मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरे मैच में पकड़ बना ली है। गुरुवार (7 नवंबर) को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया ए की टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को मौका मिला।

इंडिया ए पहली पारी में 161 रन पर ऑल आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी में 62.1 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन बनाए। उसे 62 रन की बढ़त मिली।

इंडिया ए ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 73 रन बनाए। अब इंडिया ए के पास 11 रन की बढ़त है।

IND A vs AUS A LIVE Score Streaming: Watch Here

ध्रुव जुरेल 19 और नितीश कुमार रेड्डी 9 रन बनाकर क्रीज पर। अभिमन्यु ईश्वरन 17, केएल राहुल 10, साई सुदर्शन 3, ऋतुराज गायकवाड़ 11, देवदत्त पडिक्कल 1 रन बनाकर आउट हुए। नाथन मैकएंड्रू और ब्यू वेबस्टर ने 2-2 विकेट लिए। कोरी रॉकिचोली ने 1 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम पहली पारी में 62.1 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन बनाए। 62 रन की बढ़त मिली। मार्कस हैरिस ने 74 रन बनाए। कोरी रॉकिचोली 35 रन बनाए। नाथन मैकएंड्रू 26 रन बनाकर नाबाद रहे। जिमी पीरसन 30 रन बनाकर आउट हुए। सैम कोनस्टास 3, ब्यू वेबस्टर 5 और ओलिवर डेविस 1 बनाकर और स्कॉट बोलैंड बगैर खाता खोले आउट हुए। नाथन मैकस्वीनी 14 और कैमरून बैनक्रॉफ्ट 3 रन बनाकर आउट हुए। माइकल नेसर चोट के कारण मैच से बाहर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा को 4 विकेट मिले। मुकेश कुमार को 3 और खलील अहमद को 2 विकेट मिले।

इंडिया ए पहली पारी में 161 पर ऑल आउट हुई। ध्रुव जुरेल ने शानदार 80 रन की पारी खेली। अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन बगैर खाता खोले आउट हुए। लोकेश राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ 4-4 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 26 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 16, तनुश कोटियान डक और खलील अहमद 1 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

माइकल नेसर ने 4 विकेट लिए। ब्यू वेबस्टर को 3 विकेट मिला। स्कॉट बोलैंड, नाथन मैकस्वीनी और कोरी रॉकिचोली को 1-1विकेट मिला। मैके में पहले मैच में इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के आखिरी दिन गेंद बदलने को लेकर विवाद हो गया था।

इंडिया ए प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, तनुश कोटियन, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: मार्कस हैरिस, सैम कोनस्टास, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ब्यू वेबस्टर, ओलिवर डेविस, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), माइकल नेसर, नाथन मैकएंड्रू, स्कॉट बोलैंड, कोरी रॉकिचोली।

Live Updates
09:48 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score: दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन चायकाल

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक 8 विकेट पर 153 रन बना लिए। ध्रुव जुरेल 80 और प्रसिद्ध कृष्णा 11 रन बनाकर क्रीज पर। अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन बगैर खाता खोले। लोकेश राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ 4-4 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 26 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 16, तनुश कोटियान डक और खलील अहमद 1 रन बनाकर आउट हुए। माइकल नेसर ने 4 विकेट लिए। ब्यू वेबस्टर को 3 और स्कॉट बोलैंड को 1 विकेट मिला।

09:34 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score: इंडिया ए का स्कोर 150 के पार

इंडिया ए ने 51 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 11 और ध्रुव जुरेल 78 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी।

09:26 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी

इंडिया ए ने 49 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 6 और ध्रुव जुरेल 78 रन बनाकर क्रीज पर। माइकल नेसर गेंदबाजी कर रहे हैं।

08:44 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score: खलील अहमद को ब्यू वेबस्टर ने पवेलियन भेजा

खलील अहमद को ब्यू वेबस्टर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 60 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए ने 8 विकेट पर 119 रन बनाए। नए बल्लेबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं।

