आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में गयाना प्रोविडेंस स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड आमने-सामने थे। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। इसके बाद भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 172 रन का टारगेट मिला। इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गई और 16.4 ओवर में 103 रन पर आउट हो गई। भारत को इस मैच में 68 रन से जीत मिली और टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली।

भारत ने इस जीत के साथ इंग्लैंड से साल 2022 का बदला भी ले लिया। इंग्लैंड ने भारत को साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था, लेकिन अब साल 2024 में भारत ने इस टीम को 68 रन से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में अब भारत का सामना साउथ अफ्रीका के साथ 29 जून को होगा। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तीसरी बार पहुंची। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में खिताब जीता था जबकि साल 2014 में उसे श्रीलंका से हार मिली थी।

रोहित शर्मा का अर्धशतक

इस मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं ऋषभ पंत 4 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने इस मैच में 36 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने इस मैच में 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली और आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 47 रन की पारी खेली और वो आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 23 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। शिवम दुबे के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया और उन्हें 7वें नंबर पर भेजा गया और वो डक पर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने इस मैच में 10 रन की पारी खेली और आउट हुए। रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने 3 जबकि टॉपले, आर्चर, सैम करन और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिए।

टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी

भारतीय टीम की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाज दूसरी पारी में ढ़ेर हो गए और उनका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने 23 रन जबकि हैरी ब्रुक ने 25 रन की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर ने 21 रन बनाए जबकि जॉनी बेयरस्टो डक पर आउट हो गए।

IND vs ENG Semi-Final LIVE Cricket Score Online: Watch Here

टॉस के बाद रोहित ने बताया कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। भारतीय समयानुसार रात 9:15 बजे मैच शुरू हुआ। भारत और इंग्लैंड की टीमें बिना बदलाव के मैदान पर उतरीं। बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना था, लेकिन उससे पहले गयाना में कई बार बारिश आई। टॉस का समय शाम 07:30 बजे का था, लेकिन भारी बारिश के कारण टॉस में देरी हुई।

IND vs ENG Semi-Final, Guyana Weather Update LIVE

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

India 
171/7 (20.0)

vs

England  
103 (16.4)

Match Ended ( Day – 2nd Semi-Final )
India beat England by 68 runs

Live Updates
01:36 (IST) 28 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: भारत ने फाइनल में बनाई जगह

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को 68 रन से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में भारत का सामना अब साउथ अफ्रीका के साथ होगा। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने पहली पारी में 57 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी पारी में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3 जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

01:31 (IST) 28 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: भारत को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत

भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए एक विकेट की जरूरत है। इंग्लिश टीम ने भारतीय स्पिनरों के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए और संघर्ष कर रही है। भारत ने 2022 सेमीफाइनल का बदला ले लिया और शान के साथ फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है। 16 ओवर में इस टीम ने 9 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं।

00:45 (IST) 28 Jun 2024
भारत ने मैच पर पकड़ बना ली है

भारत ने मैच पर पकड़ बना ली है। इंग्लैंड ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 39 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 133 रन चाहिए। मोईन अली 6 और हैरी ब्रूक 3 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल ने जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। फिलिप साल्ट को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। साल्ट ने 5, बटलर ने 23 और बेयरस्टो खाता नहीं खोल पाए।

00:07 (IST) 28 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: भारत ने बनाए 171 रन

भारत ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर रोहित शर्मा की 57 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 172 रन बनाने हैं। इंग्लिश टीम की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। क्या फाइनल में इंग्लैंड की टीम पहुंच पाएगी या भारत बाजी मारेगा।

23:35 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: रोहित शर्मा आउट हुए

इस मैच में रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली और उन्हें आदिल राशिद ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित ने काफी धैर्य के साथ ये पारी खेली और भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। रोहित के बाद अब बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या आए हैं। भारत ने 15 ओवर में बाद 3 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।

23:28 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 36 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 2 छक्के और 6 चौके पूरे किए। भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। तीसरे विकेट के लिए सूर्या और रोहित के बीच 46 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी हो चुकी है।

23:14 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: बारिश के बाद खेल शुरू

बारिश के कारण काफी देर तक मैच रुका रहा और खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड की तरफ से बारिश के ठीक बाद यानी 9वां ओवर लियाम लिविंगस्टोन ने फेंका और इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। भारत ने 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। बारिश की वजह से भारतीय बल्लेबाजों की रिदम में कमी दिख रही है।

23:03 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: 11.10 पर शुरू होगा मैच

