टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शानदार शुरुआत की। भारत ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गये पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियो का 295 रन से हराया और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा। एडिलेड मैच पिंक-बॉल टेस्ट (दिन-रात्रि) होगा।

IND vs AUS 1st Test Live Cricket Score Streaming In Hindi: Check Here

घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में यह जीत भारत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। इस जीत के साथ ही भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की जिंदा हैं। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। उन्होंने मैच में कुल 8 (पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3) विकेट लिये।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
104(51.2)& 238(58.4)

vs

India  
150(49.4)& 487/6dec

Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
India beat Australia by 295 runs

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाये। हेड के अलावा मिचेल मार्श ने 47, एलेक्स कैरी ने 36, मिचेल स्टार्क ने 12 रन बनाये। इन चारों के अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। दूसरी पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 3 विकेट लिये। वाशिंगटन सुंदर ने 2, जबकि हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाये।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का लेखा जोखा

  • भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
  • भारतीय टीम पहली पारी में 49.4 ओवर में 150 रन पर ही सिमट गई।
  • भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दम पर खेल में वापसी की।
  • उसने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी 51.2 ओवर में 104 रन पर ही ढेर कर दिया।
  • दूसरी पारी में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने शतक लगाया।
  • भारत ने 134.3 ओवर में 6 विकेट पर 487 रन बनाकर पारी घोषित की।
  • ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी खराब शुरुआत हुई।
  • तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4.2 ओवर में 12 रन पर 3 विकेट था।
  • चौथे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चायकाल के बाद 58.4 ओवर में 238 पर ऑलआउट कर दी।
  • इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन के बड़े अंतर से पहला टेस्ट अपने नाम कर लिया।

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच हारा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 4 टेस्ट मैच खेले थे और सभी में जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में इस मैदान पर अपने पहले टेस्ट मैच में भारत को ही 146 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में इस मैदान पर न्यूजीलैंड को 296 रन से हराया था। नवंबर 2022 में उसने इस मैदान पर वेस्टइंडीज को 164 रन से हराया और दिसंबर 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 360 रन से जीत हासिल की थी।

चौथे दिन भारत को दूसरे ओवर में ही पहली सफलता मिली। मोहम्मद सिराज चौथे दिन का दूसरा ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने उस्मान ख्वाजा का विकेट के पीछे अपने दाईं ओर दौड़ते हुए बहुत ही शानदार कैच लिया। दिन की दूसरी सफलता भी सिराज को ही मिली। उन्होंने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। स्टीव स्मिथ 60 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

तीसरे दिन का खेल पूरा होने के समय ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर 4.2 ओवर में 3 विकेट पर 12 रन था। उस्मान ख्वाजा 3 रन बनाकर नाबाद थे। भारत ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 134.3 ओवर में 6 विकेट पर 487 रन बनाकर समाप्त घोषित की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल की थी।

534 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत खराब हुई। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर नाथन मैकस्वीनी को एलबीडब्ल्यू कर दिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का खाता भी नहीं खुला था। चौथे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने नाइटवाचमैन के रूप में आये पैट कमिंस को विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन पर गंवाये 3 विकेट

पैट कमिंस 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मार्नस लाबुशेन 3 रन ही बना पाये। इस तरह दिन का खेल खत्म होने ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट गंवा चुका था और उसके खाते में सिर्फ 12 रन ही जुड़े थे। अभी तीसरे टेस्ट मैच में 2 दिन बाकी हैं और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 522 रन की जरूरत है, जबकि अब उसके पास 7 विकेट गिरना ही शेष हैं।

विराट के शतक के बाद बुमराह ने पारी घोषित की

विराट कोहली 143 गेंद में 100 और नितीश कुमार रेड्डी 27 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली का यह शतक 491 दिन बाद आया है। उन्होंने इसके साथ ही डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया, जबकि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के क्लब में भी अपना नाम लिखा लिया।

Live Updates
14:05 (IST) 25 Nov 2024
भारत ने जीता पहला मैच

कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 295 रन से हराकर इस देश में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

13:21 (IST) 25 Nov 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: एलेक्स कैरी हुए बोल्ड

