India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard, IND vs NZ Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 306 रन बनाए और मैच जीत लिया। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली जीत के हीरो रहे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
भारत ने रोका न्यूजीलैंड का विजय रथ, लगातार 9 वनडे जीत के बाद हारी कीवी टीम; विराट कोहली बने हीरो
New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026
India
306/6 (49.0)
New Zealand
300/8 (50.0)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat New Zealand by 4 wickets
भारत की इस जीत में विराट कोहली ने 93, शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन की पारी खेली। बीच में कोहली, जडेजा और अय्यर के जल्दी विकेट से मैच फंस गया था। वहां से हर्षित राणा और केएल राहुल ने उपयोगी पारियां खेली और भारत को जीत दिलाई।
विराट कोहली शतक से चूके, लगातार 5 पारियों में किया बड़ा कारनामा; वडोदरा वनडे में बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
केएल राहुल ने 21 गेंद पर 29 रन की छोटी पारी खेली लेकिन भारत को मुश्किल से निकाला और 49 ओवर में ही जीत दिला दी। उन्होंने छक्का लगाकर मैच जिताया। हर्षित राणा ने भी 23 गेंद पर उपयोगी 29 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने 4 विकेट झटके।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बन गए नंबर 1 बल्लेबाज; कुमार संगकारा भी पीछे
इससे पहले कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस ने कीवी टीम के लिए अर्धशतक लगाए थे। हेनरी निकोल्स ने 62 रन और कॉन्वे ने 56 रन बनाए थे। वहीं डैरिल मिचेल की 84 रन की पारी से स्कोर 300 तक गया था। भारत के लिए सिराज, प्रसिद्ध और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए थे। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा।
‘मेरे अवॉर्ड्स मम्मी संभालकर रखती हैं’, विराट कोहली का दिल छू लेने वाला बयान
IND vs NZ: भारत ने रोका न्यूजीलैंड का विजय रथ, लगातार 9 जीत के बाद हारी कीवी टीम; विराट कोहली बने हीरो
IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच
विराट कोहली को 93 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनका यह वनडे इंटरनेशनल में 45वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है।
IND vs NZ 1st ODI Live: राहुल ने दिलाई जीत
केएल राहुल ने 21 गेंद पर 29 रन की छोटी पारी खेली लेकिन भारत को मुश्किल से निकाला और 49 ओवर में ही जीत दिला दी। उन्होंने छक्का लगाकर मैच जिताया। हर्षित राणा ने भी 23 गेंद पर उपयोगी 29 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 7 रन बनाए।
IND vs NZ 1st ODI Live: हर्षित राणा लौटे पवेलियन
हर्षित राणा 23 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत को 279 के स्कोर पर छठा झटका लगा। चोट के बावजूद वाशिंगटन अब क्रीज पर उतरे हैं। केएल राहुल दूसरे छोर पर हैं। भारत को 22 गेंद पर 22 रन चाहिए हैं।
IND vs NZ 1st ODI Live: श्रेयस अय्यर भी आउट, मुश्किल में भारत
भारतीय टीम अब काइल जैमीसन के 7 गेंद पर तीन विकेट से मुश्किल में आ गई है। पहले उन्होंने विराट कोहली, फिर रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज दिया। भारत की आधी टीम 242 पर पवेलियन लौट गई। भारत को अब 53 गेंद पर 59 रन चाहिए थे।
IND vs NZ 1st ODI Live: रविंद्र जडेजा आउट, फंस गया मैच
विराट कोहली 40वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा काइल जैमीसन का शिकार बने। जडेजा 4 रन पर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे। ऐसे में अब 10 ओवर में भारत को 62 रन चाहिए हैं। केएल राहुल के भरोसे अब टीम है और श्रेयस अय्यर भी डटे हैं।
IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली शतक से चूके
विराट कोहली अपने 54वें वनडे शतक से चूक गए और 93 रन पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 91 गेंद पर 93 रन बनाए और काइल जैमीसन का शिकार बने। भारत का स्कोर 234/3
IND vs NZ 1st ODI Live: श्रेयस अय्यर की तेज शुरुआत
श्रेयस अय्यर ने पारी की तेज शुरुआत की है। वह पहली 17 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं। भारतीय टीम का स्कोर 31 ओवर के बाद 187/2
IND vs NZ 1st ODI Live: शुभमन गिल 56 रन पर आउट
भारतीय कप्तान शुभमन गिल 71 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। आदित्य अशोक ने पहली सफलता हासिल की। भारत को 157 पर दूसरा झटका लगा। अब श्रेयस अय्यर विराट कोहली का साथ देने आए हैं। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/2
IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 150 पार
भारतीय टीम का स्कोर 26 ओवर में 150 के पार पहुंच चुका है। कप्तान शुभमन गिल 56 और विराट कोहली 59 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा ने 26 रन की तेज शुरुआत की थी लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए। भारत का स्कोर 152/1
IND vs NZ 1st ODI Live: शुभमन गिल ने भी जड़ा पचासा
