भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही उसने सीरीज क्लीन स्वीप की। यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। रविचंद्रन अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गये। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच का नतीजा सिर्फ 173.2 ओवर में निकल आया। इस दौरान 32 विकेट गिरे और 762 रन बने।
पहले दिन हुआ था सिर्फ 35 ओवर का खेल
बारिश के कारण कानपुर में पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हुआ था। दूसरे और तीसरे दिन बारिश और गीली आउटफील्ड की भेंट चढ़ गये थे। चौथे दिन 85 ओवर का खेल हुआ। पांचवें दिन 53.2 ओवर का खेल हुआ। भारत ने सिर्फ 52 ओवर खेलकर ही यह मैच अपने नाम कर लिया। ओवरों के लिहाज से यह उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
चौथे दिन की तरह पांचवें दिन भी पहला सत्र तय समय से ज्यादा देर तक चला। दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रन पर ऑलआउट हुई। उसके बाद ही अंपायर्स ने लंच का ऐलान कर दिया। भारत को जीत के लिए 95 रन का लक्ष्य मिला, जो उसनने 17.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया। वह 45 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके अलावा रोहित शर्मा 8 और शुभमन गिल 6 रन ही बना पाए। विराट कोहली 29 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ ने अपने चौके से ही भारत की झोली में जीत डाली। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 44 रन देकर 2 और तैजुल इस्लाम 36 रन बनाकर एक विकेट लिया।
सादमान रहे बांग्लादेश के हाइएस्ट स्कोरर
इससे पहले दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए सादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उनके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने 37 रन बनाए। वह आखिरी विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। जाकिर हसन 10 और नजमुल हुसैन शांतो 19 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिये। एक विकेट आकाशदीप के खाते में गया।
शुरुआती 4 दिन में हुआ था सिर्फ 120 ओवर का खेल
बता दें कि कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले मैच के शुरुआत के 4 दिन में सिर्फ 120 ओवर का ही खेल हो पाया था और 240 ओवर का बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण बर्बाद हो गया। चौथे दिन का खेल जब समाप्त हुआ था, तब बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाये थे। सादमान इस्लाम 7 रन बनाकर क्रीज पर थे, जबकि पहली पारी के शतकवीर बल्लेबाज मोमिनुल हक का खाता नहीं खुला था। वह अब भी भारत के पहली पारी के स्कोर (285/9 पारी घोषित) से 26 रन पीछे है।
चौथे दिन सोमवार को काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले थे। चौथे दिन 85 ओवर के खेल में 18 विकेट गिरे। हालांकि, 437 रन भी बने। भारत ने सबसे तेज 50, 100 और 200 रन बनाये। विराट कोहली ने 27000 टेस्ट रन पूरे किये तो रविंद्र जडेजा ने 300वां विकेट लिया।
Bangladesh in India, 2 Test Series, 2024
India
285/9dec& 98/3(17.2)
Bangladesh
233(74.2)& 146(47.0)
Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat Bangladesh by 7 wickets
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11: सादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।
भारत ने कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन दोपहर 1:58 बजे ही जीत हासिल कर ली। दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत सिर्फ पहले टेस्ट के पहले दो सत्र में ही थोड़ा परेशानी में दिखा था। इसके बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने मेहमान टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यह ओवरों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने सिर्फ 52 ओवर खेलकर ही इस मैच को अपने नाम कर लिया।
तैजुल इस्लाम 18वां ओवर लेकर आए। ऋषभ पंत ने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच को 7 विकेट से जीता। इसके साथ ही भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह लगातार छठी जीत है, जबकि उसने लगातार चौथी बार बांग्लादेश का सूपड़ा साफ किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
