IND-W vs BAN-W Asia Cup UPDATES: महिला टी20 एशिया कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने 26 जुलाई को बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया। अब 28 जुलाई को फाइनल में उसका मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। यह महिला एशिया कप का नौवां संस्करण है और भारत नौवीं बार फाइनल में पहुंचा है।

दाम्बुला के रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए मैच में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारत की सधी हुई गेंदबाजी के कारण 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 80 रन ही बना पाई। इस तरह भारत को जीत के लिए 81 रन का लक्ष्य मिला, जिसने उसने 11 ओवर में बिना विकेट खोए 83 रन बनाकर हासिल कर लिया।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। वह 9 चौके और एक छक्के की मदद से 39 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा ने 28 गेंद का सामना किया और 2 चौके लगाए। वह 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से नादिया अख्तर सबसे महंगी साबित हुईं। उन्होंने 3 ओवर में 34 रन दिए।

इससे पहले बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना और शोर्ना अख्तर ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। निगार सुल्ताना ने 32 रन बनाए। शोर्ना अख्तर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। निगार सुल्ताना महिला एशिया कप 2024 में पहली बार आउट हुईं। भारत की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 10 रन और राधा यादव ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3-3 विकेट लिए। रेणुका और राधा दोनों ने अपने स्पेल का आखिरी ओवर मेडन डाला।

बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। भारत की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हैं। दयालन हेमलता, एस संजना, अरुंधति रेड्डी की जगह उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। पिछले मैच में हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

Live Updates
16:32 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: भारत ने 10 विकेट से जीता मैच, फाइनल में पहुंचा

भारत को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और स्मृति मंधाना ने 11वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार चौके लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इस तरह भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। टी20 इंटरनेशनल में भारत ने दूसरी बार 10 विकेट से जीत हासिल की है। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 नवंबर 2019 को 10 विकेट से जीत हासिल की थी। तब उसने 57 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की थी। इस बार 54 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की है।

16:22 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live Score: भारत के 10 ओवर में 70 रन

भारत का स्कोर 10 विकेट पर 70 रन है। इसमें से पिछले 5 ओवर में सिर्फ 25 रन आए हैं। स्मृति मंधाना के 34 गेंद में 43 और शेफाली वर्मा के 27 गेंद में 25 रन हैं। स्मृति मंधाना ने अब तक 6 चौके और एक छक्का लगाया है। शेफाली वर्मा ने अब तक 2 चौके लगाए हैं।

16:17 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live: भारत का स्कोर 65/0

जहांआरा आलम 8वां ओवर लेकर आईं। उनकी पहली गेंद पर मंधाना ने 1 रन लिया। इसके साथ ही भारत का अर्धशतक पूरा हो गया। मंधाना ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। भारत की ओर से 17 गेंद बाद यह बाउंड्री आई। आठ ओवर के बाद बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 58 रन है। स्मृति मंधाना के 29 गेंद में 36 और शेफाली वर्मा के 20 गेंद में 20 रन हैं।

16:09 (IST) 26 Jul 2024
Women’s Asia Cup Semi Final Live Score: भारत का स्कोर 46/0

स्मृति मंधाना ने 5वें ओवर में नादिया अख्तर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन है। हालांकि, छठे ओवर से भारत के खाते में सिर्फ एक रन आया। शेफाली वर्मा जहांआरा आलम की 5वीं गेंद पर एक रन ले पाईं। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 46 रन है।

16:01 (IST) 26 Jul 2024
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव क्रिकेट स्कोर: मंधाना ने लगाया छक्का

जहांआरा आलम चौथा ओवर लेकर आईं। स्मृति मंधाना ने उनकी 5वीं गेंद पर छक्का लगाया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 33 रन है। स्मृति मंधाना के 13 गेंद में 17 और शेफाली वर्मा के 11 गेंद में 15 रन हैं।

15:48 (IST) 26 Jul 2024
Women’s Asia Cup Semi Final Live Score: भारत का स्कोर 2 ओवर में 15 रन

नादिया अख्तर दूसरा ओवर लेकर आईं। उनके इस ओवर से भारत के खाते में 9 रन आए। उनकी पहली गेंद पर शेफाली वर्मा ने चौका लगाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 15 रन है। शेफाली के 7 गेंद में 8 और स्मृति मंधाना के 5 गेंद में 6 रन हैं।

