चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब भारतीय टीम का फाइनल में रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने मैच के विजेता से सामना होगा। दूसरा सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को लाहौर में होगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 14 साल बाद आईसीसी नॉकआउट मैच में हराया। इससे पहले 2011 वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हराया था।
SA vs NZ Champions Trophy 2025 LIVE Score: Watch Here
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले सेमीफाइनल मैच में दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर मंगलवार (4 मार्च) को स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की सधी हुई गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में 6 विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजयी छक्का केएल राहुल के बल्ले से आया। केएल राहुल 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 39 रन बनाए, जबकि उनके साथ ओपनर कूपर कोनोली खाता नहीं खोल पाए। इन दोनों के अलावा स्टीव स्मिथ 73, मार्नस लाबुशेन 29, जोश इंग्लिस 11, एलेक्स कैरी 61, ग्लेन मैक्सवेल 7, बेन ड्वार्शिस 19, एडम जम्पा 7 और नाथन एलिस 10 रन बनाकर आउट हुए। तनवीर संघा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी सबसे सफल रहे। उन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने क्रमशः 49 और 40 रन देकर 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
ICC Champions Trophy, 2025
India
267/6 (48.1)
Australia
264 (49.3)
Match Ended ( Day – 1st Semi-Final )
India beat Australia by 4 wickets
भारत की ओर से विराट कोहली सर्वोच्च स्कोर रहे। वह शतक बनाने से जरूर चूक गए, लेकिन 5 चौके की मदद से 98 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 45 (3 चौके), हार्दिक पंड्या ने 28 (1 चौका, 3 छक्के) और रोहित शर्मा ने 28 (3 चौके, 1 छक्का), शुभमन गिल ने 8 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 2 रन बनाए। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। बेन ड्वार्शिस और कूपर कोनोली ने 1-1 विकेट लिए।
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। इसका मतलब टीम इंडिया 4 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। मैथ्यू शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली, जबकि स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को आखिरी एकादश में शामिल किया गया।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर संघा।
भारतीय टीम का फाइनल में रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच के विजेता से होगा। दूसरा सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को लाहौर में होगा।
भारत के लिए विराट कोहली ने 84, श्रेयस अय्यर 45, केएल राहुल ने नाबाद 42, हार्दिक पंड्या ने 28 और रोहित शर्मा ने 28, शुभमन गिल ने 8 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 2 रन बनाए। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। बेन ड्वार्शिस और कूपर कोनोली ने 1-1 विकेट लिए।
केएल राहुल ने छक्के से मैच खत्म किया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 19 नवंबर 2023 का बदला लिया।
भारत जीत के करीब है। हार्दिक पंड्या को नाथ एलिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। भारत का स्कोर 47.5 ओवर में 6 विकेट पर 259 रन। जीत के लिए 13 गेंद पर 6 रन चाहिए। केएल राहुल 34 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं।
भारत ने 46 ओवर में 5 विकेट पर 238 रन बनाए। 24 गेंद पर 27 रन चाहिए। केएल राहुल 33 और हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर क्रीज पर। 20 गेंद पर 13 रन की साझेदारी।
विराट कोहली शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 98 गेंद पर 84 रन बनाए। केएल राहुल 31 रन बनाकर क्रीज पर। कोहली और राहुल के बीच 46 गेंद पर 47 रन की साझेदारी। भारत का स्कोर 42.4 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन। जीत के लिए 44 गेंद पर 40 रन चाहिए।
भारत ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 65 रन चाहिए। केएल राहुल 10 और विराट कोहली 80 रन बनाकर क्रीज पर। 30 गेंद पर 22 रन की साझेदारी।
अक्षर पटेल को नाथन एलिस को बोल्ड किया। उन्होंने 27 रन बनाए। भारत का स्कोर 35 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन। जीत के लिए 87 रन चाहिए। केएल राहुल नए बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 68 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 33 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। 98 रन की जरूरत। अक्षर पटेल 20 और विराट कोहली 64 रन बनाकर क्रीज पर। 40 गेंद पर 33 रन की साझेदारी।