तैजुल इस्लाम 16वां ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी ने 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह छक्का मारने की कोशिश में कवर में शाकिब अल हसन को अपना कैच थमा बैठे। यशस्वी 45 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। भारत का स्कोर 92/3
10 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 64 रन है। उसे जीत के लिए 31 रन की जरूरत है। यशस्वी जायसवाल के 28 गेंद में 37 रन हैं। विराट कोहली के 14 गेंद में 13 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 30 रन की साझेदारी हुई है। यशस्वी अब तक 7 चौके लगा चुके हैं।
मेहदी हसन मिराज पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि, शुभमन गिल ने रिव्यू लेकिन टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले से नहीं पैड से टकराई थी। गेंद लेग स्टम्प को कर रही थी। मेहदी हसन की यह गेंद मिडिल और लेग के बीच गुड लेंथ थी। टप्पा पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई। नीची भी रही। शुभमन गिल डिफेंड करने के चक्कर में समय पर बल्ला नहीं ला पाए। शुभमन गिल की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए।
शाकिब अल हसन दूसरा ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनके ओवर की दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर रोहित कैच हुए। टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार रोहित मेहदी हसन का शिकार बने। मेहदी की यह बॉल ऑफ साइड पर फ्लाइटेड थी। रोहित ने घुटने के बल बैठकर स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े हसन महमूद के हाथों में समा गई। रोहित 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। शुभमन गिल ने 5वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। भारत का स्कोर 3 ओवर बाद एक विकेट पर 23 रन है। उसे जीत के लिए 72 रन की जरूरत है।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर एक रन लिया। यशस्वी जायसवाल ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद डॉट रही। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है।
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन के पहले सत्र में ड्रिंक्स तक बांग्लादेश को सिर्फ एक विकेट का नुकसान हुआ था, लेकिन उसके बाद उसके गेंदबाजों ने 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी के इतर आकाशदीप ने भी सादमान का महत्वपूर्ण विकेट लिया। सादमान ने अर्धशतक बनाया। अब भारत को 95 रन का लक्ष्य मिला है। मिलते हैं लंच ब्रेक के बाद, तब तक देश और दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।
बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रन पर ऑलआउट हुई। आखिरी विकेट के रूप में मुश्फिकुर रहीम पवेलियन लौटे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। मुश्फिकुर रहीम 7 चौके की मदद से 63 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह भारत को जीत के लिए 95 रन का लक्ष्य मिला। बांग्लादेश की पारी पूरी होते ही अंपायर्स ने लंच का ऐलान कर दिया।
45 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 134 रन है। मुश्फिकुर रहीम के 56 गेंद में 31 रन हैं। खालिद अहमद का अब तक खाता नहीं खुला है। वैसे लंच का समय हो चुका है, लेकिन चूंकि बांग्लादेश का सिर्फ एक विकेट गिरना शेष है, इसलिए दोनों अंपायर्स ने टाइम लाइन बढ़ा दी है।
जसप्रीत बुमराह 41वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर तैजुल इस्लाम को एलबीडब्ल्यू कर दिया। तैजुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। दूसरे छोर पर मुश्फिकुर रहीम डटे हुए हैं। 41 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 130 रन है।
रविंद्र जडेजा 38वां ओवर लेकर आए। उनकी 5वीं और छठी गेंद पर मुशफिकुर रहीम ने लगातार चौके लगाए। बांग्लादेश का स्कोर 38 ओवर के बाद 8 विकेट पर 126 रन है। मुशफिकुर रहीम के 30 गेंद में 23 रन हैं। तैजुल इस्लाम अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं।
37 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 118 रन है। जसप्रीत बुमराह 37वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। मेहदी हसन मिराज 17 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह तैजुल इस्लाम बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दूसरे छोर पर मुशफिकुर रहीम हैं। उनके खाते में 24 गेंद में 15 रन हैं। बांग्लादेश इस समय भारत से 66 रन आगे है।