गयाना में बारिश रुक चुकी है और धूप खिली हुई है। मैदान पर कुछ पैजेज थे, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। अंपायर्स ने मैदान का मुआयना करने के बाद फैसला किया कि मैच को अब 11.10 पर शुरू किया जाएगा। ओवर में कोई कटौती नहीं की गई है और पूरे 20-20 ओवर का मैच खेला जाएगा।

22:33 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: 10:45 पर किया जाएगा मैदान का मुआयना

अंपायर्स ने मैदान का मुआयना 10.15 पर किया था, लेकिन उसे खेलने का लायक नहीं पाया गया। अब अंपायर्स मैदान का मुआयना 10.45 पर करेंगे। इसके बाद खेल कब शुरू किया जाएगा इस पर फैसला होगा। इस वक्त भारतीय टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं और इस टीम का औसत अभी तक 8.12 का रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अभी 37 रन जबकि सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 16 गेंदों पर 25 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:15 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: अंपायर ने किया मैदान का मुआयना

ऐसा लग रहा है कि बारिश कम हो गई है और अंपायर मैदान पर जांच करने के लिए आ गए हैं। हालांकि, इस समय आउटफील्ड नम दिख रही है। आउटफील्ड पर पानी के कुछ गड्ढे देखे जा सकते हैं लेकिन ग्राउंडस्टाफ कवर हटाने के लिए तैयार हैं। खैर, मौसम साफ दिखने लगा है। अभी दोपहर के 12:38 बजे (गयाना में) हैं। स्टैंड में मौजूद कुछ प्रशंसक जो छत के नीचे चले गए थे, अब नीचे आ रहे हैं। ग्राउंडस्टाफ के लोग भी अपने काम में जुटे हैं। यह शायद बहुत बड़ा ब्रेक न हो।

22:09 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: बारिश के कारण खेल रुका

गयाना में बारिश के कारण खेल रुका! टीम इंडिया का स्कोर 8 ओवर के बाद 65/2. सूर्यकुमार यादव के 7 गेंद में 13 और रोहित शर्मा के 26 गेंद में 37 रन।

21:57 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश फिर शुरू हो गई है। इस बार यह इतनी तेज़ है कि सभी भाग खड़े हुए। भीड़ में लोगों ने छाते लगा लिए हैं और खेल रोक दिया गया है। बता दें कि हमारे पास 250 मिनट हैं। ओवर खोने से पहले हमारे पास कम से कम 175 मिनट और बचे हैं। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब भारत का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन था।

21:53 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: सूर्यकुमार ने जड़ा छक्का

क्रिस जॉर्डन 8वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन है। रोहित के 26 गेंद में 37 और सूर्यकुमार यादव के 7 गेंद में 13 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 25 रन की साझेदारी हुई।

21:48 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: आदिल रशीद के ओवर में रोहित ने जड़े 2 चौके

आदिल रशीद 7वां ओवर लेकर आए। रोहित ने उनकी पहली गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट से चौका लगाया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर स्वीप शॉट लगाकर चौका बटोरा। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 55 रन है। रोहित के 23 गेंद में 35 रन हैं। सूर्यकुमार यादव के 4 गेंद में 5 रन हैं।

21:43 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: ऋषभ पंत हुए कैच आउट

छठे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। सैम करन की गेंद पर ऋषभ पंत ने मिड विकेट पर जॉनी बेयरस्टो को अपना कैच थमा दिया। ऋषभ पंत 4 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सूर्यकुमार ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। उन्होंने 5वीं गेंद पर स्ट्रेट डाउन खेलकर चौका लगाया। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 46 रन है। रोहित के 18 गेंद में 26 और सूर्यकुमार के 3 गेंद में 5 रन हैं।

21:39 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/1

पांचवां ओवर रीस टॉपले लेकर आए। रोहित ने ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। ऋषभ पंत ने आखिरी गेंद पर 1 रन लिया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 40 रन है। रोहित के 17 गेंद में 25 और ऋषभ पंत के 4 गेंद में 4 रन हैं।

21:34 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: चौथे ओवर से भारत के खाते में 8 रन

जोफ्रा आर्चर चौथा ओवर लेकर आए। इस ओवर से भारत के खाते में 8 रन आए। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है। रोहित के 13 गेंद में 16 और ऋषभ पंत के 2 गेंद में 2 रन हैं।

21:29 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: भारत को लगा बड़ा झटका, कोहली हुए बोल्ड

