहली वडोदरा में उतरते ही निकले सौरव गांगुली से आगे, टॉप 5 में हुई किंग की एंट्री

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में पहले वनडे मैच में फील्ड पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकले और सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन की खास लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए। …और पढ़ें
16:30 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: 40 ओवर में बने 212 रन

कीवी टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 41 रन पर खेल रहे हैं और अगर वो टिक गए तो इस टीम का स्कोर 300 के पार जा सकता है। उनका विकेट भारत के लिए जरूरी है।

16:21 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली पहली सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना पहला विकेट मिचेल हे के रूप में मिला जिन्होंने 18 रन बनाए। भारत को पांचवीं सफलता मिली और इस टीम ने 38 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। मिचेल 34 रन पर खेल रहे हैं।

16:03 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: कॉन्वे-निकोल्स ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड, हर्षित राणा ने किया दोनों कीवी ओपनर्स का शिकार

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में कीवी ओपनर्स ने रिकॉर्ड बनाया। डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने 117 रन की साझेदारी की और 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा ने टीम इंडिया के खतरनाक दिख रहे दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। …अधिक जानकारी
16:02 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स को किया आउट

कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स को 12 रन पर आउट कर दिया और भारत को चौथी सफलता मिली। कीवी टीम ने 34 ओवर के बाद 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।

15:47 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे

कीवी टीम ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मौजूद हैं। भारत के लिए 17वां ओवर फेंकने रविंद्र जडेजा आए हैं।

15:41 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट विल यंग के रूप में गिरा जिन्होंने 12 रन की पारी खेली। सिराज ने यंग को केएल राहुल के हाथों विकेट के पीछे कैच करवा दिया। कीवी टीम ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं।

15:23 (IST) 11 Jan 2026

DC W vs GG W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, ऐसे देखें WPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग

Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants Women, WPL 2026 LIVE Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंस गुजरात जायंट्स से होगी। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। …अधिक जानकारी
15:21 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: हर्षित को मिली दूसरी सफलता

हर्षित राणा ने कॉनवे को 56 रन पर आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई और ये उनका दूसरा विकेट रहा। भारत ने 24 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं।

15:10 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: हर्षित ने दिलाई भारत को पहली सफलता

हर्षित ने भारत को पहली सफलता दिलाई और 117 रन की साझेदारी को निकोलस को आउट करके तोड़ा जिन्होंने 8 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। कीवी टीम ने 22 ओवर में एक विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।

15:01 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: निकोलस-कॉनवे के अर्धशतक

ओपनर निकोलस ने 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। जबकि डेवोन कॉनवे का भी अर्धशतक 60 गेंदोंं पर ही पूरा हुआ। कीवी टीम ने 20 ओवर में 104 रन बना लिए हैं। दोनों की बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।

15:01 (IST) 11 Jan 2026

श्रेयस-शार्दुल के बाद विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए ये होंगे मुंबई के नए कप्तान, सूर्यकुमार-शिवम हुए टीम से बाहर

VHT 2025-26: मुंबई की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण के लिए अपने दल का ऐलान किया जिसका कप्तान इस खिलाड़ी को बनाया गया तो वहीं सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को टीम के रिलीज कर दिया गया। …अधिक जानकारी
15:00 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: कॉनवे-निकोलस अर्धशतक के करीब

कॉनवे और निकोलस शानदार बैटिंग कर रहे हैं और इस टीम ने 19 ओवर में 95 रन बना लिए हैं जबकि कोई विकेट नहीं गिरा है। गिल की परेशानी यहां पर सबसे ज्यादा विकेट है। इस साझेदारी को तोड़ना जरूरी है जो खतरनाक होती जा रही है।

14:54 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ: कुलदीप यादव ने कर दी बड़ी गलती, टीम इंडिया को पड़ सकती है भारी; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने छठे ओवर में एक बड़ी चूक कर दी जो टीम इंडिया को इस मैच में भारी पड़ सकती है। …और पढ़ें
14:42 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: कॉनवे-निकोलस जमे

कॉनवे-निकोलस जम चुके हैं और भारत की तरफ से अब तक 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जा चुका है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। कुलदीप यादव ने 15वां ओवर फेंका जो उनका पहला ओवर था और इसमें 7 रन बने।

14:26 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: कीवी टीम का स्कोर 50 के पार

न्यूजीलैंड की टीम काफी संभलकर खेल रही है और 11 ओवर में बिना किसी नुकसान से 53 रन बना लिए हैं। कॉनवे 28 रन जबकि निकोलस 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

14:16 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: सुंदर आए अटैक पर

गिल ने 9वें ओवर में ही सुंदर को अटैक पर लगा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर सुंदर के सामने कीवी बल्लेबाज परेशान नजर आए। उन्होंने इस ओवर में 4 रन दिए। कीवी टीम ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं।

14:14 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: भारत को विकेट की तलाश

कीवी टीम की बैटिंग कुछ धीमी जरूर है, लेकिन इस टीम ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। भारत को विकेट की तलाश है। सिराज-हर्षिक ने कोशिश की, लेकिन भारत को शुरुआती सफलता नहीं दिला पाए।

13:53 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: 4 ओवर में बने 13 रन

भारत ने पहले 4 ओवर तभक मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। कीवी बल्लेबाज अब तक खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। दोनों भारतीय तेज गेंदबाज सिराज और हर्षित अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। खासतौर पर सिराज कमाल कर रहे हैं।

13:43 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: हर्षित ने की शानदार शुरुआत

हर्षित राणा ने शानदार शुरुआत की और अपने स्पैल का पहले ओवर में सिर्फ एक ही रन दिए। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 2 ओवर में सिर्फ 2 रन बनाए। भारत ने अभी दवाब बना रखा है।

13:37 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: सिराज ने पहले ओवर में दिेए एक रन

सिराज ने पहला ओवर काफी टाइट फेंका और इसमें सिर्फ एक ही रन दिए। उनकी गेंद में स्विंग साफ तौर पर देखने को मिला जिस पर कीवी बैटर खुलकर नहीं खेल पाए। हर्षित राणा दूसरा ओवर फेंकने आए हैं।

13:32 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: सिराज को मिली गेंद

मोहम्मद सिराज को गिल ने गेंद थमाई है और वो भारत के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं। न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस ने की है।

13:09 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

13:06 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

13:05 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: भारत ने 6 गेंदबाजों को दिया मौका

गिल ने बताया कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में 6 गेंदबाजों को मौका दिया गया है जिसमें सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा के अलावा सुंदर, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा शामिल हैं।

13:01 (IST) 11 Jan 2026
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

12:51 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Today Match: कोहली छोड़ सकते हैं सहवाग को पीछे

कोहली अगर पहले वनडे मैच में एक शतक लगा देते हैं तो वो भारत की तरफ से कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन जाएंगे। कोहली ने अब तक इस टीम के खिलाफ सहवाग जितने यानी 6-6 अर्धशतक लगाए हैं।

12:50 (IST) 11 Jan 2026

IND vs NZ 1st ODI Today Match: कुछ देर में होगा टॉस

पहले वनडे मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 1.00 बजे टॉस किया जाएगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।