रविंद्र जडेजा 32वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर शाकिब अल हसन को पवेलियन की राह दिखा दी। शाकिब अल हसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा का तीन ओवर में यह तीसरा विकेट है। रविंद्र जडेजा की यह गेंद मिडिल और लेग स्टम्प के बीच फुलर थी। शाकिब अल हसन ने रविंद्र जडेजा की ओर ही खेल दिया और भारतीय ऑलराउंडर ने घुटनों के बल झुकते हुए दोनों हाथों से लो कैच लपक लिया। बांग्लादेश का स्कोर 94/7 (32)
रविंद्र जडेजा 30वां ओवर लेकर आए। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर लिटन दास को अपना शिकार बनाया। लिटन दास को जडेजा की यह गेंद छेड़ना भारी पड़ गया। इससे पहले वह गेंद छोड़ रहे थे, लेकिन जडेजा ने लेंथ छोटी की और बॉल थोड़ा दूर रखी। लिटन दास को गेंद खेलने को खुद से रोक नहीं पाए, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई। लिटन दास एक रन ही बना पाए। बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 94 रन है।
आकाशदीप 29वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर बड़ी मछली फंसाई। आकाशदीप की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर शॉर्ट ऑफ फुलर थी। सादमान इस्लाम ने दूर से ही ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। गली में यशस्वी जायसवाल थोड़ा आगे खड़े थे। उन्होंने कैच करने में कोई गलती नहीं की। सादमान की जगह लिटन दास बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 29 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 94 रन है। सादमान 101 गेंद में 10 चौके की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत को बहुत देर से विकेट की तलाश थी और इसे रविंद्र जडेजा ने खत्म किया। रोहित शर्मा ने 27वें ओवर में आकाशदीप को लाए। उनके ओवर से बांग्लादेश के खाते में सिर्फ 1 रन आया। अगले चेंज के रूप में रोहित ने रविंद्र जडेजा को गेंद थमाई। रविंद्र जडेजा कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर नजमुल हुसैन शांतो को बोल्ड को कर दिया। नजमुल हुसैन शांतो 37 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। नजमुल हुसैन शांतो की जगह मुशफिकुर रहीम बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 5वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर सादमान ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 93 रन है।
मोहम्मद सिराज 25वां ओर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर सादमान इस्लाम ने चौका जड़ दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर फिर चौका लगया।इसके साथ ही उनका स्कोर 42 रन हो गया। वह अर्धशतक के करीब पहुंच गए। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों की विकेटों की तलाश अब भी जारी है। बांग्लादेश का तीसरा विकेट 36 रन के स्कोर पर गिरा था। उसके बाद से ये दोनों (सादमान और नजमुल हुसैन शांतो) बल्लेबाज अब तक 51 रन जोड़ चुके हैं। बांग्लादेश इस समय भारत से 35 रन की लीड ले चुका है। 25 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 87 रन है।
अश्विन 22वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद को सादमान इस्लाम ने लेट कट शॉट खेला, लेकिन बॉल को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। दूसरी गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चार रन के लिए खेला। 22 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन है। सादमान और नजमुल हुसैन शांतों के बीच चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। सादमान इस्लाम के 80 गेंद में 36 रन हैं। नजमुल के 20 गेंद में 11 रन हैं। भारतीय गेंदबाज बहुत देर से विकेट की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है।
20 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 57 रन है। सादमान इस्लाम के 74 गेंद में 28 रन हैं। नजमुल हुसैन शांतो ने 14 गेंद में अब तक 7 रन बनाए हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 39 गेंद में 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।