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी 66 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वाट कोहली 54 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 145/1
विराट कोहली ने तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के नंबर 2 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर से इतना पीछे
IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली का अर्धशतक पूरा
विराट कोहली ने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पिछली लगातार 5वीं वनडे पारी में यह उनका फिफ्टी प्लस स्कोर है। भारतीय टीम का स्कोर 130/1
IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 100 पार
रोहित शर्मा के विकेट के बाद विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरुआत से की। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी अब सेट नजर आ रहे हैं। 17वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचे।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/1
शुभमन गिल- 34 (42)
विराट कोहली- 37 (31)
विराट कोहली ने अपनी पारी की तेज शुरुआत की है। वह 20 गेंद पर 27 रन बना चुके हैं। वहीं उनको देखते-देखते कप्तान शुभमन गिल ने भी हाथ खोले हैं। भारतीय टीम का स्कोर 13 ओवर में 76/1
IND vs NZ 1st ODI Live: भारत के 50 रन पूरे
भारतीय टीम ने 10.3 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान शुभमन गिल (13) और उनके साथ विराट कोहली (10) क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/1
IND vs NZ 1st ODI Live: विराट कोहली का चौके से खुला खाता
विराट कोहली ने चौके से खाता खोला है। उन्होंने पारी की तीसरी गेंद पर चौका शानदार स्ट्रेट ड्राइव से लगाया। भारत का स्कोर 44/1
IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित आउट, विराट क्रीज पर
रोहित शर्मा 29 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। काइल जैमीसन ने भारत को पहला झटका दिया। विराट कोहली अब कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए हैं। गिल 23 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 39/1
IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित ने पकड़ी रफ्तार
रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने पिछले दो ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया है। वह 26 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शुभमन गिल 16 गेंद पर 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 35/0
IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित शर्मा का पहला छक्का
रोहित शर्मा ने पारी के छठे ओवर में फोल्कस पर पहला छक्का लगाया। उन्होंने अपना ट्रेडमार्क पुल शॉट खेला। वह 19 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ 1st ODI Live: रोहित-गिल की धीमी शुरुआत
भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत की है। पहले पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 15 रन है। गिल 6 और रोहित 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: रोहित-गिल ने की पारी की शुरुआत
रोहित और गिल ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की जबकि न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर काइल जैमीसन फेंक रहे हैं। भारत ने पहले ओवर में 5 रन बना लिए हैं। रोहित ने चौके से अपना खाता खोला।
IND vs NZ: पहले मैच के दौरान भारत को लगा तगड़ा झटका, यह खिलाड़ी बीच खेल में हुआ चोटिल
IND vs NZ: भारत के सामने 301 का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी ओवर में लुटाए रन; मिचेल ने खेली बेहतरीन पारी
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 300 रन
कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 301 रन का टारगेट दिया। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा,मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को 2-2 सफलता मिली।
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: मिचेल 84 रन बनाकर आउट
मिचेल ने 84 रन की पारी खेली और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। कीवी टीम ने 48 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं। 2 ओवर का खेल शेष बचा है। 49वां ओवर हर्षित राणा फेंक रहे हैं।
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 250 के पार
कीवी टीम ने 46 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। मिचेल टिके हुए हैं और रन भी बना रहे हैं। उन्होंने अब तक 65 गेंदों पर 68 रन बनाए हैं। 4 ओवर का खेल शेष बचा है।
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: भारत को मिली 7वीं सफलता
सिराज ने जैकरी फाउल्क्स को एक रन पर आउट कर दिया और कीवी टीम ने 7वां विकेट गंवा दिया। इस मैच में ये सिराज का दूसरा विकेट रहा।
IND vs NZ 1st ODI Live Cricket Score: श्रेयस ने ब्रेसवेल को किया रन आउट
श्रेयस ने कप्तान ब्रेसवेल को 16 रन के स्कोर पर शानदार थ्रो करते हुए रन आउट कर दिया। कीवी टीम ने छठा विकेट गंवा दिया। इस टीम ने 43 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं।
