IND vs AUS, 1st T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार,21 नवंबर को 2 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। विशाखापट्टनम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया और 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 54 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया। मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बना लिए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद पर 80 और इशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाए। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए था। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल आया। तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए। चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई रन आउट हुए। अगली गेंद पर सिंगल आया। अर्शदीप रन आउट हुए। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में 3 गेंद पर 3 विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल भी कर दिया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल कर दिया था। इसके कारण रिंकू का छक्का काउंट नहीं हुआ।
Australia in India, 5 T20I Series, 2023
India
209/8 (19.5)
Australia
208/3 (20.0)
Match Ended ( Day – 1st T20I )
India beat Australia by 2 wickets
IND vs AUS, 1st T20I Live Cricket Score:सूर्यकुमार यादव के अलावा वर्ल्ड कप में खेली टीम इंडिया के हिस्सा इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को भी सीरीज में चुना गया है।
वर्ल्ड कप 2023 समाप्त होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के टीमें एक बार फिर 23 नवंबर से मैदान पर होंगी। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 23 नंवबर से खेली जाएगी। सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम इंडिया का कमान है। मैथ्यू वेड की हाथों में ऑस्ट्रेलिया की कमान।
सूर्यकुमार यादव चाहते हैं कि युवा टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निडर क्रिकेट खेले। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर को खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैंपियन बनी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच गुरुवार को विशाखापट्टनम में होगा। सूर्यकुमार ने अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर सीरीज को महत्वपूर्ण बातया। सूर्यकुमार का टी20 करियर शानदार रहा है। उन्होंने 46.02 की औसत और 172.7 की स्ट्राइक रेट से 1841 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक भी हैं।