15:46 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live: पहले ओवर में भारत ने बनाए 4 रन

भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। बांग्लादेश के लिए मारुफा अख्तर पहला ओवर लेकर आईं। शेफाली ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर मंधाना ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर से भारत के खाते में 4 रन आए।

15:29 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live: बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 80 रन

राधा यादव ने तीसरी गेंद पर नादिया अख्तर को बोल्ड कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। उनकी जगह मारुफा अख्तर बल्लेबाजी के लिए आईं। लेकिन वह अगली तीन गेंदों अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। इस तरह बांग्लादेश की पारी 20 ओवर में 8 विकेट पर 80 रन पूरी हुई। भारत की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर और राधा यादव ने 3-3 विकेट लिए।

15:27 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live Score: महिला एशिया कप 2024 में पहली बार आउट हुईं निगार सुल्ताना

राधा यादव 20वां ओवर लेकर आईं और पहली ही गेंद पर निगार सुल्ताना को पवेलियन की राह दिखा दी। निगार सुुल्ताना लॉन्ग ऑन पर दीप्ति शर्मा को अपना कैच थमा बैठीं। वह इस टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुईं। वह 51 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी जगह नादिया अख्तर बल्लेबाजी के लिए आईं।

15:23 (IST) 26 Jul 2024
Live Cricket Score IND vs BAN: बांग्लादेश का स्कोर 80/6

शोर्ना अख्तर के बल्लेबाजी करने आने के बाद से बांग्लादेश के स्ट्राइक रेट में थोड़ी तेजी आई है। पिछले 5 ओवर में बांग्लादेश के खाते में 35 रन आए हैं और एक भी विकेट नहीं गिरा है। निगार सुल्ताना के 50 गेंद में 32 रन हैं। शोर्ना अख्तर के 18 गेंद में 19 रन हैं। वह अब तक 2 चौके लगा चुकी हैं। दोनों के बीच 34 गेंद में 36 रन की साझेदारी हुई है। बांग्लादेश का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन है।

15:19 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश का स्कोर 67/6

दीप्ति शर्मा के 18वें ओवर से बांग्लादेश के खाते में 6 रन आए। बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 67 रन है। निगार सुल्ताना के 47 रन के 27 रन हैं। शोर्ना अख्तर के 14 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 27 गेंद में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:13 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live: बांग्लादेश ने 16 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 53 रन

16 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 53 रन है। निगार सुल्ताना के 44 गेंद में 24 रन हैं। शोर्ना अख्तर के 5 गेंद में 1 रन हैं।

15:09 (IST) 26 Jul 2024
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव क्रिकेट स्कोर: ऋचा घोष ने रितु मोनी को किया स्टम्प

दीप्ति शर्मा 14वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर रितु मोनी को ऋचा घोष के हाथों स्टम्प करा दिया। रितु मोनी 6 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुईं। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 44 रन है। निगार सुल्ताना के 34 गेंद में 17 रन हैं। शोर्ना अख्तर का अभी खाता नहीं खुला है।

15:07 (IST) 26 Jul 2024
Women’s Asia Cup Semi Final Live Score: पूजा ने झटका विकेट

पूजा वस्त्राकर 11वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने 5वीं गेंद पर राबिया खान को शेफाली वर्मा के हाथों कैच करा दिया। राबिया 7 गेंद खेलने के बाद सिर्फ 1 रन ही बना पाईं।

14:51 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live: राधा यादव ने 2 रन दिए और एक विकेट लिया

रूमाना अहमद की जगह राबिया खान बल्लेबाजी के लिए आईं। उन्होंने राधा यादव की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर कप्तान निगार सुल्ताना ने एक रन लिया। दस ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 32 रन है। निगार सुल्ताना के 22 गेंद में 10 रन हैं।

14:49 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live Score: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

