भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शनिवार (14 दिसंबर) से खेले जा रहे 5 मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट में 4 दिन का खेल हो चुका है। बारिश से प्रभावित मैच में मंगलवार (17 दिसंबर) को चौथे दिन भारत टीम ने लड़ने की काबिलियत दिखाई और फॉलोऑन बचाया।

भारतीय टीम ने फॉलोऑन बचाया और ब्रिस्बेन में खराब रौशनी के कारण खेल रुक गया। इसके साथ चौथे दिन का खेल भी समाप्त हो गया। भारत ने 74.5 ओवर में 9 विकेट पर 252 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 193 रन से आगे। आकाशदीप 27 और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी। तीसरे सत्र में रविंद्र जडेजा 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा नितीश रेड्डी 16 और मोहम्मद सिराज 1 रन बनाकर आउट हुए।

चौथे दिन पहले सत्र में केएल राहुल ने 84 और रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को भी झटका लगा। जोश हेजलवुड चोटिल हो गए हैं। वह स्कैन के लिए अस्पातल गए। वह इस मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाए। तीसरा दिन भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 4, शुभमन गिल 1,विराट कोहली 3 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हुए थे। पैट कमिंस ने 4 और मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए है। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को 1-1 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन पर ऑलआउट हुई। ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 70 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 21, नाथन मैकस्वीनी ने 9, मार्नस लाबुशेन 12, मिचेल मार्श ने 5 और पैट कमिंस ने 20 रन बनाए। मिचेल स्टार्क 18 और नाथन लियोन ने 2 रन बनाए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिये। आकाशदीप और नितीश कुमार रेड्डी भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 5:20 बजे पर शुरू होना था। हालांकि, इससे पहले बारिश आ गई, तब लगा कि मैच तय समय पर नहीं शुरू हो पाएगा, लेकिन बारिश रुक गई है और सिर्फ 5 मिनट देरी से मैच शुरू हुआ। पहले दो दिन के खेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया अभी ड्राइविंग सीट पर है। पहला दिन बारिश से धुल गया। दूसरे दिन पूरा खेल हुआ। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। रविंद्र जडेजा और आकाशदीप को मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। जोश हेजलवुड की वापसी हुई।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
445(117.1)& 89/7dec

vs

India  
260(78.5)& 8/0(2.1)

Match Ended ( Day 5 – 3rd Test )
Australia drew with India

Live Updates
10:00 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS Live score: ब्रिस्बेन में बारिश रुकने के बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू

ब्रिस्बेन में बारिश रुकने के बाद भारत की बल्लेबाजी फिर शुरू हो गई है। भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 39 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 406 रन आगे। केएल राहुल 21 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर।

09:36 (IST) 16 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: ब्रिस्बेन में बारिश से फिर खेल रुका

ब्रिस्बेन में बारिश से फिर खेल रुक गया है। भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 39 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 406 रन आगे। केएल राहुल 21 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर।

09:21 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS Live score: ब्रिस्बेन में बारिश रुकने के बाद खेल शुरू

ब्रिस्बेन में बारिश रुकने के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने 10.2 ओवर में 3 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 4 और केएल राहुल 16 रन बनाकर क्रीज पर।

09:06 (IST) 16 Dec 2024
Live Cricket Score: ब्रिस्बेन में बारिश रुकी

ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। पिच से कवर्स हट गए हैं। थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। भारत ने 9.1 ओवर में 3 विकेट पर 27 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 418 रन से आगे। केएल राहुल 14 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर क्रीज पर।

08:38 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia Live Score: बारिश से रुका मैच

गाबा टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल बारिश के कारण रुक गया है। केएल राहुल 14 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 9.1 ओवर में 3 विकेट पर 27 रन।

08:30 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: गाबा टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू

गाबा टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर। भारत का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन। ऑस्ट्रेलिया 419 रन से आगे। केएल राहुल 14 और ऋषभ पंत 3 रन बनाकर क्रीज पर।

07:59 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: गाबा टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक

गाबा टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को भी आउट करने में भारतीय गेंदबाजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रोहित शर्मा ने काफी डिफेंसिव कप्तानी की। दिन की शुरुआत एक छोर से रविंद्र जडेजा से कराई। एलेक्स कैरी ने अच्छी बल्लेबाजी की। फिर भारतीय बल्लेबाजी पहली ही गेंद से खराब दिखी। यशस्वी जायसवाल को पहली गेंद पर बल्ले का किनारा लगकर चौका मिला। अगली ही गेंद पर वह आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली भी आउट हुए। ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर दोनों आउट हुए।

07:41 (IST) 16 Dec 2024
Live Cricket Score: कोहली आउट और बारिश से मैच रुका

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बाद विराट कोहली ने निराश किया है। ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। जोस हेजलवुड को विकेट मिला। उन्होंने 3 रन बनाए। भारत का स्कोर 7.2 ओवर में 3 विकेट पर 22 रन। ऑस्ट्रेलिया 423 रन से आगे। बारिश के कारण मैच रुका। बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। केएल राहुल 13 रन बनाकर क्रीज पर।

07:16 (IST) 16 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा

मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर। केएल राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 7 रन।

07:11 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS Live score: केएल राहुल चोटिल

जोश हेजलवुड ने दूसरे एंड से गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली ही गेंद केएल राहुल की हथेली पर लगी। वह काफी दर्द में दिखे। फिजियो आए और अच्छी बात यह है कि वह बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 2 ओवर में 1 विकेट पर 6 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 1 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

07:02 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: चौका जड़ पवेलियन लौटे यशस्वी जायसवाल

भारत की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद फुल लेंथ थी, लेकिन यशस्वी जायसवाल भी सतर्क थे। उन्होंने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। हालांकि, दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श को आसान सा कैच थमा बैठे। भारत को दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। यशस्वी की जगह शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

06:50 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia Live Score: बारिश के कारण 15 मिनट का खेल बर्बाद

ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म होते ही बहुत तेज बारिश शुरू हो गई। पहले अचानक बूंदाबांदी हुई और तेज बारिश में बदल गई है। हालांकि, थोड़ी ही देर में बारिश बंद हो गई। अंपायर ग्राउंड्समैन से बात करने के लिए मैदान में जा रहे हैं। पूरे स्टेडियम में तेज हवा चल रही है। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस वार्म अप कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल बाहर आकर बल्लेबाजी करने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय समयानुसार 7 बजे मैच दोबारा शुरू होगा। बारिश के कारण करीब 15 मिनट से ज्यादा का का खेल नहीं हो पाया।

06:40 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया 445 रन पर ऑलआउट

आकाशदीप 118वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर एलेक्स कैरी को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। एलेक्स कैरी 88 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाये। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत हुआ। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 117.1 ओवर में 445 रन रहा।

06:34 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS Live score: सिराज ने भारत को दिलाई 9वीं सफलता

मोहम्मद सिराज तीसरे दिन अपना पहला ओवर (पारी का 117वां) लेकर आये। उनकी पहली गेंद यार्कर रही। दूसरी ऑफ स्टम्प पर फुल लेंथ थी। दोनों ही गेंदों पर नाथन लियोन बीट हुए और अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। नाथन लियोन ने 30 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह जोश हेजलवुड बल्लेबाजी के लिए आये हैं। सिराज का यह ओवर मेडन भी रहा।

06:18 (IST) 16 Dec 2024
Live Cricket Score: नाथन लियोन का अभी नहीं खुला खाता

बारिश बंद होने के बाद दूसरी बार खेल शुरू हो चुका है। बारिश के बाद पहला ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आये। एलेक्स कैरी ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लिया। हालांकि, उसके बाद नाथन लियोन एक भी रन नहीं ले पाये। 113 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 436 रन है। एलेक्स कैरी के 76 गेंद में 65 रन हैं। नाथन लियोन 20 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाये हैं।

06:12 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: हट रहे कवर

कवर हट रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हवा उसी दिशा में बह रही है, जिस दिशा में सब चाहते थे, काले बादल छाए हुए हैं, आसमान नीला है। स्थानीय समयानुसार 10:45 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6:15 बजे) खेल शुरू होगा।