08:28 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

ध्रुव जुरेल ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। वह 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंडिया ए का स्कोर 7 विकेट पर 109 रन। खलील अहमद बगैर खाता खोले क्रीज पर।

08:26 (IST) 7 Nov 2024
LIVE Cricket Score: नितीश रेड्डी के बाद तनुश कोटियान को ब्यू वेबस्टर ने पवेलियन भेजा

इंडिया ए ने 36.5 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी के बाद तनुश कोटियान को ब्यू वेबस्टर ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। नए बल्लेबाज खलील अहमद हैं।

08:22 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: नितीश रेड्डी को ब्यू वेबस्टर ने पवेलियन भेजा

इंडिया ए ने 36.1 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी को ब्यू वेबस्टर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 45 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज तनुष कोटियान हैं।

07:47 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score:लंच के बाद का खेल शुरू

मेलबर्न में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। ध्रुव जुरेल 24 और नितीश रेड्डी 5 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए ने 5 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं।

07:07 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: पहले दिन का लंच ब्रेक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन लंच तक इंडिया ए ने 26 ओवर में 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। ध्रुव जुरेल 24 और नितीश रेड्डी क्रीज पर। अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन बगैर खाता खोले। लोकेश राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ 4-4 र बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 26 रन बनाए। माइकल नेसर ने 4 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड को 1 विकेट मिला।

06:55 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल को माइकल नेसर ने पवेलियन भेजा

इंडिया ए को 5वां झटका लगा। देवदत्त पडिक्कल को माइकल नेसर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 23 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज नितीश कुमार रेड्डी है। नेसर 4 विकेट ले चुके हैं। इंडिया ए ने 65 रन पर 5 विकेट गंवाए।

06:30 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score: इंडिया ए के 50 रन पूरे

इंडिया ए ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 20 और ध्रुव जुरेल 20 रन बनाकर क्रीज पर। नाथन मैकएंड्रू और ब्यू वेबस्टर गेंदबाजी कर रहे हैं।

06:11 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल की अच्छी बल्लेबाजी

ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जुरेल 13 और पडिक्कल 12 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। ऑफ स्पिनर कोरी रोचिचिओली और दाएं हाथ के मिडिम पेसर नाथन मैकएंड्रू गेंदबाजी कर रहे हैं।

05:43 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score: जुरेल और पडिक्कल क्रीज पर

इंडिया ए ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 5 और देवदत्त पडिक्कल 7 रन बनाकर क्रीज पर। माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहे हैं। नेसर ने 3 और बोलैंड ने 1 विकेट लिया है।

05:30 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: इंडिया ए ने 11 रन पर 4 विकेट गंवाए

इंडिया ए ने 11 रन पर 4 विकेट गंवाए। दूसरे ओवर में केएल राहुल को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। तीसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ को माइकल नेसर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने भी 4 रन बनाए। इंडिया ए ने 4 ओवर में 4 विकेट पर 14 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 3 और ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर क्रीज पर।

05:11 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। अभिमन्यु ईश्वरन के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने क्रीज पर उतरे। माइकल नेसर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ईश्वरन तीसरे और साई सुदर्शन चौथी गेंद पर आउट। ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए। उन्होंने चौके से खाता खोला। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 4 रन।

05:03 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

मार्कस हैरिस, सैम कोनस्टास, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ब्यू वेबस्टर, ओलिवर डेविस, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), माइकल नेसर, नाथन मैकएंड्रू, स्कॉट बोलैंड, कोरी रॉकिचोली ।

05:02 (IST) 7 Nov 2024
LIVE Cricket Score: इंडिया ए की प्लेइंग 11

अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, तनुश कोटियन, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

04:59 (IST) 7 Nov 2024
IND A vs AUS A LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ए ने चुनी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले मैच की तरह इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंडिया ए की टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को मौका मिला है।

04:56 (IST) 7 Nov 2024
India A vs Australia A Test Live Score: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए दूसरा मैच

नमस्कार! इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।