पूजा वस्त्राकर 9वां ओवर लेकर आईं। उनके इस ओवर से बांग्लादेश के खाते में सिर्फ 2 रन आए। राधा यादव 10वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने पहली ही गेंद पर रूमाना अहमद को बोल्ड कर दिया। रूमाना 11 गेंद में सिर्फ 1 रन ही बना पाईं। रूमाना के पवेलियन लौटते ही ड्रिंक्स इंटरवल हो गया।

बांग्लादेश का स्कोर: 30/4 (9.1)

14:42 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 28/3

दीप्ति शर्मा 8वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। आठ ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 28 रन है। निगार सुल्ताना के 15 गेंद में 7 और रुमाना अहमद के 10 गेंद में 1 रन हैं।

14:38 (IST) 26 Jul 2024
Live Cricket Score IND vs BAN: रेणुका ने 4 ओवर में दिए 10 रन और झटके 3 विकेट

सात ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 25 रन है। तीनों विकेट रेणुका सिंह ठाकुर ने लिए हैं। उन्होंने अपने शुरुआती तीनों ओवर में 3 विकेट झटके। वह अपने चौथे ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाईं, लेकिन यह ओवर मेडन रहा। रेणुका ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए।

14:33 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live Updates: रेणुका ने दिलाया तीसरा विकेट

पांचवे ओवर में बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा। मुर्शिदा खातून ने मिड विकेट पर गेंद को खेला औऱ वह शेफाली वर्मा को कैच दे बैठी। मुर्शिदा खातून ने 9 गेंदों में 4 रन बनाए। रेणुका ने तीन ओवर में 3 झटके लिए।

14:25 (IST) 26 Jul 2024
IND-W vs BAN-W: इशमा तनजिम भी आउट

रेणुका अपना दूसरा ओवर लेकर आए और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने इशमा तनजिम को आउट किया। इशमा ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला, तनुजा कंवर ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। इशमा ने 10 गेंदों में 8 रन बनाए।

बांग्लादेश का लाइव स्कोर – 19/2

14:22 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN, Live Updates: तनमजिम इशमाने जमाए दो चौके

पूजा वस्त्राकर ने दूसरा ओवर डाला और इस ओवर में 9 रन दिए। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर इशमा तनजिम ने दो चौके जमाए।

बांग्लादेश का लाइव स्कोर – 16/1

इशमा तनजिम – 8(6)

मुर्शिदा खातून – 1(2)

14:16 (IST) 26 Jul 2024
IND-W vs BAN-W: दिलारा अख्तर आउट

बांग्लादेश को पहले ही ओवर में झटका लगा और दिलारा अख्तर आउट हो गईं। रेणुका ने चौथी गेंद पर दिलारा ने डीप मिड विकेट पर शॉट खेला और उमा छेत्री को कैच दे बैठी। दिलारा ने छह रन बनाए।

14:05 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दिलारा अख्तर और मुर्शिदा खातून ओपनिंग करने उतरी हैं। वहीं भारत की ओर से रेणुका ठाकुर सिंह पहला ओवर डालेंगी।

13:41 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Score: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।

13:40 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live: भारत की प्लेइंग इलेवन में भी हुए कई बदलाव

टॉस के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, हमने अब तक बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। आज भी हम खुद पर भरोसा कायम रखेंगे। पावरप्ले हमेशा महत्वपूर्ण होता है, चाहे आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हों या दूसरे। बांग्लादेश एक अच्छी टीम है। वह हमेशा अच्छी प्रतिस्पर्धा करते हैं। हमारे लिए, हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है कि हम अब तक क्या कर रहे हैं। हमने कुछ बदलाव किए हैं।

13:39 (IST) 26 Jul 2024
Live Cricket Score IND vs BAN: ये है बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबिया खान, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम, मारुफा अख्तर।

13:36 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। विकेट अच्छा लग रहा है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है। वे अच्छा खेल रहे हैं। हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत है। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है।

13:14 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Streaming: यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

महिला टी20 एशिया कप 2024 में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क होगा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।

13:09 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Score: ये है बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबिया खान, शोर्ना अख्तर, जहांआरा आलम, नाहिदा अख्तर, सबिकुन नाहर, रूबिया हैदर, मारुफा अख्तर, शोरिफा खातून, सुल्ताना खातून।

13:08 (IST) 26 Jul 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: ये भारतीय महिला टीम का फुल स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।