भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार (17 जुलाई) को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा और निर्णायक वनडे मैच खेला गया। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टॉ ने 13 गेंदों में 7 चौकों की मदद से तेजतर्रार 30 रन की पारी खेली। वहीं जेम्स विंस 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जो रूट और इयोन मॉर्गन (नाबाद 88) के बीच 186 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को जीत की राह दिखा दी। रूट ने 120 गेंदों में 10 बाउंड्री की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली, जिसके दम टीम ने 44.3 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ही एक विकेट चटका सके।
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 13 रन के कुल योग पर उसे रोहित शर्मा (2) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। शिखर धवन ने 49 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि कप्तान कोहली ने 72 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली। इस मैच के साथ विराट वनडे में बतौर कप्तान सबसे तेज 3,000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बने। आदिल राशिद ने अपने सातवें ओवर में दो विकेट झटक भारत की कमर तोड़ दी। हालांकि धोनी (42) दूसरे छोर पर टिके रहे। धोनी का हार्दिक पांड्या (21) और भुवनेश्वर कुमार (21) ने बखूबी साथ निभाया। वहीं शार्दुल ठाकुर ने 13 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से नाबाद 22 रन बना टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम की ओर से आदिल राशिद और डेविड विली को 3-3, जबकि मार्क वुड को 1 सफलता हाथ लगी।
India vs England 3rd ODI , Ind vs Eng Highlights
पांड्या अपने छठे ओवर में। पहली बॉल पर रूट ने डबल लिया। दूसरी गेंद डॉट। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी गेंद पर रूट ने चौके के साथ शतक लगाया। इंग्लैंड 8 विकेट से जीता।
हार्दिक पांड्या अपने पांचवें ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर भुवनेश्वर से कैच छूटा। अगली दो डिलीवरी वाइड। चौथी गेंद पर मॉर्गन ने सिंगल लिया। लास्ट दो बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। इंग्लैंड- 250/2 (43)
भुवनेश्वर अपने सातवें ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर मॉर्गन ने सिंगल निकाला। इस ओवर से कुल 3 रन। इंग्लैंड- 239/2 (41)
इंग्लैंड ने 38 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। इयोन मॉर्गन 83, जबकि जो रूट 81 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड इस वक्त 6 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम को जीत के लिए 28 रन की दरकार।
अपना आखिरी ओवर डालने आए चहल की पहली गेंद पर मॉर्गन ने चौका लगाया। दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। चौथी गेंद पर बल्लेबाज और धोनी बीट हुए, इंग्लैंड के खाते में 3 रन जुड़े। अगली गेंद नो बॉल के साथ फ्री हीट।
33वां ओवर डालने आए चहल। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। बाकी तीन गेंदों पर एक-एक रन आया। पांचवी गेंद पर रूट ने स्विप खेलकर एक रन चुराया। आखिरी गेंद पर एक रन के साथ ओवर की समाप्ति। इंग्लैंड- 193/2 (33)
युजवेंद्र चहल अपना 8वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल आया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी और पांचवी गेंद पर एक-एक रन आया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। इंग्लैंड -184/2 (31)
अपना छठा ओवर डालने आए शार्दुल ठाकुर। पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की मिस फील्डिंग और इंग्लैंड के खाते में 4 रन। दूसरी गेंद पर मोर्गन ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर एक रन आया। ओवर की पांचवी गेंद पर एक रन के साथ मोर्गन ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। मोर्गन ने 58 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल हैं।। इंग्लैंड- 172-2(28)
25वां ओवर डालने आए कुलदीप यादव। कुलदीप की पहली गेंद पर चौका जड़कर रूट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। जो रूट ने 62 गेंदों का सामना कर 53 रन बनाए जिसमें 7 चौके शामिल हैं। इस ओवर में चौथी गेंद पर सिंगल और आखिरी गेंद पर मोर्गन के बल्ले से चौका आया। इंग्लैंड- 152-2(25)
इंग्लैंड ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। इयोन मॉर्गन 12, जबकि जो रूट 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड इस वक्त 6.59 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम को जीत के लिए 145 रन की दरकार।
कुलदीप तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर ओवरथ्रो और 3 रन। चौथी बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर मॉर्गन ने रिवर्स स्वीप लगाया और तीन रनों के लिए तेज दौड़। इस ओवर से कुल 7 रन। इंग्लैंड- 103/2 (15)
कुलदीप यादव अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर रूट ने चौका जड़ा। तीसरी बॉल पर सिंगल और अगली तीन बॉल डॉट। इस ओवर से कुल 6 रन टीम के खाते में। इंग्लैंड- 91/2 (13)
युजवेंद्र चहल को गेंद सौंप दी गई है। पहली ही बॉल पर विंस रनआउट। भारत को दूसरी सफलता। क्रीज पर इयॉन मॉर्गन आ चुके हैं। दूसरी और तीसरी बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद छोटी और मॉर्गन ने चौके के साथ खाता खोला। इंग्लैंड- 78/2 (10)
इंग्लैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। जेम्स विंस 26, जबकि जो रूट 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड इस वक्त 8.38 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम को जीत के लिए 190 रन की दरकार।
भुवनेश्वर कुमार अपने तीसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर विंस ने सिंगल निकाला। स्ट्राइक पर जो रूट। पांचवीं गेंद पर विंस ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 6 रन। इंग्लैंड- 49/1 (6)
भुवनेश्वर कुमार अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर बेयरस्टॉ ने चौके लगाए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर बेयरस्टॉ ने बैकफुट से चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर एक और चौका। इंग्लैंड- 23/0 (3)
इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टॉ और जेम्स विन्स क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद भुवनेश्वर के हाथों में। पहली ही बॉल पर विन्स ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर बाई के रूप में एक रन। लास्ट बॉल डॉट। इंग्लैंड- 5/0 (1)