तीसरा ओवर रीस टॉपले लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर 2 रन लिए। हालांकि, चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत के लिए यह बड़ा झटका है। कोहली 9 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। कोहली पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में 50 से कम रन बनाकर आउट हुए। कोहली की जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने 5वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर रोहित ने लेग बाई से एक रन चुराया। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 21 रन है। रोहित के 8 गेंद में 9 रन हैं।

21:26 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: रोहित ने खोला भारत का खाता

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की। रीस टॉपले इंग्लैंड के लिए पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रोहित बीट हुए। अगली गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया। दूसरा ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने फिर चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है। रोहित के 7 गेंद में 9 और विराट के 5 गेंद में 1 रन हैं।

21:02 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

21:01 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: ये है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, रीस टॉपले।

20:59 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live: इंग्लैंड ने टॉस जीत फील्डिंग चुनी

भारत बनाम इंग्लैंड मैच के लिए जोस बटलर ने टॉस जीता। बटलर ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। जोस बटलर ने कहा कि बारिश के कारण हमने सोचा कि पहले गेंदबाजी करना थोड़ा फायदेमंद रहेगा। रोहित ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

20:44 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: टॉस के बाद जल्द शुरू हो सकता है मैच

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम के आसमान पर धूप खिली हुई है। मौसम साफ है। अगर बारिश के कारण आउटफील्ड अच्छी तरह से तैयार रही तो मैच भी जल्द शुरू हो जाएगा।

20:41 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: रात 8:50 बजे टॉस

अंपायर ने मैदान का मुआयना कर लिया है। उन्होंने पहले पिच को देखा फिर चौथे अंपायर पॉल रीफेल से बात की। इसके बाद जतिन सप्रू ने बताया कि भारतीय समयानुसार रात 8:50 बजे टॉस होगा।

20:34 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: अंपायर के कमरे में होना चाहिए टॉस

इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स बढ़िया सुझाव लेकर आए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान टॉस अंपायर के कमरे में होना चाहिए और समय बचाने के लिए मुआयना होते ही टीमों को मैदान पर खेलने के लिए तैयार होना चाहिए।

20:25 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: रात 8:45 बजे हो सकता है मैदान का मुआयना

रोहित शर्मा पिच देखने के लिए बाहर आ गए हैं। खिलाड़ियों ने अपना वार्म-अप शुरू कर दिया है और गेंदबाजों ने अपने रन-अप को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। फिलहाल सब कुछ सकारात्मक लग रहा है। हालांकि, मैदान के निरीक्षण को 11:15 बजे (रात 8:45 बजे भारतीय समयानुसरा) तक के लिए टाल दिया गया है। उसके बाद ही तय होगा टॉस कब होगा।

20:05 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: अभी नहीं हुआ टॉस

रात 8 बजे टॉस होने की संभावना थी, लेकिन फिर से शाम 7:45 बजे फिर से बारिश आ गई। हालांकि, यह थोड़ी ही देर में रुक गई। अब ग्राउंड्समैन बाहर आ रहे हैं। कवर्स हटाए जा रहे हैं और सूरज भी निकल आया है। विराट कोहली को वार्म-अप के लिए बाहर जाते हुए देखा जा सकता है, टीवी पर बहुत उजली और धूप दिख रही है।

19:41 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: मैदान सूखा, रात 8 बजे हो सकता है टॉस

मैदान अभी सूखा है, लेकिन टॉस के समय के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है। ग्राउंडस्टाफ के कुछ सदस्य मैदान से बाहर जा रहे हैं, जो एक अच्छा संकेत है। वे कवर को जमीन पर रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ पाइप हटा रहे हैं। उम्मीद है कि अगले 30 मिनट में टॉस हो जाएगा।

19:27 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: टॉस में देरी

बारिश रुक गई है। अब आसमान भी साफ दिख रहा है। हालांकि, भारत बनाम इंग्लैंड मैच के लिए टॉस में देरी होगी। अंपायर भारतीय ड्रेसिंग रूम में हैं और रोहित शर्मा से बातचीत कर रहे हैं।

19:21 (IST) 27 Jun 2024
IND vs ENG T20 World Cup Semfinal Live, Guyana Weather Today: गयाना में बारिश रुकी

क्रिकबज के मुताबिक, फिलहाल बारिश रुक गई है, लेकिन पिच अभी ढकी हुई है। आसमान में नीला है, लेकिन कुछ काले बादल भी छाए हुए हैं। मैदान के बीच में ज्यादा लोग नहीं हैं, सिर्फ मुट्ठी भर ग्राउंडस्टाफ ही मौजूद है।