न्यूजीलैंड ने शनिवार (26 अक्टूबर) को पुणे टेस्ट जीतकर भारत के अजेय रथ को रोक दिया। घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम 12 साल बाद टेस्ट सीरीज हारी है। दिसंबर 2012 से अक्टूबर 2024 के बीच लगातार 18 सीरीज जीता। बेंगलुरु और पुणे में टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

इससे पहले भारतीय टीम 2012 में घर पर टेस्ट सीरीज हारी थी। इस सीरीज के बाद गौतम गंभीर टेस्ट टीम से ड्रॉप हो गए थे। इसके बाद वह केवल 4 टेस्ट ही खेल पाए। अब गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम का विजय रथ दूसरी ही सीरीज रुक गया। उनके कोच बनने के बाद भारत की पहली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ थी। भारत ने उस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था।

2024 में घरेलू सरजमीं पर 3 टेस्ट हार गया भारत

भारतीय टीम को 2024 में घरेलू सरजमीं पर 3 टेस्ट में हार मिली है। भारतीय टीम 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद 2023 तक केवल 3 टेस्ट हारी थी। 2017 में ऑस्ट्रेलिया, 2021 में इंग्लैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। 2024 में इंग्लैंड ने 1 टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट गंवा दिए हैं।

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने नाम किया एक और कीर्तिमान, 359 के लक्ष्य के जवाब में भारत की तेज शुरुआत

भारत में न्यूजीलैंड पहली बारी जीता टेस्ट

बेंगलुरु में भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने 36 साल का सूखा खत्म किया था। 1988 के बाद पहली बार वह भारत में टेस्ट जीता था। पुणे टेस्ट जीतकर उसने इतिहास रच दिया। वह भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीता। टॉम लैथम के स्थायी कप्तान बनने के बाद यह पहली सीरीज है। इससे पहले टिम साउदी की कप्तानी में श्रीलंका में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप हुआ था। भारत के खिलाफ पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड को जीत के नायक मिचेल सैंटनर रहे। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। (खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)