सीमित समय में परिणाम हासिल करने की कोशिश में भारत ने मैच के चौथे दिनटी20 शैली का शानदार मुजाहिरा पेश किया था। उसने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 52 रन की बढ़त हासिल की थी। इस तरह बारिश से प्रभावित मुकाबले में जान फूंक दी। दो बर्बाद हुए दिनों के बाद भारत के पास जीत के लिए छह सत्र थे। मेजबान टीम ने मैच के चौथे दिन वह सब कुछ किया जो वह कर सकता था। पिच से भारतीय गेंदबाजों को शायद ही कोई मदद मिली हो, लेकिन मेजबान टीम ने फिर भी बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर समेट दिया। इसमें मोमिनुल हक की नाबाद 107 रन की धैर्यपूर्ण पारी शामिल थी। हालांकि, दूसरी पारी में वह महज 2 रन (17 गेंद) बना पाए। इसके बाद भारत ने मेहमान टीम पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और 8.22 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 (18 गेंद), 100 (74 गेंद) और 200 रन (24.2 ओवर) बनाने का रिकॉर्ड कायम किया।
अश्विन 14वां ओवर लेकर आए। अश्विन ने अपनी तीसरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। अश्विन की तीसरी गेंद लेग स्टम्प पर गुड लेंथ थे। अश्विन ने मोमिनुल हक को स्वीप शॉट खेलने को मजबूर किया। हालांकि, मोमिनुल हक की जो ताकत थी वही कमजोरी साबित हुई। उनके बल्ले से टॉप एज लगा। केएल लेग स्लिप पर खड़े थे और उन्होंने कैच करने में कोई गलती नहीं की। मोमिनुल हक की जगह कप्तान नजमुल हुसैन शांतो बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, वह अगली तीन गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 36 रन है।
जसप्रीत बुमराह दिन का दूसरा ओवर लेकर आए। मोमिनुल हक ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लिया। सादमान दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए, लेकिन पांचवीं गेंद पर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद डॉट रही। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट पर 36 रन है। मोमिनुल हक के 5 गेंद में 2 और सादमान इस्लाम के 49 गेंद में 15 रन हैं।
पांचवें दिन रविचंद्रन अश्विन पहला ओवर लेकर आए। मोमिनुल हक ने दिन की पहली गेंद खेली। उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद डॉट रहीं। छठी गेंद पर सादमान इस्लाम ने डीप स्क्वायर लेग की ओर खेलकर सीमा रेखा के पार भेज दिया। 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट पर 31 रन है। सादमान इस्लाम के 44 गेंद में 11 और मोमिनुल हक के 4 गेंद में 1 रन हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। कल यानी चौथे दिन की तरह पहले और दूसरे सत्र को 15 मिनट तक बढ़ाया जाएगा। पिच की बात करें तो मुरली कार्तिक और अतहर अली खान ने बताया कि इसमें दरारें देखी जा सकती हैं जो पहले दिन दिखाई नहीं दे रही थीं। यदि आप गेंदबाज के पैरों के निशान देखते हैं, यदि आप दाएं हाथ के हैं, तो वे आपके ठीक सामने अच्छी लंबाई पर हैं। बांग्लादेश के लिए यह आसान नहीं होने वाला है। भारतीय गेंदबाज स्टम्प को निशाना बनाने की कोशिश करेंगे।
लिटन दास को सिराज ने आउट किया जिनका शानदार कैच मिड ऑफ पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लपका। कैच इतना जबर्दस्त था कि लिटन दास भी आश्चर्य से देखते रह गए। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे शाकिब अल हसन नौ रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिराज ने मिड ऑफ में उनका कैच लपका।
इस बीच मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच की अपील से मोमिनुल हक को जीवनदान भी मिला। डीआरएस में पता चला के यशस्वी जायसवाल के हाथ में जाने से पहले गेंद ने बल्ला या दस्तानों को नहीं छुआ था। अगली गेंद पर मोमिनुल हक ने स्क्वायर लेग में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।
पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (11) का विकेट छठे ओवर में गंवाया। मुशफिकर को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। नये बल्लेबाज लिटन दास (13) ने बुमराह को चौका लगाकर आत्मविश्वास के साथ आगाज किया।
रविंद्र जडेजा 300 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए, जब उन्होंने खालिद महमूद का विकेट लिया। वह 300 टेस्ट विकेट और 3000 टेस्ट रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले इंग्लैंड के इयान बाथम के बाद दूसरे खिलाड़ी भी बन गए।
इसके बाद भारत ने सबसे तेज 200 रन का ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा जो उसने पाकिस्तान के खिलाफ 2017 के सिडनी टेस्ट में बनाया था। भारत ने 24 . 2 ओवर में ही 200 रन बना डाले। इससे पहले भारत के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिये।