इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 1 विकेट से हरा दिया। आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से जीत छीनी। वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर आए थे तब दिल्ली ने 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। डेब्यूटेंट विपराज निगम से उन्हें अच्छा साथ मिला। उन्होंने 15 गेंद पर 39 रन बनाए थे।
DC vs LSG IPL 2025 LIVE Streaming: Watch Here
विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाए।
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
211/9 (19.3)
Lucknow Super Giants
209/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 4 )
Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by 1 wicket
लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंद पर 75 और मिचेल मार्श ने 36 गेंद पर 72 रन बनाए। डेविड मिलर ने 19 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 15 रन बनाए। ऋषभ पंत खाता नहीं खोल पाए। आयुष बदोनी ने 4 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई खाता नहीं खोल पाए। दिग्वेश राठी बगैर खाता खोले नाबाद रहे। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। विपराज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 31 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 गेंद 34 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 29 बनाए। अक्षर पटेल ने 22 रन बनाए। जेक फ्रेजर मैकगर्क 1, अभिषेक पोरेल बगैर खाता खोले आउट हुए। समीर रिजवी 4, मिचेल स्टार्क 2 और कुलदीप यादव 5 रन बनाकर आउट हुए। मोहित शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शार्दुल ठाकुर, मणिमारण सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।
अक्षर पटेल का बतौर कप्तान आईपीएल में पहला मैच है। ऋषभ पंत का लखनऊ सपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर पहला मैच है। दिल्ली ने प्लेइंग 11 में फाफ डु प्लेसिस,ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क और फ्रेजर मैकगर्क को मौका दिया। केएल राहुल उपलब्ध नहीं। लखनऊ ने एडेन मार्कराम,मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, आरएस हंगरगेकर।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे।
दिल्ली ने प्लेइंग 11 में फाफ डु प्लेसिस,ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क और फ्रेजर मैकगर्क को मौका दिया। लखनऊ ने एडेन मार्कराम,मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर हैं।
लखनऊ सपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अक्षर पटेल का बतौर कप्तान आईपीएल में पहला मैच है। ऋषभ पंत का लखनऊ सपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर पहला मैच है।
62 मीटर स्क्वायर बाउंड्री और 73 मीटर सामने की ओर की बाउंड्री है। पिच को बहुत अच्छे से रोल किया गया है। पिच हार्ड और फ्लैट है। बहुत ज्यादा घास नहीं है। खूब रन बनेंगे। इस पिच पर 180-190 का टारगेट हासिल किया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केएल राहुल खेलते दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह कौन खेलेगा देखने वाली बात होगी।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मैच सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा।
ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी बड़ी सिरदर्दी है। प्रमुख तेज गेंदबाज मयंक यादव, मोहसिन खान और आवेश खान के चोटिल होने से गेंदबाजी आक्रमण कमजोर है। टीम ने मोहसिन की जगह शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में विशाखापत्तनम में दो मैच खेले थे। इनमें से एक में उसे जीत मिली और दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैदान पर खेले गए दोनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते।
केएल राहुल सोमवार को अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी इस पर कुछ साफ-साफ नहीं कह पाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को कहा कि हम नहीं जानते कि वह उपलब्ध हैं या नहीं।
अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आकाश सिंह/शाहबाज अहमद/मणिमारन सिद्दार्थ।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, अक्षर पटेल कप्तान, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: करुण नायर/मोहित शर्मा
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, मोहित शर्मा, दुशमंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मानवंत कुमार एल, विप्रज निगम, माधव तिवारी।
अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आरएस हैंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ, आकाश दीप, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, एडेन मार्करम, अवेश खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दिल्ली अपने 2 घरेलू मैच विशाखापत्तनम में खेलेगी। मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रह सकते हैं।