भारत ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। जीत के लिए 115 रन चाहिए। अक्षर पटेल 8 और विराट कोहली 59 रन बनाकर क्रीज पर 22 गेंद पर 16 रन की साझेदारी।
एडम जम्पा ने विकेट झटका। श्रेयस अय्यर आउट। उन्होंने 45 रन बनाए। विराट कोहली 51 रन बनाकर क्रीज पर। कोहली-अय्यर के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज हैं। भारत का स्कोर 26.2 ओवर में 3 विकेट पर 134 रन। जीत के लिए 131 रन चाहिए।
भारत ने 21 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 158 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 32 और विराट कोहली 36 रन बनाकर क्रीज पर। 83 गेंद पर 64 रन की साझेदारी।
भारत ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 183 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 21 और विराट कोहली 23 रन बनाकर क्रीज पर। 49 गेंद पर 39 रन की साझेदारी।
भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 207 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर और विराट कोहली 10-10 रन बनाकर क्रीज पर। 19 गेंद पर 15 रन की साझेदारी।
रोहित शर्मा को कूपर कोनोली ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर 28 रन बनाए। विराट कोहली 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 7.5 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज हैं।
भारत को पहला झटका लगा। शुभमन गिल को बेन ड्वार्शिस ने बोल्ड किया। उन्होंने 8 रन बनाए। रोहित शर्मा 21 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा के 2 कैच छूट गए हैं। कूपर कोनोली ने पॉइंट पर आसान कैच टपकाया। इसके मार्नस लाबुशेन ने मुश्किल कैच छोड़ा। भारत का स्कोर 3.3 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन। रोहित शर्मा 15 और शुभमन गिल 2 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। बेन ड्वार्शिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। भारत का स्कोर 1 ओवर में 7 रन।
ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 264 रन पर आउट। ट्रैविस हेड ने 39 रन बनाए। कूपर कोनोली खाता नहीं खोल पाए। स्टीव स्मिथ 73, मार्नस लाबुशेन 29, जोश इंग्लिस 11, एलेक्स कैरी 61, ग्लेन मैक्सवेल 7, बेन ड्वार्शिस 19, एडम जम्पा 7 और नाथन एलिस 10 रन बनाकर आउट। तनवीर संघा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।
हार्दिक पंड्या ने एडम जम्पा को बोल्ड किया। उन्होंने 7 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 49.3 ओवर में 264 रन पर आउट। तनवीर संघा 1 रन बनाकर नाबाद।
नाथन एलिस को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। एडम जम्पा 6 और तनवीर संघा क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 49 ओवर में में 9 विकेट पर 262 रन।
एलेक्स कैरी रन आउट। श्रेयस अय्यर ने डायरेक्ट थ्रो मारा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 47.1 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन। नाथन एलिस नए बल्लेबाज हैं। एडम जम्पा 3 रन बनाकर क्रीज पर।
बेन ड्वार्शिस को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। एलेक्स कैरी 54 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45.2 ओवर में 7 विकेट पर 239 रन। एडम जम्पा नए बल्लेबाज हैं।
एलेक्स कैरी ने अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 48 गेंद पर 50 रन बनाए। बेन ड्वार्शिस 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंद पर 22 रन की साझेदारी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43 ओवर में 6 विकेट पर 227 रन।
ग्लेन मैक्सवेल को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने 7 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37.3 ओवर में 6 विकेट पर 205 रन। बेन ड्वार्शिस क्रीज पर। एलेक्स कैरी 39 रन बनाकर क्रीज पर।
मोहम्मद शमी ने भारत को बेहद जरूरी विकेट दिलाई है। उन्होंने स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। उन्होंने 96 गेंद पर 73 रन बनाए। एलेक्स कैरी 39 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36.4 ओवर में 5 विकेट पर 198।
स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। एलेक्स कैरी 37 और स्टीव स्मिथ 71 रन बनाकर क्रीज पर। 54 गेंद पर 51 रन की साझेदारी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन।
ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए। एलेक्स कैरी 12 और स्टीव स्मिथ 63 रन बनाकर क्रीज पर। 24 गेंद पर 16 रन की साझेदारी।
जोश इंग्लिस को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 59 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन।
मार्नस लाबुशेन को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 36 गेंद पर 29 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 22.3 ओवर में 3 विकेट पर 110 रन। स्टीव स्मिथ 36 और जोश इंग्लिस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।