डेविड विली अपने नौवें ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी और चौथी बॉल पर एक-एक रन। पांचवीं गेंद पर शार्दुल ने सिंगल लेकर स्ट्राइक भुवनेश्वर को दी। लास्ट बॉल पर भुवनेश्वर कैच आउट। इंग्लैंड को जीत के लिए 257 रन की दरकार।
बेन स्टोक्स अपने छठे ओवर में। पहली गेंद पर शार्दुल ने छक्का लगाया। ये मैच का पहला छक्का रहा। अगली गेंद पर प्लंकेट ने छक्का बचाया। इसपर 2 रन। पांचवीं गेंद पर शार्दुल ने फिर से छक्का लगाया और भारत 250 रन के पार। इस ओवर से कुल 17 रन। भारत- 251/7 (49)
भारत ने 48 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार 19, जबकि शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 4.88 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
डेविड विली अपने सातवें ओवर में। पहली चार गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। पांचवीं गेंद पर धोनी बटलर के हाथों कैच आउट। इसी के साथ भारत को सातवां झटका लगा। क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आ चुके हैं। भारत- 222/7 (46)
मार्क वुड अपना आठवां ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर एक रन। तीसरी और चौथी बॉल डॉट। पांचवीं बॉल पर धोनी ने गैप खोजकर चौका लगाया। लास्ट बॉल पर डबल। इस ओवर से कुल 7 रन टीम इंडिया के खाते में। भारत- 208/6 (43)
मार्क वुड अपने सातवें ओवर के साथ। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया और स्ट्राइक भुवनेश्वर के पास। इस ओवर से कुल 3 रन। भारत- 199/6 (41)
मार्क वुड अपने छठे ओवर में। पहली बॉल पर पांड्या ने डबल लिया। अगली बॉल पर पांड्या के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद जोस बटलर के हाथों में। इसी के साथ भारत को छठा झटका लग चुका है। क्रीज पर भुवनेश्वर कुमार आ चुके हैं। तीसरी बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक धोनी के पास। धोनी लास्ट तीन गेंदों पर कोई रन नहीं ले सके। भारत- 195/6 (39)
भारत ने 36 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 12, जबकि महेंद्र सिंह धोनी 24 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 5.5 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
मोईन अली अपने आठवें ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी गेंद पर पांड्या ने 2 रन के लिए दौड़ लगाई। लास्ट दो गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। भारत ने इस ओर से कुल 5 रन जुटाए। भारत- 173/5 (34)
आदिल राशिद के सातवें ओवर की पहली बॉल की लाइन से कोहली चूके और बोल्ड। क्रीज पर सुरेश रैना आ चुके हैं। दूसरी और तीसरी बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। अगली दो गेंदें डॉट और आखिरी बॉल पर रैना कैच आउट। रैना 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को इसी के साथ पांचवां झटका लगा। भारत- 158/5 (31)
भारत ने 29 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 66, जबकि महेंद्र सिंह धोनी 8 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 5.03 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
आदिल राशिद पांचवां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा। अगली तीन गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। पांचवीं बॉल पर लेग बाई के रूप में एक रन। आखिरी बॉल को कोहली ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला, सिंगल। भारत- 141/3 (27)
आदिल राशिद अपने चौथे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक दिनेश कार्तिक के पास लेकिन दूसरी गेंद पर बोल्ड। भारत को इसी के साथ तीसरा झटका लग चुका है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए धोनी आ चुके हैं। तीसरी बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 4 रन। भारत- 128/3 (25)
आदिल राशिद अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 3 रन टीम के खाते में। भारत- 113/2 (23)
राशिद अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर एक रन के लिए दौड़। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर कोहली ने सिंगल लिया। चौथी और पांचवीं बॉल पर कोई रन नहीं। लास्ट गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 3 रन। भारत- 103/2 (21)
भारत ने 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40, जबकि दिनेश कार्तिक 9 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 5.16 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
बेन स्टोक्स अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद आउटसाइड ऑफ और कोहली ने चौका लगाया। चौथी और पांचवीं गेंद पर सिंगल। इस ओवर से 11 रन। भारत- 82/1 (17)
बेन स्टोक्स को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। स्ट्राइक धवन के पास और तीसरी गेंद पर चौका। इसी के साथ धवन और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। इस ओवर से 7 रन। भारत- 67/1 (15)
लियाम प्लंकेट अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। अगली डिलीवरी फिर से वाइड। चौथी और पांचवीं गेंद पर धवन ने बैक-टू-बैक चौके लगाए और भारत के 50 रन पूरे। लास्ट गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका। भारत- 55/1 (13)
भारत ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9, जबकि शिखर धवन 14 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 2.78 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
मार्क वुड अपने चौथे ओवर में। पहली बॉल पर अतिरिक्त उछाल और विराट कोई रन नहीं ले सके। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर धवन ने सिंगल लिया। स्ट्राइक कोहली के पास। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट। लास्ट गेंद पर सिंगल। भारत- 22/1 (7)
मार्क वुड अपने तीसरे ओवर में। भारत बेहद संभलकर खेल रहा है। पहली चार गेंदों पर रोहित शर्मा कोई रन नहीं बना सके। अगली दों गेंदें भी डॉट। इंग्लैंड बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर रहा है। भारत- 12/0 (5)
मार्क वुड अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट और अगली गेंद पर धवन ने डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया। तीसरी और चौथी बॉल डॉट। अगली गेंद पर धवन ने चौका जड़ा। इस ओवर से 2 चौके। भारत- 11/0 (3)