टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया। बारबडोस में शनिवार (29 जून) को भारत के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती होगी। इसके साथ भारत ने 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार का बदला ले लिया। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर मजबूर कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया पिछले साल 2 बार भारत को दर्द दिया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था।

IND vs SA T20 WC Final, Barbados Weather 29 June 2024 LIVE

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में गुरुवार (27 जून) को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं। बारिश के कारण टॉस में लगभग 1.50 घंटे की देरी हुई। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे के बजाय 9.15 पर शुरू हुआ। भारतीय पारी में बारिश ने खलल डाला। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर 57 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए। रीस टॉप्ले,जोफ्रा आर्चर और सैम करन और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिले।

World Cup जीतने के बाद जिन्हें मिले थे सिर्फ 25 हजार, वह कपिल देव अब हैं 200 करोड़ के मालिक, आलीशान घर में हैं कई लग्जरी गाड़ियां

172 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन आउट हो गई। हैरी ब्रूक ने 25 और कप्तान जोस बटलर ने 23 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 21 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। पहले सेमीफाइनल के विपरीत इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

India 
171/7 (20.0)

vs

England  
103 (16.4)

Match Ended ( Day – 2nd Semi-Final )
India beat England by 68 runs

Live Updates
01:36 (IST) 28 Jun 2024
India vs England Live Score: भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई

भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 172 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन आउट हो गई। हैरी ब्रूक ने 25 और कप्तान जोस बटलर ने 23 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 21 रन बनाए। इसके साथ भारत ने 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार का बदला ले लिया। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर मजबूर कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया पिछले साल 2 बार भारत को दर्द दिया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था।

01:26 (IST) 28 Jun 2024
T20 World Cup Semfinal Live Score: आदिल रशीद रन आउट

आदिल रशीद रन आउट हुए। उन्होंने 2 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर 9 और रीस टॉप्ले बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन बनाए। जीत के लिए 27 गेंद पर 78 रन चाहिए।

01:22 (IST) 28 Jun 2024
लियम लिविंगस्टोन रन आउट

लियम लिविंगस्टोन रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 11 रन बनाए। इंग्लैंड ने 14.5 ओवर में 8 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 31 गेंद पर 86 रन चाहिए।

01:14 (IST) 28 Jun 2024
T20 Live Cricket Score: क्रिस जॉर्डन को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा

क्रिस जॉर्डन को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। लियम लिविंगस्टोन 6 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 12.2 ओवर में 7 विकेट पर 72 रन बनाए। जीत के लिए 46 गेंद पर 100 रन चाहिए।

01:09 (IST) 28 Jun 2024
भारत ने इंग्लैंड पर शिकंजा कसा

भारत ने इंग्लैंड पर शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड ने 11 ओवर में 6 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 104 रन चाहिए। फिलिप साल्ट 5, जोस बटलर 23, मोईन अली 8, जॉनी बेयरस्टो बगैर खाता खोले आउट हुए। हैरी ब्रूक ने 25 और सैम करन 2 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।

01:07 (IST) 28 Jun 2024
T20 World Cup Semfinal Live Score: हैरी ब्रूक भी आउट

हैरी ब्रूक भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 25 रन बनाए। इंग्लैंड ने 10.4 ओवर में 6 विकेट पर 68 रन बनाए। जीत के लिए 56 गेंद पर 104 रन चाहिए। लियम लिविंगस्टोन 3 और नए बल्लेबाज के तौर पर क्रिस जॉर्डन क्रीज पर।

00:55 (IST) 28 Jun 2024
T20 Live Cricket Score: सैम करन को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा

सैम करन को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम न 8.1 ओवर में 5 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 71 गेंद पर 123 रन चाहिए। हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन हैं।

00:50 (IST) 28 Jun 2024
मोईन अली को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा

मोईन अली को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 7.1 ओवर में 4 विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 77 गेंद पर 126 रन चाहिए। नए बल्लेबाज सैम करन हैं।

00:41 (IST) 28 Jun 2024
IND vs ENG Semfinal Live Score: जॉनी बेयरस्टो को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा

जॉनी बेयरस्टो को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड ने 5.1 ओवर में 3 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 89 गेंद पर 137 रन चाहिए। हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर। मोईन अली 5 रन बनाकर क्रीज पर।

00:37 (IST) 28 Jun 2024
India vs England Live Score: फिलिप साल्ट भी आउट

फिलिप साल्ट को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। इंग्लैंड ने 4.4 ओवर में 2 विकेट पर 34 रन बनाए। जीत के लिए 92 गेंद पर 138 रन चाहिए। मोईन अली 5 रन बनाकर क्रीज पर।

00:30 (IST) 28 Jun 2024
जोस बटलर आउट

अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई। जोस बटलर 15 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट। फिलिप साल्ट 2 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 146 रन चाहिए।

00:21 (IST) 28 Jun 2024
IND vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई। फिलिप साल्ट और जोस बटलर क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। साल्ट ने पहली गेंद पर सिंगल से खाता खोला। तीसरी गेंद पर 2 रन आया। आखिरी गेंद पर लेग बॉय से 1 रन आया। इंग्लैंड ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 5 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 167 रन चाहिए।

00:08 (IST) 28 Jun 2024
T20 Live Cricket Score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 172 का टारगेट

भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने 9 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल आखिरी ओवर में आउट हुए। रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर 57 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए। रीस टॉप्ले,जोफ्रा आर्चर और सैम करन और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिले।

23:52 (IST) 27 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: हार्दिक पंड्या के बाद शिवम दुबे आउट

हार्दिक पंड्या के बाद शिवम दुबे आउट। दो गेंद पर 2 विकेट। पंड्या ने 23 रन बनाए। दुबे गोल्डेन डक। रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 17.5 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज हैं।

23:40 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG Semfinal Live Score: सूर्यकुमार यादव को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा

सूर्यकुमार यादव को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा हैं।

23:32 (IST) 27 Jun 2024
India vs England Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 गेंद पर 57 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 41 रन बनाए हैं। 50 गेंद पर 73 रन की साझेदारी टूटी। नए बल्लेबाज हार्दिक पंड्या हैं।

23:21 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG Live Cricket Score: रोहित-सूर्या पर दारोमदार

भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 33 गेंद पर 48 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 34 गेंद पर 46 रन की साझेदारी हुई।

23:13 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG Semi-Final Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा क्रीज पर। लियम लिविंगस्टोन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली 3 गेंदों पर 1 रन आया। चौथी गेंद पर भी 1 रन आया। पांचवीं और छठी गेंद पर भी 1 रन आया। भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने 39 और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर क्रीज पर।

23:05 (IST) 27 Jun 2024
T20 World Cup Semfinal Live Score: कब शुरू होगा मैच

गुयाना से बड़ा अपडेट है। भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 11.10 बजे होगा। बारिश के कारण मैच रुकने तक भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए। रोहित शर्मा ने 26 गेंद पर 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 13 रन बनाक क्रीज पर।

22:49 (IST) 27 Jun 2024
T20 Live Cricket Score: क्या है गुयाना से अपडेट

अंपायर मैदान का निरीक्षण करने के लिए मैदान में आ गए हैं। ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड के गीले पैच पर बुरादा डाल रहे हैं। सूरज खिल गया है। आउटफील्ड कुछ जगहों को छोड़कर बहुत बेहतर दिख रही है। राहुल द्रविड़ भी मैदान पर हैं।

22:16 (IST) 27 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: फिलहाल क्या हा स्थिति

ऐसा लग रहा है कि बारिश रुक गई है और अंपायर मैदान जांचने के लिए आ गए हैं। इस समय आउटफील्ड नम दिख रही है। आउटफील्ड पर पानी के कुछ पैच देखे जा सकते हैं, लेकिन ग्राउंड स्टाफ कवर हटाने की तैयारी कर रहा है। अगर बारिश वापस नहीं आती है तो हम जल्द ही खेल फिर से शुरू होते देख सकते हैं। फिलहाल हालात काफी बेहतर दिख रहे हैं। सूरज भी निकल रहा है और कवर सावधानी से हटाए जा रहे हैं।

22:04 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG Semfinal Live Score: कब से कटेंगे ओवर्स

गुयाना में भले बारिश हो रही हो,लेकिन फिलहाल ओवर्स कटने की संभवाना नहीं है। अभी 175 मिनट बाद ओवर्स कटेंगे। बारिश के कारण मैच रुकने तक भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए। रोहित शर्मा ने 26 गेंद पर 37 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 13 रन बनाए। दोनों के बीच 16 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।

21:57 (IST) 27 Jun 2024
India vs England Live Score: बारिश के कारण मैच रुका

गुयाना में एक बार फिर बारिश आ गई है। भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने 26 गेंद पर 37 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 13 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 16 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।

21:48 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG Live Cricket Score: बारिश के बीच मैच जारी

भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने 23 गेंद पर 35 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर क्रीज पर। हल्की बारिश के बीच आदिल रशीद ने ओवर पूरा किया।

21:41 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG Semi-Final Live Score: ऋषभ पंत आउट

भारत को दूसरा झटका सैम करन ने दिया। ऋषभ पंत 4 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा 25 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। भारत ने 5.2 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं।

21:38 (IST) 27 Jun 2024
T20 Live Cricket Score: रोहित शर्मा की अच्छी बल्लेबाजी

भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 17 गेंद पर 25 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत ने 4 रन बनाए हैं। दोनों के हीच 14 गेंद पर 21 रन की साझेदारी।

21:28 (IST) 27 Jun 2024
T20 World Cup Semfinal Live Score: विराट कोहली आउट

विराट कोहली को रीस टॉप्ले ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 गेंद पर 9 रन बनाए। रोहित शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज हैं।

21:19 (IST) 27 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर। रोहित शर्मा स्ट्राइक पर हैं। रीस टॉप्ले ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। अच्छी गेंद से शुरुआत। दूसरे गेंद पर चौका लगा। रोहित के बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन पर चौका मिला। अगली गेंद पर सिंगल आया। विराट कोहली स्ट्राइक पर। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया। पांचवीं गेंद पर कोहली बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और चूक गए। आखिरी गेंद पर लेग बाय से 1 रन आया। भारत ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन बना लिए हैं।

20:57 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG Semfinal Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ले।

20:57 (IST) 27 Jun 2024
India vs England Live Score: भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।