59वें ओवर में आखिरकार हर्षित राणा ने एलेक्स कैरी को बोल्ड करके टीम की जीत तय की। कैरी ने डिफेंच करने की कोशिश की लेकिन स्लो गेंद स्टंप्स से टकरा गई। कैरी 58 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।

13:06 (IST) 25 Nov 2024
India vs Australia 1st Test Match Live Score: एलेक्स कैरी के खिलाफ रिव्यू

55वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने एलेक्स कैरी के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की और जसप्रीत बुमराह ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा की गेंद मीडिल स्टंप के ऊपर से जा रही थी। और कैरी बच गए।

12:58 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS Live score: नेथन लायन बोल्ड

वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर नेथन लॉयन बोल्ड हो गए। लायन खाता भी नहीं खोल सके। लायन सुंदर की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और फिर ऑफ स्टंप से टकरा गई।

12:44 (IST) 25 Nov 2024
India vs Australia 1st Test Match Live Score: टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 227/8

टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया जीत से 307 रन दूर है। वहीं भारत को जीत के लिए 2 विकेट चाहिए। टी के समय एलेक्स कैरी 30 रन बनाकर क्रीज पर थे।

12:40 (IST) 25 Nov 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: मिचेल स्टार्क आउट

54वें ओवर की चौथी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने मिचेल स्टार्क को आउट किया। स्टार्क ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच लपका। स्टार्क ने 35 गेंदों में 12 रन बनाए।

12:17 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS Live score: सिराज का किफायती ओवर

49वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने पांच रन बनाए। वहीं अगले ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 1 रन दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 200 तक पहुंच गया है। भारत जीत से तीन विकेट दूर है।

12:06 (IST) 25 Nov 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: एलेक्स कैरी का चौका

47वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने 8 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर एलेक्स कैरी ने पुल करके चौका लगाया। अगली गेंद नौ बॉल रही।

11:43 (IST) 25 Nov 2024
India vs Australia 1st Test Match Live Score: नितीश रेड्डी ने मार्श को किया बोल्ड

44वें ओवर में आखिरकार नितीश रेड्डी ने मिचेल मार्श को आउट किया और टीम को 7वीं सफलता दिलाई। मार्श कट करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और स्टंप्स से टकरा गई। मार्श 67 गेंदों में 47 रन बनाकर बोल्ड हो गए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

11:41 (IST) 25 Nov 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: जसप्रीत बुमराह और रेड्डी की नो बॉल

41वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद नौ बॉल थी। अगले ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श बाल-बाल बचे। गेंद किनारे पर लगने ही वाली थी। नितीश ने भी इस ओवर की दूसरी गेंद नौ बॉल डाली।

11:16 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS Live score: ट्रेविस हेड आउट

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर वही किया जिसका टीम को इतंजार था। बुमराह ने शतक के करीब पहुंच चुके ट्रेविस हेड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने फुल लेंथ गेंद डाली, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और ऋषभ पंत ने कैच लपका।

11:09 (IST) 25 Nov 2024
Live Cricket Score IND vs AUS 1st Test Match: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के पार

37 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 151 तक पहुंच गया है। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बीच 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा।

10:55 (IST) 25 Nov 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: लंच के बाद खेल शुरू

लंच के बाद खेल फिर से शुरू हो गया है। 31वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श ने छक्का जमाया। वहीं अगले ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने पांच रन दिे।

10:10 (IST) 25 Nov 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: पहला सत्र भारत के नाम रहा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे दिन का पहला सत्र करीब-करीब भारत के ही नाम रहा। इस सत्र में भारत ने 2 विकेट चटकाये। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया भी ट्रेविस हेड के अर्धशतक की मदद से 25.4 ओवर में 92 रन बनाये। ट्रेविस हेड ने क्रीज पर अपने पांव जमा लिए हैं। वह अर्धशतक लगा चुके हैं और अच्‍छी लय में दिख रहे हैं। भारत को जल्द से जल्द उन्हें पवेलियन की राह दिखानी होगी, नहीं तो वह उसके लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

10:06 (IST) 25 Nov 2024
Live Cricket Score IND vs AUS 1st Test Match: हेड ने चौका जड़कर पूरा किया था अर्धशतक

लंच से 29 गेंद पहले ट्रेविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 27वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज को चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह अर्धशतक सिर्फ 63 गेंद में आया। हालांकि, इससे पहले सिराज ने ही हेड और स्मिथ की साझेदारी तोड़ी थी।

09:57 (IST) 25 Nov 2024
India vs Australia 1st Test Match Live Score: लंच के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/5 (30)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे दिन लंच तक का खेल पूरा हो चुका है। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन था। ट्रेविस हेड 7 चौके की मदद से 72 गेंद में 63 रन बना चुके हैं। मिचेल मार्श के 23 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 34 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से 20 रन ट्रेविस हेड के हैं।

09:33 (IST) 25 Nov 2024
India vs Australia Live Score: सिराज ने झटका ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट

मोहम्मद सिराज ने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की साझेदारी तोड़ी। सिराज की यह गेंद ऑफ स्‍टम्प के करीब गुड लेंथ थी। स्टीव स्मिथ ने खड़े रहते हुए डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन बैट का हल्का सा किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर की ओर गई। वहां ऋषभ पंत ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपक लिया। स्टीव स्मिथ 60 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मिचेल मार्श बल्लेबाजी के लिए आये हैं।

09:16 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS 1st Test Match Live Score: हेड और स्मिथ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 20 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 59 रन था। 21वां ओवर हर्षित राणा लेकर आये। उनके इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 11 रन आये। ट्रेविस हेड ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी और चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड ने दौड़कर 2-2 रन लिये। पांचवीं गेंद नोबॉल रही। इस पर दौड़कर दो रन भी लिये। इससे साथ ही स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो गई। ट्रेविस हेड के 53 गेंद में 37 और स्टीव स्मिथ के 46 गेंद में 16 रन हैं।

08:55 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS Live score: LBW होने से बाल-बाल बचे स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17 ओवर हो चुके हैं। उसका दूसरी पारी में स्कोर 48/4 (17) है। स्टीव स्मिथ के 39 गेंद में 13 रन हैं। ट्रेविस हेड के 35 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 70 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। 17वां ओवर हर्षित राणा लेकर आये। उनकी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। जसप्रीत बुमराह ने रिव्यू लिया। काफी करीबी मामला था। स्टीव स्मिथ ने हर्षित राणा की लेंथ बॉल को रोकने की कोशिश की, लेकिन पैर सही समय पर नहीं निकाल पाये। हालांकि, टीवी रिप्ले में गेंद लेग स्टम्प को मिस करती हुई दिखी।

08:29 (IST) 25 Nov 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: अंपायर्स कॉल ने ट्रेविस हेड को बचाया

मोहम्मद सिराज 12वां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद ट्रेविस हेड के पैड पर लगी। सिराज ने खुशी से झूमते हुए ऋषभ पंत के पास पहुंच गये, लेकिन अंपायर ने अपनी अंगुली नहीं उठाई। हालांकि, सिराज का मानना था कि गेंद टप्पा पड़ने के बाद सीधी हुई है। जसप्रीत बुमराह ने डीआरएस की मांग की। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद पैड पर लगी, लेकिन अंपायर्स कॉल हो गया और ट्रेविस हेड पवेलियन लौटने से बच गये। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 28 रन है।

08:17 (IST) 25 Nov 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23/4 (10)

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 23 रन है। स्टीव स्मिथ के 13 गेंद में 6 रन हैं। ट्रेविस हेड के 18 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच 27 गेंद में 6 रन की साझेदारी हुई है। ऑस्ट्रेलिया को अभी जीत के लिए 511 रन की जरूरत है।

08:01 (IST) 25 Nov 2024
Live Cricket Score IND vs AUS 1st Test Match: सिराज की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को पंत ने लपका

