भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। कोलकाता के ईडेन गार्डेन में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 132 रन पर आउट हो गई।जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। इसके अलावा हैरी ब्रूक 17 और जोफ्रा आर्चर 12 ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए।
फिल साल्ट और लियाम लिविंगस्टोन खाता नहीं खोल पाए। जैकब बेथेल ने 7, जेमी ओवर्टन और गस एटकिंसन ने 2-2 रन बनाए। मार्क वुड ने 1 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। 133 रन के टारगेट को भारत ने सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद पर 79 रन बनाए। संजू सैमसन 26 और सूर्यकुमार यादव बगैर खाता खोले आउट हुए। तिलक वर्मा 19 और हार्दिक पंड्या 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिल रशीद ने 1 विकेट लिए। भारतीय टीम ने 3 स्पिनर्स को प्लेइंग 11 में जगह दी। मोहम्मद शमी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। एकमात्र तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट और बेन डकेट को आउट करके इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पूरी रिपोर्ट पढ़ें। इंग्लैंड ने पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी।
England in India, 5 T20I Series, 2025
India
133/3 (12.5)
England
132 (20.0)
Match Ended ( Day – 1st T20I )
India beat England by 7 wickets
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 133 रन के टारगेट को भारत ने सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद पर 79 रन बनाए। संजू सैमसन 26 और सूर्यकुमार यादव बगैर खाता खोले आउट हुए। तिलक वर्मा 19 और हार्दिक पंड्या 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिल रशीद ने 1 विकेट लिए।
आदिल रशीद ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 गेंद पर 79 रन बनाए। भारत का स्कोर 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन। जीत के लिए 49 गेंद पर 8 रन चाहिए। तिलक वर्मा 15 और हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज हैं।
अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। वह 26 गेंद पर 60 रन बनाकर क्रीज पर। तिलक वर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन। जीत के लिए 60 गेंद पर 33 रन चाहिए।
अभिषेक शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 19 गेंद पर 45 रन ठोक दिए हैं। आदिल रशीद को उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 16 रन ठोक दिए। भारत का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन हो गया। जीत के लिए 72 गेंद पर 50 रन चाहिए। तिलक वर्मा 7 रन बनाकर क्रीज पर।
सूर्यकुमार यादव को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन। जीत के लिए 91 गेंद पर 92 रन चाहिए।
संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 41 रन। जीत के लिए 93 गेंद पर 92 रन चाहिए।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की है। संजू सैमसन ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 6 गेंद पर 10 रन बनाए। भारत का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 33 रन।
गस एटकिंसन दूसरा ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर संजू सैमसन ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया। तीसरी गेंद डॉट रही। हालांकि, चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का लगा दिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोये 23 रन है। संजू सैमसन के 12 गेंद में 23 रन हैं।
भारतीय पारी शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आये। भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन ने एक रन लेकर अपना और टीम इंडिया का खाता खोला।
इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 132 रन बनाए। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। इसके अलावा हैरी ब्रूक 17 और जोफ्रा आर्चर 12 ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। फिल साल्ट और लियाम लिविंगस्टोन खाता नहीं खोल पाए। जैकब बेथेल ने 7, जेमी ओवर्टन और गस एटकिंसन ने 2-2 रन बनाए। मार्क वुड ने 1 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। आखिरी गेंद पर मार्क वुड रन आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 132 रन बनाए।
वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 68 रन बनाए। आदिल रशीद नए बल्लेबाज हैं। जोफ्रा आर्चर बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 16.3 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन।
अक्षर पटेल ने गस एटकिंसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। इंग्लैंड ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 62 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर ने 3 ओवर में 1 मेडन किया। 18 रन देकर 2 विकेट लिए।
अक्षर पटेल ने जेमी ओवर्टन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 13.3 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन। जोस बटलर 60 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज गस एटकिंसन हैं।
हार्दिक पंड्या ने जैकब बेथेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन। जेमी ओवर्टन 1 रन बनाकर नए बल्लेबाज हैं। जोस बटलर 50 रन बनाकर क्रीज पर।
जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ दिया है। इंग्लैंड ने 11.1 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 50 और जैकब बेथेल 5 रन बनाकर क्रीज पर।
वरुण चक्रवर्ती ने भारत को बहुत जरूरी सफलता दिलाई है। हैरी ब्रूक 17 रन बनाकर आउट। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन आउट हो गए। जोस बटलर 42 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 7.3 ओवर में 4 विकेट पर 65 रन।
वरुण चक्रवर्ती के पहले ओर में 8 रन बने। इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 46 रन। जोस बटलर 34 और हैरी ब्रूक 6 रन बनाकर क्रीज पर।
जोस बटलर ने हार्दिक पंड्या के ओवर में 4 चौके जड़ दिए। उनके ओवर में 18 रन बने। इंग्लैंड ने 4 ओर में 2 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 16 गेंद पर 29 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर।
अर्शदीप सिंह ने बेन डकेट को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 4 रन बनाए। जोस बटलर 12 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट पर 18 रन। अर्शदीप टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और बेन डकेट क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। फिल साल्ट ने स्ट्राइक ली। अर्शदीप ने तीसरी गेंद पर साल्ट को पवेलियन भेजा। जोस बटलर नए बल्लेबाज हैं। वरुण चक्रवर्ती ने मिस फील्डिंग की। इंग्लैंड का खाता खुला। आखिरी गेंद पर 1 रन आया। इंग्लैंड का स्कोर 1 ओवर के बाद 1 विकेट पर 3 रन।
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 3 स्पिनर्स को प्लेइंग 11 में जगह दी। मोहम्मद शमी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। अर्शदीप सिंह एकमात्र तेज गेंदबाज हैं। इंग्लैंड ने पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी।
कोलकाता के ईडेन गार्डेन में भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
टेस्ट के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को कोच बना दिया है। ब्रेंडन मैकुलम के व्हाइट बॉल कोच के तौर पर यह पहली सीरीज होगी।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद, ब्राइडन कार्स, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।