06:08 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia Live Score: बारिश के कारण फिर रोका गया खेल

112 ओवर का ही खेल हो पाया था कि ब्रिस्बेन में फिर से बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। जब खेल रोका गया उसे समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 435 रन था।

05:56 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 433 रन

110 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 433 रन है। एलेक्स कैरी के 66 गेंद में 52 रन हैं। नाथन लियोन 12 गेंद खेल चुके हैं, लेकिन उनका अभी खाता नहीं खुला है। दोनों के बीच 24 गेंद में 10 रन की साझेदारी हुई है। एलेक्स कैरी ने आकाशदीप के तीसरे दिन के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का भी लगाया था।

05:44 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS Live score: जसप्रीत बुमराह को मिली छठी सफलता

जसप्रीत बुमराह 106वां ओवर लेकर आये। मिचेल स्टार्क ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, आखिरी गेंद पर बुमराह ने इसका बदला लिया और विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों उन्हें कैच करा दिया। मिचेल स्टार्क एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह का इस मैच में यह छठा विकेट है। मिचेल स्टार्क की जगह नाथन लियोन बल्लेबाजी के लिए आये हैं।

05:40 (IST) 16 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: मिचेल स्टार्क ने जड़ा छक्का

रविंद्र जडेजा 105वां ओवर लेकर आये। एलेक्स कैरी ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लिया। मिचेल स्टार्क ने उनकी 5वीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। 105 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 419 रन है। मिचेल स्टार्क के 24 गेंद में 14 और एलेक्स कैरी के 54 गेंद में 52 रन हैं। दोनों के बीच 44 गेंद में 34 रन की साझेदारी हो चुकी है।

05:35 (IST) 16 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: एलेक्स कैरी ने जड़ा चौका

तीसरे दिन का दूसरा ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आये। एलेक्स कैरी ने उनकी दूसरी गेंद पर 2 रन लिये और आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके साथ ही एलेक्स कैरी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 103 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 411 रन है। मिचेल स्टार्क के 13 गेंद में 7 और एलेक्स कैरी के 53 गेंद में 51 रन हैं।

05:32 (IST) 16 Dec 2024
Live Cricket Score: बुमराह का मेडन ओवर

तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आये। मिचेल स्टार्क उनके ओवर में एक भी रन नहीं बना पाये। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 102 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन है। मिचेल स्टार्क के 13 गेंद में 7 और एलेक्स कैरी के 47 गेंद में 45 रन हैं।

05:27 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: मैच शुरू

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित नहीं की है। मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी बल्लेबाजी करेंगे। वैसे यह काफी हैरान करने वाला है। वे शायद 30 मिनट की धमाकेदार पारी खेलकर 50 से ज्यादा रन और जोड़ना चाहेंगे।

05:23 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia Live Score: 5 मिनट देर से शूरू हो सकता है खेल

खैर, ऐसा लग रहा है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का तीसरे दिन का खेल समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। हालांकि, सभी खिलाड़ी सफेद वर्दी में हैं और बाउंड्री के किनारे इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इसमें सिर्फ 5 मिनट की देरी होगी।

05:20 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia Live Score: बारिश के कारण न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का मैच भी रुका

ऑस्ट्रेलिया से लगभग 2400 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में हैमिल्टन में भी बारिश हो रही है और न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वहाँ टेस्ट मैच भी फिर से शुरू नहीं हुआ है।

05:17 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: थम गई बारिश

अभी-अभी पता चला कि बारिश रुक गई है और सभी कवर हटा दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मैच शायद समय पर ही शुरू हो जाये! हालांकि, फिर कब बारिश आ जाये, यह कोई नहीं बता सकता।

05:10 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS Live score: ब्रिस्बेन में बारिश के झोंके

नमस्ते। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन में आपका स्वागत है। अभी पता चला है कि ब्रिस्बेन में दिन की शुरुआत तेज हवा और बारिश के साथ हुई है। बीच-बीच में बारिश हो रही है और पिच को ढक दिया गया है। हालांकि, गाबा में जल निकासी शानदार है। फिलहाल, यह अभी अनिश्चित है कि मैच समय पर शुरू होगा या नहीं।