जैसाकि भारतीय प्रशंसक चाह रहे थे, वैसा ही हुआ। मोहम्मद सिराज दिन का दूसरा ओवर लेकर आये। उन्होंने तीसरी ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को ऋषभ पंत के हाथों लपकवा दिया। सिराज की यह गेंद शरीर की लाइन में बैक ऑफ लेंथ थी। उस्मान ख्वाजा ने पुल करने की कोशिश की. बल्ले का टॉप एज लगा। ऋषभ पंत पीछे की ओर भागे। हवा बहुत तेज चल रही थी, इसलिए कैच लेना आसान नहीं था, लेकिन अंत में गेंद को अपने कब्जे में कर लिया। अजीब शॉट खेलकर उस्मान ख्वाजा ने अपना विकेट गंवाया। उस्मान ख्वाजा की जगह ट्रेविस हेड बल्लेबाजी के लिए आये हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17/4 (6)

07:56 (IST) 25 Nov 2024
India vs Australia 1st Test Match Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। चौथे दिन जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आये। स्टीव स्मिथ ने पहली गेंद खेली। वह पहली ही गेंद पर बीट हुए। हालांकि, यह नोबॉल थी। स्टीव स्मिथ ने पांचवीं गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर दौड़कर 3 रन पूरे किये। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 17 रन है। स्टीव स्मिथ के 4 गेंद में 3 रन है। उस्मान ख्वाजा 10 गेंद में 4 रन हैं।

07:43 (IST) 25 Nov 2024
India vs Australia Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट मैच में अब तक जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम ने किया है उससे लगता है कि यह मैच आज ही खत्‍म हो जाएगा। थोड़ी देर में चौथे दिन का खेल शुरू होने वाला है। मैच के लाइव स्कोर और उससे जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिये।

07:27 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS 1st Test Match Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दोनों टेस्ट सीरीज जीतीं

भारत को स्वतंत्र हुए 77 साल हो चुके हैं। इन सात दशकों में से भारतीय क्रिकेट टीम ने 2014 तक ऑस्ट्रेलिया में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी, लेकिन जैसा कि आप जानते होंगे कि टीम इंडिया ने पिछले 6 साल में 2 सीरीज जीतीं।

07:17 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS Live score: भारत के लिए खास रहा तीसरा दिन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट की बात करें तो कल यानी खेल का तीसरा दिन खास था। आप अक्सर ऑस्ट्रेलिया में पूरे दिन मेहमान टीम को इतना हावी होते नहीं देखते। पर्थ में तो बिल्कुल नहीं। पर्थ एक ऐसा मैदान है जहां ऑस्ट्रेलिया ने कभी कोई टेस्ट नहीं हारा। भारत का तीसरे दिन प्रदर्शन वास्तव में वैसा ही था जैसा ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ वर्षों में रहा है- साहसी और दबंग।

07:13 (IST) 25 Nov 2024
IND vs AUS 1st Test Match Live Score: आज आईपीएल मेगा ऑक्शन का अंतिम दिन

बता दें कि आज आईपीएल मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है। आईपीएल नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी। पर्थ में चौथे दिन का खेल खत्म होने के करीब दस मिनट बाद। आईपीएल मेगा नीलामी की हमारी लाइव कवरेज को यहां देख सकते हैं।

07:02 (IST) 25 Nov 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आज मैच का चौथा दिन है। तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ था उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4.2 ओवर में 3 विकेट पर 12 रन था। उसे यह मैच जीतने के लिए अभी 522 रन बनाने हैं, जबकि भारत को मैच जीतने के लिए 7 विकेट की दरकार है। आइए इस ब्लॉग में जानेंगे कि क्या भारतीय गेंदबाज सुबह से ही कहर बरपाएंगे या ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वापसी करने में सफल होते हैं।

15:29 (IST) 24 Nov 2024
IND vs AUS Live score: दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में 4.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 12 रन ही बनाए हैं। टीम इंडिया जीत से 7 विकेट दूर हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 522 रन बनाने हैं।

15:17 (IST) 24 Nov 2024
IND vs AUS Live score: पैट कमिंस आउट

मोहम्मद सिराज ने पैट कमिंस को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। कमिंस ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और दूसरी स्लिप पर विराट कोहली ने कैच लपका। कमिंस 8 गेंदों में केवल दो ही रन बना पाए।